The Lallantop

हानिया आमिर विवाद पर मीका सिंह ने दिलजीत को बुरा झाड़ा, बोले- देश पहले

'सरदार जी 3' का विरोध और हानिया आमिर विवाद पर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ को फेक सिंगर बुला दिया.

Advertisement
post-main-image
मीका सिंह ने बिना नाम लिए दिलजीत पर तंज कस दिया.

Diljit Dosanjh की Sardaarji 3 का ट्रेलर आने के बाद से लोग भड़के हुए हैं. क्योंकि इस फिल्म में Pakistani Actor Hania Aamir भी काम कर रही हैं. कई लोग इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग दिलजीत को भी भला-बुरा कह रहे हैं. अब सिंगर Mika Singh ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने बिना नाम लिए दिलजीत को ‘फेक सिंगर’ बुलाया. साथ ही उनके इस फैसला को गलत बताया. क्या है पूरा मामला, आइए समझते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिलजीत की फिल्म 'सरदार जी 3' में हानिया आमिर नज़र आएंगी. पिछले कई दिनों से इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से हर आर्टिस्ट अपने-अपने देश को सपोर्ट कर रहा है. हानिया ने भी पाकिस्तान के सपोर्ट में पोस्ट किया था. इंडिया की आलोचना की थी. इसके बाद से सभी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया. इतना सब होने के बाद दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर आता है, जिसमें हानिया भी दिखती हैं. इसलिए लोग उनकी फिल्म का विरोध कर रहे हैं. इन विरोधी स्वरों में अब एक नाम मीका सिंह का भी जुड़ गया है. मीका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मसले पर बात की. उन्होंने लिखा, 

''देश पहले,

हम लोग जानते हैं कि इस वक्त इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे. मगर फिर भी कुछ लोग गैर-ज़िम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं. ऐसे किसी भी कंटेंट, जिसमें बॉर्डर पार के एक्टर्स हों, उन्हें रिलीज़ करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. खासकर तब जब हमारे देश का सम्मान दांव पर लगा हो.''

Advertisement

मीका सिंह ने आगे लिखा,

''एक फिल्म है, जिसमें फवाद खान और वाणी कपूर हैं. उस फिल्म के हम लोग बिल्कुल खिलाफ हैं. इसके बाद भी कुछ लोगों को बातें समझ नहीं आ रहीं. सबसे ज़्यादा अचम्भे वाली बात ये है कि एक फेक सिंगर, जिसने इंडिया में 10 शोज़ कर लिए, जिसके हज़ारों फैन्स ने टिकटें खरीदीं, अब वो गायब हो गया है. इसकी वजह से अब उसके फैन्स धोखा खाकर असहाय हो गए हैं.''

हालांकि दिलजीत भी इस विवाद से भली-भांति वाकिफ हैं. पिछले दिनों उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड हुए वीडियो में कहा था,

Advertisement

"देशों के बीच लड़ाइयां चल रही हैं और इन चीजों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं. लेकिन मुझे लगता है कि म्यूजिक एक ऐसी चीज है जो देशों को जोड़ती है. मैं खुद को ब्लेस्ड मानता हूं कि मैं ऐसे काम का हिस्सा हूं जो देशों के बीच प्यार फैलाता है."

उन्होंने आगे कहा था,

"मुझे लगता है कि हमें देशों से आगे बढ़कर धरती मां पर ध्यान देना चाहिए. ये सारे बॉर्डर भी उसी धरती मां का हिस्सा हैं, और मैं भी उन्हीं का हूं."

इस बातचीत के दौरान दिलजीत पॉलिटिक्स पर कमेंट करने से बचते रहे. उन्होंने कहा कि वो राजनीति पर बात करके कोई गलती नहीं करना चाहते. इसके बाद ऐसी मांग उठने लगी कि दिलजीत को बॉलीवुड फिल्मों में भी काम नहीं दिया जाना चाहिए. इस पर दिलजीत ने कहा कि वो हिंदी फिल्मों में खुद काम नहीं करना चाहते. ख़ैर, भारी विरोध के बाद 'सरदार जी 3' के मेकर्स ने इसे भारत में रिलीज करने के अपने फैसले को टाल दिया है. अब वो ‘सरदारजी 3’ को 27 जून को सिर्फ विदेशों में ही रिलीज करेंगे. भारत में इस फिल्म का ट्रेलर भी ब्लॉक कर दिया गया है. 

वीडियो: दिलजीत दोसांझ ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर की 'नो एंट्री 2' क्यों छोड़ दी?

Advertisement