The Lallantop

शाहरुख का बंग्ला 'मन्नत' उड़ाने की धमकी देने वाले जितेश ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेश ने मन्नत समेत मुंबई में अन्य जगहों पर भी बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी.

Advertisement
post-main-image
मन्नत से फैंस का अभिवादन करते शाहरुख खान.
ये है देश-दुनिया की फिल्मी खबरों का डेली बुलेटिन. आइए आज की बातचीत शुरू करते हैं-
1) अमेज़न प्राइम सीरीज़ The Boys 3 की रिलीज़ डेट आई
अमेज़न प्राइम वीडियो की सुपरहीरो सीरीज़ The Boys का तीसरा सीज़न आने वाला है. इसकी जानकारी एक टीज़र के साथ दी गई. The Boys का सीज़न 3, 3 जून, 2022 से स्ट्रीम होना शुरू होगा. अनाउंसमेंट टीज़र आप नीचे देख सकते हैं-

2) फिल्म 'विक्रम वेधा' से ऋतिक का फर्स्ट लुक आया
ऋतिक रौशन और सैफ अली खान तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में नज़र आ रहे हैं. ऋतिक के 48वें जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया. इस फिल्म में ऋतिक वेधा नाम के एक क्रिमिनल का रोल कर रहे हैं.
तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक से ऋतिक रौशन का फर्स्ट लुक. इस फिल्म में ऋतिक वेधा नाम के क्रिमिनल का रोल कर रहे हैं.
तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक से ऋतिक रौशन का फर्स्ट लुक. इस फिल्म में ऋतिक वेधा नाम के क्रिमिनल का रोल कर रहे हैं.

3) सुपरस्टार महेश बाबू के भाई रमेश बाबू का निधन
बीते शनिवार की रात सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई रमेश बाबू का निधन हो गया. वो 56 साल के थे. रमेश बाबू ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर की थी. मगर 1997 में वो एक्टिंग से रिटायर हो गए. वो फिल्म प्रोड्यूसर थे. उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.
पहली तस्वीर महेश बाबू की. दूसरी तरफ उनके दिवंगत भाई रमेश बाबू.
पहली तस्वीर महेश बाबू की. दूसरी तरफ उनके दिवंगत भाई रमेश बाबू.

4) 'बाहुबली' के कटप्पा को हुआ कोविड, अस्पताल में भर्ती
'बाहुबली' फिल्म सीरीज़ में कटप्पा का रोल करने वाले एक्टर सत्यराज कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए हैं. पहले तो वो होम क्वॉरंटीन में थे. मगर सत्यराज में इस बीमारी के गंभीर लक्षण नज़र आ रहे थे. इसलिए उन्हें फौरन एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. सत्यराज 67 साल के हैं.
5) तापसी की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज़ डेट आई
तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज़ डेट आ गई है. ये जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इसमें तापसी पन्नू के साथ ताहिर राज भसीन नज़र आने वाले हैं. आकाश भाटिया डायरेक्टेड 'लूप लपेटा' 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.
'लूप लपेटा' के रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट पोस्टर पर तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन.
'लूप लपेटा' के रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट पोस्टर पर तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन.

6) 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए अक्षय लेंगे 160 करोड़ रुपए?
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वासु भगनानी की नई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए अक्षय कुमार 160 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. अली अब्बास ज़फर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी नज़र आएंगे. टाइगर की फीस 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है. हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है.
7) कॉमेडियन और टीवी पर्सनेलिटी बॉब सैगेट मृत पाए गए
पॉपुलर सिटकॉम 'फुल हाउस' में डैनी टैनर के रोल में नज़र आने वाले एक्टर और कॉमेडियन बॉब सैगेट का निधन हो गया. बॉब 65 साल के थे. उन्हें America's Funniest Home Videos के होस्ट के तौर पर याद किया जाता है.
8) 2022 गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड विनर्स की घोषणा
2022 गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है. टिक टिक बूम के लिए एंड्रू गारफील्ड को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. जबकि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता बेनेडिक्ट कम्बरबैच स्टारर The Power of The Dog ने. Being The Ricoardos के लिए निकोल किडमैन ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता.
गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2022 में बेनेडिक्ट कम्बरबैच स्टारर नेटफ्लिक्स फिल्म The Power Of The Dog ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता.
गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2022 में बेनेडिक्ट कम्बरबैच स्टारर नेटफ्लिक्स फिल्म The Power Of The Dog ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता.

9) विकी कौशल ने आनंद एल. राय से की फिल्म में लेने की रिक्वेस्ट
विकी कौशल ने 'अतरंगी रे' देखने के बाद फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर एप्रीसिएशन पोस्ट किया. साथ ही उन्होंने डायरेक्टर आनंद एल. राय से खुद को फिल्म में कास्ट करने की भी रिक्वेस्ट की. इसके जवाब में आनंद ने कहा-

''थैंक यू मेरे भाई. और तू कास्ट नहीं होगा, तू जब भी होगा कहानी होगा.''

Advertisement

विकी कौशल का 'अतरंगी रे' अप्रीसिएशन पोस्ट और उस पर आनंद एल. राय का जवाब.
विकी कौशल का 'अतरंगी रे' अप्रीसिएशन पोस्ट और उस पर आनंद एल. राय का जवाब.

10) बजरंगी भाईजान 2 का नाम पता चल गया है
कबीर खान ने मिड-डे को दिए हालिया इंटरव्यू में बताया 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को सलमान खान 'पवनपुत्र भाईजान' के नाम से बुला रहे हैं. कबीर ने ये भी बताया कि इस फिल्म की कहानी लिखी जा रही है. मगर उन्होंने ये कंफर्म नहीं किया कि वो उसे डायरेक्ट करने वाले हैं.
11) कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स स्पेशल में उनकी पत्नी भी दिखेंगी
कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स पर स्टैंड अप स्पेशल आ रहा है. I Am Not Done Yet के नए प्रोमो में कपिल की पत्नी गिन्नी भी नज़र आ रही हैं. कपिल उनसे स्टेज से पूछते हैं कि एक स्कूटर वाले लड़के से क्या सोचकर प्यार किया. इसके जवाब में गिन्नी कहती हैं-

''मैंने सोचा सब लोग अमीर लड़कों से प्यार करते हैं. मैं इस गरीब का भला कर दूं.''

I Am Not Done Yet का प्रोमो आप यहां देख सकते हैं-

12) शाहरुख खान का घर उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
बीते हफ्ते मुंबई पुलिस को एक फोन कॉल आया, जिसमें मुंबई की पॉपुलर जगहों पर बम ब्लास्ट करने की बात कही गई. इसमें शाहरुख खान का बंगला मन्नत भी शामिल था. लहरें की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये धमकी देने वाला शख्स मध्य प्रदेश के जबलपुर का था. उस शख्स का नाम जितेश ठाकुर बताया जा रहा है, जिसे जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
13) ईशा गुप्ता को हुआ कोविड-19, होम क्वॉरंटीन में
'जन्नत 2' फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वो कोविड-19 पॉज़िटिव पाई गई हैं. ईशा ने बताया कि तमाम बचाव के बावजूद वो इस वायरस की चपेट में आ गई हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वो होम क्वॉरंटीन में हैं.
ईशा गुप्ता की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनग्रैब.
ईशा गुप्ता की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनग्रैब.

14) वेस एंडरसन की अगली फिल्म में दिखेंगे देव पटेल
पॉपुलर फिल्ममेकर वेस एंडरसन की अगली फिल्म में देव पटेल, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, बेन किंग्सले और राल्फ फेनेस जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं. ये फिल्म रोल्ड डाल की शॉर्ट स्टोरी कलेक्शन The Wonderful Story Of Henry Sugar का अडैप्टेशन होगी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी.

Advertisement
Advertisement