The Lallantop

माहिरा खान ने 'ज़ालिमा' गाने में शाहरुख खान के साथ 'नोज़ टू नोज़' किस की कहानी बताई

'ज़ालिमा' फिल्म का सबसे इंटीमेट गाना था. माहिरा बताती हैं कि इसकी शूटिंग के दौरान उन्हें लगता था कि कहीं ज़्यादा न हो जाए.

Advertisement
post-main-image
'ज़ालिमा' गाने के एक सीन में शाहरुख औऱ माहिरा.

पाकिस्तानी एक्टर Mahira Khan ने Raees से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. Shahrukh Khan के अपोज़िट. हालिया इंटरव्यू में माहिरा ने Zaalima गाने की शूटिंग के पीछे का किस्सा बताया. क्योंकि ये फिल्म का सबसे इंटीमेट गाना था. माहिरा ने बताया कि इसे शूट करते वक्त उन्हें लग रहा था कि कुछ ज़्यादा न हो जाए. इस बात पर शाहरुख उन्हें छेड़ते थे. इतनी जद्दोजहद के बाद मामला नोज़ किस पर आकर ठहरा.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनुपमा चोपड़ा के साथ हुए इंटरव्यू में माहिरा ने बताया कि उनके कुछ रिज़र्वेशंस थे. वो स्क्रीन पर एक सीमा के पार नहीं जाना चाहती थीं. माहिरा कहती हैं-

"जब हम 'ज़ालिमा' गाना शूट कर रहे थे, तो वो लोग मेरा मज़ाक उड़ाते थे. क्योंकि मैं डरी हुई रहती थी कि कुछ ज़्यादा न हो जाए. तो मैं कहती थी 'आप मुझे यहां किस नहीं कर सकते. आप ये नहीं कर सकते'. वो (शाहरुख) कहते, 'क्या हो गया है!' ज़ाहिर तौर पर उन्हें मुझे छेड़ने में मज़ा आता था. वो मुझे चिढ़ाते रहते थे कि ‘पता नहीं अगला सीन कौन सा है?’" 

Advertisement

माहिरा बताती हैं कि फाइनली उस गाने में मामला आकर नोज़ टू नोज़ किस पर ठहरा. वो कहती हैं-

''हमें नहीं पता था कि 'ज़ालिमा' गाने की हुक लाइन पर क्या करना है. इसलिए ये जोक बन गया कि कुछ हो नहीं रहा, तो नोज़ किस कर लेते हैं. नाक से नाक वाला किस. अगर आप वो पूरा गाना देखेंगे, तो दिखेगा कि वो (शाहरुख) नाकों के साथ कुछ कर रहे हैं. वो मुझसे पूछते रहते थे, 'ये ठीक है? क्या ये आपके लिए सही है?' मैं दिल ही दिल में कहती, 'आपको क्या पता!''' 

zaalima, mahira, shahrukh
‘ज़ालिमा’ गाने के एक सीन में नोज़ टु नोज़ किस करते माहिरा और शाहरुख.

माहिरा ने 'रईस' की शूटिंग तो कर ली थी. मगर तभी इंडिया और पाकिस्तान के संबंध खराब होने लगे. इस चक्कर में उन्हें वापस पाकिस्तान जाना पड़ा. माहिरा 'रईस' के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाईं. 'रईस' को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख और माहिरा के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद ज़ीशान अयूब जैसे एक्टर्स ने भी काम किया था.

Advertisement

माहिरा खान आखिरी बार पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ में नज़र आई थीं. ये पाकिस्तानी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म बनी. आने वाले दिनों में वो फवाद खान के साथ ‘नीलोफर’ नाम की फिल्म पर काम कर रही हैं. वहीं शाहरुख ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं.

वीडियो: पठान के ब्लॉकबस्टर होने पर YRF से ज़्यादा पैसे शाहरुख खान ने कमा लिए हैं

Advertisement