The Lallantop

आमिर खान, गिप्पी की ये सलाह मान लेते, तो 'लाल सिंह चड्ढा' की दुर्गति थोड़ी कम होती

गिप्पी ने बताया कि उनकी सलाह पर सबने हां में हां मिला दी, मगर उस पर अमल नहीं किया.

Advertisement
post-main-image
'लाल सिंह चड्ढा' के एक सीन में आमिर खान. दूसरी तरफ LSC की शूटिंग के दौरान गिप्पी ग्रेवाल के साथ आमिर.

'लाल सिंह चड्ढा' से लोगों की एक बड़ी शिकायत थी. वो ये कि आमिर खान बहुत फ़िल्मी तरीके से पंजाबी बोल रहे थे. अब फिल्म की इस खामी पर पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने बात की है. गिप्पी और उनकी टीम ने 'लाल सिंह चड्ढा' के डायलॉग्स पर काम किया था. अपनी आगामी फिल्म 'यार मेरा तितलियां वरगा' के प्रमोशन के दौरान गिप्पी ने ने बताया कि वो चाहते थे कि आमिर फिल्म के डायलॉग्स को दोबारा डब करें. सबने उनकी हां में हां मिला दी, मगर उस पर अमल नहीं किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

DNA के साथ हालिया इंटरव्यू में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा-

''मैं ये मानता हूं कि फिल्म में आमिर के पंजाबी एक्सेंट की आलोचना हो रही है. जब हम फिल्म पर काम कर रहे थे, हमने एक्सेंट और डिक्शन को दुरुस्त रखा था. मेरी टीम, जिसमें राणा रणबीर भी शामिल थे, हमने फिल्म के पंजाबी डायलॉग्स लिखने में मदद की थी. मगर जब मैंने फिल्म के कुछ हिस्से देखे, तो मैंने उन्हें सलाह दी कि उन्हें सही पंजाबी लहज़ा पकड़ने के लिए डायलॉग्स को दोबारा डब करना चाहिए. वो इस पर सहमत भी हुए. मगर उन्होंने उसे बदला नहीं. शायद उन्हें लगा हो कि ये कैरेक्टर के लिए परफेक्ट है. मगर उससे लोग पूरी तरह कनेक्ट नहीं कर पाए.''

Advertisement

'लाल सिंह चड्ढा' की टीम चाहती थी कि गिप्पी के बेटे गुरफतेह इस फिल्म में काम करें. गुरफतेह को फिल्म में आमिर के बचपन वाले किरदार के लिए अप्रोच किया गया था. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने गुरफतेह का वीडियो मंगवाया था, जिसे वो स्क्रीनटेस्ट की तरह इस्तेमाल करने वाले थे. सबकुछ सेट था. मगर गिप्पी को फिल्म के एक सीन से दिक्कत थी. 'लाल सिंह चड्ढा' में एक सीन है, जहां 1984 सिख दंगों में अपने बेटे की जान बचाने के लिए लाल की मां उसके बाल काट देती है.  

laal singh chaddha, gurfateh, ahmed ibn umar, laal singh chaddha actor, aamir khan
फिल्म में लाल के बचपन वाला किरदार निभाने वाले एक्टर अहमद इब्न उमर. दूसरी तरफ अपने बेटे गुरफतेह के साथ गिप्पी ग्रेवाल.

गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि ये उनके लिए संभव नहीं था. वो अपने बेटे गुरफतेह के बाल नहीं कटवा सकते थे. इसलिए उन्होंने अपने बेटे को इस फिल्म में काम नहीं करने दिया. फाइनली लाल सिंह चड्ढा के बचपन वाला किरदार कश्मीरी एक्टर अहमद इब्न उमर ने निभाया. उन्होंने ऑनलाइन ऑडिशन दिया. कई ट्रेनिंग सेशंस, वर्कशॉप और आमिर की टीम के साथ इंटरव्यू के बाद उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया. 'लाल सिंह चड्ढा' में अहमद के काम की खूब तारीफ हो रही है.

'लाल सिंह चड्ढा' को पॉज़टिव रिव्यूज़ मिले. मगर वो चीज़ फिल्म की कमाई में नज़र नहीं आ रही है. रिलीज़ के 8 दिनों में आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने बमुश्किल 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है. 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह, मानव विज और नागा चैतन्य जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है 'सीक्रेट सुपरस्टार' फेम अद्वैत चंदन ने. 

Advertisement

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- लाल सिंह चड्ढा

Advertisement