The Lallantop

200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन सकती है 'मंजुमल बॉयज़'

'मंजुमल बॉयज' 200 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है. 22 फ़रवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दुनियाभर से अब तक 176 करोड़ की कमाई कर ली है.

Advertisement
post-main-image
अनुराग कश्यप ने भी 'मंजुमल बॉयज़' की तारीफ़ की थी.

मुकेश खन्ना ने क्यों कहा कि रणवीर सिंह जैसी इमेज वाला व्यक्ति ‘शक्तिमान’ नहीं बन सकता?  'ऊ अंटवा' के शूट पर डर से क्यों कांप रही थी समांथा? सिनेमा की दुनिया से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे. 

Advertisement

# "ऐसी इमेज वाला व्यक्ति 'शक्तिमान' नहीं बन सकता"

'शक्तिमान' का रोल करने वाले मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, "पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस अफवाह से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तिमान और हर कोई नाराज़ था इसे लेकर. मैं चुप रहा. लेकिन जब चैनल्स ने ये भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है तो मुझे मुंह खोलना पड़ा. और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता. मैंने तो मना कर दिया है अब आगे देखिए होता है क्या!"

Advertisement

# " 'ऊ अंटवा' के शूट पर डर से कांप रही थी"- समांथा  

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान समांथा ने 'पुष्पा' के गाने 'ऊ अंटवा' की शूटिंग का किस्सा बताते हुए कहा, 'गाने की शूटिंग के पहले दिन मेरे पांव डर के मारे कांप रहे थे. मैं बिलकुल भी सहज महसूस नहीं कर रही थी. गाने में सेक्सी दिखना था और मुझे लग रहा था कि मैं ये नहीं कर पाऊंगी. मैंने इसे एक चैलेंज की तरह लिया और शूट पूरा किया."

# सैफ अली खान ने की 'ज्वेल थीफ' के लिए शूटिंग शुरू

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और निकिता दत्ता ने 'ज्वेल थीफ' की शूटिंग कर दी है. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

# 'मंजुमल बॉयज' की कमाई 200 करोड़ के करीब पहुंची

मलयालम फिल्म 'मंजुमल बॉयज' 200 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है. 22 फ़रवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दुनियाभर से अब तक 176 करोड़ की कमाई कर ली है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म ऐसा ही परफॉर्म करती रही, तो वो 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन जाएगी.

# मलयालम फिल्म में एक्टिंग करेंगे अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप 'राइफल क्लब' के साथ मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपनी इस फिल्म के बारे बताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. जिसके साथ उन्होंने एक छोटा सा टीजर भी शेयर किया था.

# टाइगर श्रॉफ की 'हीरो नंबर 1' हुई डिब्बाबंद?

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक़, टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरो नंबर 1' डिब्बाबंद हो गई है. ये 1997 में आई गोविंदा की फिल्म की रीमेक होने वाली थी. इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होनी थी. मगर फिलहाल उसे रोक दिया गया है. डायरेक्टर जगन शक्ति अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर जुट गए हैं. 

Advertisement