The Lallantop

"मार्को को बहुत नेगेटिविटी मिली, इसलिए मार्को 2 नहीं बनाऊंगा"

हिंसक सीन्स की वजह से 'मार्को' की देशभर में खूब आलोचना हुई. जिससे इसके मेकर्स काफी प्रभावित हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
उन्नी मुकुंदन ने मार्को का सीक्वल बनाने से इनकार कर दिया है. वायलेंट सीन्स के चलते हुई ट्रोलिंग है उनके फैसले की वजह.

Unni Mukundan ने Marco 2 बनाने से इनकार कर दिया है. ‘Kantara : Chapter 1’ के सेट पर नाव प‍लट गई. इसमें Rishabh Shetty सहित 30 क्रू मेम्बर्स थे. Prabhas की फिल्म The Raja Saab के टीज़र पर पब्लिक रिएक्शन कैसा है ? Cinema से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें :

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सायकोलॉजिकल थ्रिलर में नज़र आएंगे ड्वेन जॉनसन

ड्वेन जॉनसन जल्द ही एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में काम करने वाले हैं. इसका नाम होगा 'ब्रेकथ्रू'. हॉलीवुड रिपोर्टर की ख़बर के मुताबिक स्टूडियो A24 के लिए डैरन एरॉनॉफ्स्की ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे. इसमें ड्वेन जॉनसन सपोर्टिंग रोल में होंगे. A24 के साथ ये ड्वेन जॉनसन का दूसरा प्रोजेक्ट है. इससे पहले उन्होंने A24 की 'द स्मैशिंग मशीन' में काम किया था.

Advertisement

# प्रभास की 'दी राजा साब' का टीज़र देख क्या बोले लोग?  

प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'दी राजा साब' का टीज़र आ चुका है. जंगल के बीचो-बीच बनी एक भव्य और भूतिया हवेली के सीन से इसकी शुरुआत होती है. लंबे समय बाद प्रभास एक कॉमिक रोल में नज़र आने वाले हैं. मारुति के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म का पहला टीज़र देख फैन्स कुछ प्रभावित नज़र नहीं आ रहे. कुछ इसे अभी से फ्लॉप कह रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये 2025 का सबसे खराब टीज़र है.

# धनुष-रश्मिका की फिल्म 'कुबेर' का ट्रेलर रिलीज़

Advertisement

धनुष, रश्मिका और नागार्जुन की तेलुगु फिल्म 'कुबेर' का ट्रेलर आ चुका है. ये एक सोशियो पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसे शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है. धनुष इसमें एक भिखारी के किरदार में हैं. फिल्म 20 जून को रिलीज़ होगी

# उन्नी मुकुंदन ने कहा- "नहीं बनेगी मार्को 2"

एक्शन और वायलेंट सीन्स के चलते मलयाली फिल्म 'मार्को' की बड़ी आलोचना हुई. फैन्स को इसके सीक्वल का इंतज़ार था. मगर एक्टर और प्रोड्यूसर उन्नी मुकुंदन ने इसे बनाने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि 'मार्को' को उसके बोल्ड कॉन्टेंट के लिए काफी नेगेटिविटी मिली. इसलिए उन्होंने 'मार्को 2' बनाने का आइडिया ड्रॉप कर दिया है. ये बात उन्होंने एक फैन को जवाब देते हुए बताई.

# 'कांतारा चैप्टर 1' की शूटिंग में पलटी ऋषभ शेट्टी की नाव

'कांतारा चैप्टर वन' की शूटिंग के दौरान एक बड़ी अनहोनी टल गई. एक सीन के लिए ऋषभ शेट्टी और 30 क्रू मेम्बर्स नाव में सवार थे. सीन शूट हो ही रहा था और नाव पलट गई. हालांकि आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी लोग बच गए. मगर कैमरा और शूटिंग एक्विपमेंट्स डूब गए. जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, तब से ही कभी विवाद तो कभी कोई हादसा हो रहा है.

# 1940 की लव स्टोरी पर बनेगी इम्तियाज़ अली की फिल्म

इम्तियाज़ अली ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ इसमें लीड रोल्स में होंगे. ख़बरें हैं कि फिल्म की कहानी 1940 के दौर में सेट है. और बैकग्राउंड है भारत पाकिस्तान का विभाजन.  

वीडियो: कांतारा चैप्टर 1 को बड़ा बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे मेकर्स, हायर किए गए ट्रेंड लड़ाके

Advertisement