The Lallantop

वो 15 टर्म जिनका फुल फॉर्म आपको मालूम होना चाहिए

लेकिन अब तक आपने इनके बारे में सिर्फ तुक्के लगाए हैं.

Advertisement
post-main-image
ये वो बातें हैं जो हम रोज कहते-सुनते पाए जाते हैं.
हम दिनभर बकर काटते फिरते हैं. इस दौरान कई सारी ऐसी बातें या टर्म्स कहते-सुनते हैं, जिसका हमें मतलब नहीं पता होता. किसी से पूछ भी नहीं सकते, पूरा मार्केट डाउन होने का खतरा रहता है. मेरे साथ भी हुआ था. लड़कों को 'BT' कहते-बोलते सुना था. बाद में गूगल ने ही मदद की. लेकिन फिक्र न करें, आपके लिए हम हैं. हम लाए हैं रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कुछ टर्म और उनके फुल फॉर्म. साथ में मतलब भी. एक सांस में पढ़ जाइए. *SIM- Subscriber Identity Module  जो सिम फोन में यूज़ करते हो न! उसी का अंग्रेजी नाम है. सब्सक्राइबर माने आप. तो ये सिम आपकी एक ग्राहक के तौर पर पहचान स्थापित करता है. *OTP- One Time Password OTP को पासवर्ड की अगली सीढ़ी की तरह समझ सकते हैं. जहां पासवर्ड से ज़्यादा उंची सिक्योरिटी की ज़रूरत पड़ती है, वहां इसका इस्तेमाल होता है. मिसाल के लिए ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन या फिर लॉक हो चुके सोशल मीडिया अकाउंट (जैसे फेसबुक) को दोबारा खोलना. ओटीपी एक ऐसा पासवर्ड होता है, जो सिर्फ एक बार इस्तेमाल हो सकता है वो भी एक तय वक्त के अंदर. ओटीपी ज़्यादातर फोन पर टेक्स्ट मैसेज या फिर ईमेल के ज़रिए भेजा जाता है. सही ओटीपी मिलने पर कंपनियां ये मान लेती हैं कि ट्रांजैक्शन कर रहा व्यक्ति असल ग्राहक है, कोई बहरूपिया नहीं. *PIN- Personal Identification Number/Postal Index Number PIN एक तरह की चाबी होती है, जिसकी मदद से आप अपना इंटरनेट से जुड़ा कोई भी खाता शुरू/बंद कर सकते हैं. सिर्फ अपना! आमतौर पर ये एक नंबर होता है. पोस्ट ऑफिस वाला PIN 6 अंकों का होता है. इसके पहले तीन अंकों से मालूम चलता है कि चिट्ठी जिस इलाके में जा रही है, वहां का सबसे बड़ा पोस्ट ऑफिस कहां है. इस बड़े पोस्ट ऑफिस से उस पोस्ट ऑफिस तक का रूट, जहां चिट्ठी की डिलीवरी होनी है, चौथे अंक से पता चलता है. आखिरी 2 अंक डिलिवरी वाले पोस्ट ऑफिस की पहचान होते हैं. *PNR- Passenger Name Record ये एक नंबर होता है, जिसकी मदद से किसी भी यात्रा के दौरान रेलवे आपका रेकॉर्ड रखता है. इसकी मदद से ही आप अपनी सीट के कंफर्मेशन वगैरह की भी जानकारी पाते हैं. *FAQ- Frequently Asked Questions किसी विषय के बारे में लोगों द्वारा पूछे गए एक जैसे सवालों की एक लिस्ट होती है. तो FAQ सेक्शन में इन सभी सवालों और उनके जवाब इकट्ठा कर के रखे जाते हैं ताकि काम के वक्त तुरंत रेफरेंस लिया जा सके. *DSLR- Digital Single-Lens Reflex कई लड़कियों को कहते हुए सुना होगा कि मेरा एक DSLR वाला फ्रेंड है. वो इसलिए कि DSLR से फोटू बढ़िया आती है. DSLR एक डिजीटल कैमरा होता है, माने जिसमें फिल्म नहीं लगती. बाकी सिंगल लेंस रिफ्लेक्स इसकी टेक्निकल जानकारी देते हैं. बस आप इतना जान लीजिए कि DSLR में फोटोग्राफर लेंस से जो देखता है, वो वैसा का वैसा कैप्चर हो जाता है. बढ़िया क्वालिटी में. *PS- Post Scriptum/Post Script ये किसी लेटर या फेसबुक पोस्ट के आखिर में लिखी जाने वाली एक लाइन होती है. ये आपके ऊपर लिखे गए टेक्स्ट का छोटा सा उपसंहार होता है या कोई ऐसी बात जो आप पढ़ने वाले से मिस नहीं होने देना चाहते. *RSVP- Répondez S'il Vous Plaît/ Please Respond ये फ्रेंच भाषा का एक फ्रेज़ है जो इंग्लिश में 'प्लीज़ रेस्पॉन्ड' की तरह है. अगर ये किसी मैसेज के आखिर में लिखा हो, तो समझें कि वो आपसे जवाब की अपेक्षा करता है. किसी न्योते के आखिर में लिखा हो, तो समझें कि बुलाने वाला जानना चाहता है कि आप आएंगे या नहीं. *ASAP- As Soon As Possible किसी काम की जल्दी के टाइम ये वाली बात कह दें. इसका मतलब होता है जितनी जल्दी हो सके. माने मामला इमरजेंसी वाला है. *ATM- Automated Teller Machine 'ऑल टाइम मनी' - ये तुक्का ज़्यादातर लोग लगाते हैं, लेकिन वो गलत है. 'Teller' (टैलर) बैंक के उस कर्मचारी को कहते हैं, जो सीधे ग्राहकों से डील करता है, पैसे का लेनदेन करता है. अब जब इस काम के लिए मशीन आ गई, तो टेलर के आगे ऑटोमेटेड लग गया और पीछे मशीन. *PFA- Please Find Attached/Please Find the Attachment किसी को ईमेल करते वक्त अगर टेक्स्ट के साथ कोई डॉक्यूमेंट या फोटो अटैच करके भेजते हैं, तो साथ में ये लिखना होता है. इससे लोगों को पता चलता है कि इस मेल में मैसेज के साथ कोई और भी चीज़ जुड़ी हुई है. *ETC- Et Cetera लैटिन भाषा का शब्द है. इसका उपयोग अंग्रेजी भाषा में छोटा करके ETC बोल दिया जाता है. इसका मतलब होता- और अन्य चीज़ें (वगैरह-वगैरह). *PAN- Permanent Account Number ये एक 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक (अक्षर और अंकों को मिलाकर बना) एक कोड  होता है, जो इनकम टैक्स विभाग द्वारा एक प्लास्टिक कार्ड पर छपवा कर इशू किया जाता है. इसका उपयोग आप इनकम टैक्स भरने में करते हैं. ये आपके पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है. *BYOB- Bring Your Own Booze/Bottle किसी पार्टी में जाने से पहले ये चीज़ बहुत बार सुनाई पड़ती है. अगर कोई सामूहिक पार्टी हो रही है जिसका खर्चा सबको मिलकर उठाना है, ऐसे में ये कहा जाता है कि अपना पेय पदार्थ खुद लेकर आएं. *IFSC- Indian Financial System Code ये भी एक तरह का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिसकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर किया जाता है. हर बैंक ब्रांच का एक यूनीक IFSC कोड होता है. ये ज़्यादातर तब काम आता है जब दो बैंक ब्रांच के बीच कोई लेनदेन हो, उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपका दोस्त नोएडा में, तो दोस्त के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको आपके दोस्त के बैंक ब्रांच के IFSC कोड की ज़रूरत पड़ेगी.
ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों के लिए इंटरनेट भाषा का क्रैश कोर्स

Advertisement
लगता है चेतेश्वर पुजारा को साउथ अफ्रीका में पेट्रोल की ज़रूरत है पहले पप्पू यादव के बेटे को दिल्ली टीम में शामिल किया, फिर अब हटाया क्यों? इस पहाड़ पर इस वक्त 'ऊं' की आकृति नज़र आना बुरी खबर क्यों है? अक्षय कुमार ने बाल क्यों मुंडवा लिए हैं?
वीडियो देखें: 6 चीजें, जो आपको भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए 

Advertisement
Advertisement