The Lallantop

'पद्मावत' ने दीपिका पादुकोण को वो रिकॉर्ड दिया है, जहां कोई नहीं पहुंचा

दीपिका अब कह सकती हैं - कहां पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में.

Advertisement
post-main-image
दीपिका पादुकोण की साल 2013 में चार फिल्मों ने सौ करोड़ रुपए कमाए थे.
25 जनवरी, 2018 को एक बड़ी विवादित फिल्म सिनेमाघरों में लगी. 'पद्मावत'. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. डायरेक्टर हैं संजय लीला भंसाली. फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में 114 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण ने एक रिकॉर्ड बना दिया है. दीपिका की कुल सात फिल्में अब तक सौ करोड़ रुपए से ज़्यादा का कारोबार कर चुकी हैं. और ऐसा करने वाली वो एकमात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं. इससे पहले दीपिका की जिन फिल्मों ने सौ करोड़ से ज़्यादा का कारोबार किया है उनका हम यहां ज़िक्र कर रहे हैं.
'पद्मावती' में दीपिका ने रानी पद्मीनी का रोल किया है.
'पद्मावती' में दीपिका ने रानी पद्मीनी का रोल किया है.



#1.
* फिल्म- 'रेस 2' (2013) * डायरेक्टर- अब्बास-मस्तान * कलेक्शन- 102 करोड़ रुपए
रेस 2 में दीपिका सैफ औऱ जॉन अब्राहम के साथ नज़र आई थीं.
रेस 2 में दीपिका, सैफ औऱ जॉन अब्राहम के साथ नज़र आई थीं.



#2.
* फिल्म- 'ये जवानी है दीवानी' (2013) * डायरेक्टर- अयान मुखर्जी * कलेक्शन- 190 करोड़ रुपए
 'ये जवानी है दीवानी' का एक सीन.
'ये जवानी है दीवानी' का एक सीन.



#3.
* फिल्म- 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013) * डायरेक्टर- रोहित शेट्टी * कलेक्शन- 226 करोड़ रुपए
 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक सीन.
'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक सीन.



#4.
* फिल्म- 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' (2013) * डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली * कलेक्शन- 110 करोड़ रुपए
'गोलियों की रासलीला- राम लीला' का एक सीन.
'गोलियों की रासलीला- राम लीला' का एक सीन.



#5.
* फिल्म- 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014) * डायरेक्टर- फराह खान * कलेक्शन- 205 करोड़ रुपए
'हैप्पी न्यू ईयर' का एक सीन.
'हैप्पी न्यू ईयर' का एक सीन.



#6.
* फिल्म- 'बाजीराव मस्तानी' (2015) * डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली * कलेक्शन- 184 करोड़ रुपए
 'बाजीराव मस्तानी' का एक सीन.
'बाजीराव मस्तानी' का एक सीन.



ये भी पढ़ें:
शाहिद कपूर के भाई ने बॉलीवुड नहीं, इंटरनेशनल फिल्म से एंट्री की है, वो भी लीड रोल!
\

'पद्मावत' ने पहले वीकेंड में टिकट खिड़की पर गर्दा मचा दिया है

'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर तो सब दिखाएंगे, लेकिन ये 10 बातें कोई नहीं बताएगा

'दीवार' में अमिताभ के इस सीन के डायलॉग सलीम-जावेद ने लिखे ही नहीं थे



वीडियो देखें: Padmaavat Film Review 

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement