The Lallantop

सनी देओल की 'लाहौर 1947' को इस दिन रिलीज़ करने की तैयारी

फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. इसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. आमिर खान इसके प्रोड्यूसर हैं और फिल्म में उनका कैमियो भी है.

Advertisement
post-main-image
'लाहौर 1947' का शूट अभी चल रहा है.

हंसल मेहता की 'गांधी' में इंटरनेशनल स्टारकास्ट, 6 भाषाओं में रिलीज़ हुआ 'पुष्पा 2' का पहला गाना, 'बाहुबली: क्राउन ऑफ़ ब्लड' का ट्रेलर आया. सिनेमा की दुनिया में आज दिन भर जो भी हुआ वो आपको यहां जानने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें:

Advertisement

1. सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी निक जोनस की 'द गुड हाफ'

निक जोनस की फिल्म 'द गुड हाफ' को यूटोपिया नाम की कंपनी ने खरीद लिया है. जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है.

Advertisement

2. राजामौली ने रिलीज़ किया 'कृष्णम्मा' का ट्रेलर

एस.एस राजमौली, कोरतला सिवा, अनिल राविपुडी और गोपीचंद ने तेलुगु फिल्म 'कृष्णम्मा' का ट्रेलर लाॉन्च किया. ये एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जो 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म को वी वी गोपाला कृष्णा ने डायरेक्ट किया है.

3. हंसल मेहता की 'गांधी' में इंटरनेशनल स्टारकास्ट

Advertisement

हंसल मेहता आजकल अपनी अगली वेब सीरीज़ 'गांधी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस वेब सीरीज़ में टॉम फेल्टन, लिबी माई, मॉली राइट जैसे कई इंटरनेशनल कलाकार भी नज़र आएंगे. हंसल मेहता ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर के ये जानकारी दी. 'गांधी' में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.

4. 6 भाषाओं में रिलीज़ हुआ 'पुष्पा 2' का पहला गाना

'पुष्पा 2' का पहला गाना रिलीज हो गया है. गाने का नाम है पुष्पा-पुष्पा. अभी इस गाने का सिर्फ लिरिकल वर्ज़न रिलीज हुआ है. यानी प्रॉपर वीडियो नहीं है. बीच-बीच में गाने की क्लिप्स चल रही हैं, जिस पर गाने के बोल लिखे हुए हैं. इस गाने को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ा, मलयालम और बांग्ला भाषाओं में रिलीज़ किया गया है.

5. 'लाहौर 1947' को इस दिन रिलीज़ करने की तैयारी

बॉलीवुड हंगामा ने एक सोर्स के हवाले से बताया है कि सनी की देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को 2025 के रिपब्लिक डे पर रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है. आमिर खान और राजकुमार संतोषी को लगता है कि फिल्म को रिलीज़ करने के लिए यही समय सही रहेगा. फिल्म में आमिर खान का कैमियो भी है.

6. 'बाहुबली: क्राउन ऑफ़ ब्लड' का ट्रेलर आया

एस. एस राजामौली की एनिमेटेड सीरीज़ 'बाहुबली: क्राउन ऑफ़ ब्लड' का ट्रेलर आ गया है. इस सीरीज़ को राजामौली और शरद देवराजन ने मिलकर बनाया है. इस सीरीज़ में 'बाहुबली' फिल्म से पहले की कहानी दिखाई जाएगी. जहां बाहुबली और भल्लालदेव, माहिष्मती को रक्त्देवा से बचाने के लिए साथ आते हैं. 'बाहुबली: क्राउन ऑफ़ ब्लड' 17 मई से डिज़्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

Advertisement