The Lallantop

फाइनली इस 22 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल के लिए साथ आएंगे शाहरुख खान और फराह खान!

इस फिल्म का कोर आइडिया खुद शाहरुख ने फराह को दिया है. 'जवान' के बाद एक फिर डबल रोल करने जा रहे हैं शाहरुख.

Advertisement
post-main-image
'मैं हूं न' 2004 में 'वीर-ज़ारा' के बाद दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई थी.

Farah Khan ने पिछले 12 सालों में कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की है. अपने हालिया व्लॉग में उन्होंने बताया कि वो केवल Shah Rukh Khan के लिए ही डायरेक्शन में वापस लौटेंगी. खबरों की मानें तो उनका कमबैक अब दूर नहीं है. चर्चा है कि वो अपनी 22 साल पुरानी फिल्म Main Hoon Na का सीक्वल बनाने जा रही हैं. इसे बनाने का आइडिया उन्हें खुद शाहरुख ने दिया है. बताया जा रहा है कि वो इस मूवी में डबल रोल में नज़र आ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,

"फराह खान ने शाहरुख खान के लिए डबल रोल वाला एक मज़ेदार आइडिया तैयार किया है. उस आइडिया को सुनकर शाहरुख काफी एक्साइटेड हो गए हैं. उस कॉन्सेप्ट से फिल्म के सीक्वल में इमोशन और एंटरटेनमेंट- दोनों नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएंगे. फिल्म में शाहरुख दो बिल्कुल अपोजिट किरदारों में नज़र आने वाले हैं."

Advertisement

आमतौर पर देशभक्ति फिल्में सीरियस टोन की होती हैं. मगर 'मैं हूं न' के दौरान फराह ने उसमें कॉमेडी का एलीमेंट भी जोड़ दिया था. वो सीक्वल में दोबारा ऐसा करने जा रही हैं. सूत्र के मुताबिक,

"ये मूवी देशभक्ति से भरपूर होगी. फिल्म की ओरिजनल कास्ट इसमें वापसी करेगी. कहानी भारत के सामने खड़े एक नए खतरे के इर्द-गिर्द घूमने वाली है. इसमें एक्शन के साथ कॉमेडी का भी अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म का कोर आइडिया खुद शाहरुख खान ने दिया था. वो मई 2026 के आसपास किंग की शूटिंग पूरी कर लेंगे. उम्मीद है कि इसके बाद वो मैं हूं ना 2 की पूरी कहानी सुनेंगे. पूरा नैरेशन सुनने के बाद ही वो इस प्रोजेक्ट पर अंतिम फैसला लेंगे. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम तेजी से जारी है."

फराह ने 'मैं हूं न' से ही बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने करियर में चार फिल्में डायरेक्ट कीं, जिनमें से तीन शाहरुख के साथ हैं. 'मैं हूं न' के बाद दोनों ने 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' पर भी काम किया था. उन्होंने केवल 'तीस मार खान' ही शाहरुख के बिना बनाई है. इसमें अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना ने लीड रोल्स किए थे.

Advertisement

जहां तक 'मैं हूं ना 2' की बात है, शाहरुख इसमें एक बार फिर डबल रोल में नज़र आएंगे. इससे पहले वो 'करन-अर्जुन', 'डुप्लिकेट', 'पहेली', 'डॉन', 'ओम शांति ओम', 'रा-वन', 'फैन' और 'जवान' में डबल रोल्स कर चुके हैं. अगर ‘मैं हूं ना 2’ बनी, तो ये उनकी ऐसी नवीं फिल्म होगी, जहां वो एक से ज्यादा किरदारों में नज़र आएंगे.

शाहरुख पिछले कुछ समय से एक्शन केंद्रित फिल्में कर रहे हैं. 'पठान', 'जवान' और 'किंग' इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. मगर 'मैं हूं ना 2' थोड़ी लाइट फिल्म होगी. हालांकि इसमें भी एक्शन सीन्स होंगे. मगर शाहरुख की पिछली कुछ फिल्मों की तुलमा में कम. ओरिजिनल फिल्म में शाहरुख के अलावा सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, ज़ाएद खान और अमृता राव ने काम किया था. बताया जा रहा है कि उन सबकी इस मूवी में वापसी हो सकती है. फराह इसे डायरेक्ट करेंगी. वहीं 'भूल भुलैया 2', 'भूल भुलैया 3' और 'हाउसफुल 4' लिखे चुके आकाश कौशिक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. 

वीडियो: फराह खान बोलीं, मैं हूं ना Shahrukh Khan की वजह से चली, तीस मार खां में होते, तो वो भी चलती

Advertisement