The Lallantop

'किंग' की राह की आखिरी बाधा, क्या इस साल फिल्म ला पाएंगे शाहरुख?

'किंग' का आखिरी हिस्सा शूट करने शाहरुख खान वहां जा रहे हैं, जहां उन्हें घंटों रोके रखा गया था

Advertisement
post-main-image
'किंग' में शाहरुख खान ने एक गैंगस्टर का रोल प्ले किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'किंग' के फाइनल शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए वह जल्द ही शाह रुख खान समेत पूरी टीम के साथ अमेरिका रवाना होंगे।
  • मिडल ईस्ट में युद्ध के कारण फिल्म का दूसरा इंटरनेशनल शेड्यूल दुबई के स्थान पर साउथ अफ्रीका में शूट किया गया था, जिससे लोकेशन बदलनी पड़ी।
  • फिल्म का अधिकांश हिस्सा शूट हो चुका है और अमेरिका या साउथ अमेरिका में अंतिम शेड्यूल के बाद इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी, जिससे 'किंग' का 24 दिसंबर को रिलीज होना संभव होगा।

Siddharth Anand पिछले कई महीनों से लगातार King की शूटिंग कर रहे. बावजूद इसके, फिल्म अब तक पूरी नहीं हो पाई है. पर खबर आई है कि वो इसके फाइनल शेड्यूल की तैयारी में जुट गए हैं. इसके लिए वो जल्द ही Shah Rukh Khan और पूरी स्टारकास्ट के साथ अमेरिका रवाना होंगे.

Advertisement

'किंग' को देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है. इसका बजट करीब 350 करोड़ है. प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए मेकर्स ने भारत के साथ ओवरसीज़ लोकेशन को भी खूब तवज्जो दी है. मूवी का पहला विदेशी शेड्यूल पोलैंड में फिल्माया गया था. वहां कुछ कार चेज़ और कई एक्शन सीक्वेंस को कैप्चर किया गया. शाहरुख दूसरा इंटरनेशनल शेड्यूल दुबई में शूट करना चाहते थे. लेकिन मिडल ईस्ट वॉर के कारण उन्हें अपना मन बदलना पड़ा. इसलिए फिल्म का वो हिस्सा साउथ अफ्रीका में शूट हुआ. वहां इसके गाने वगैरह फिल्माए गए थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब लीक हुईं.

मिड डे के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद फिल्म के फाइनल शेड्यूल के लिए दोबारा विदेश जाने वाले हैं. वो यूएस या साउथ अमेरिका में से किसी एक जगह इसकी शूटिंग करना चाहते हैं. फिल्म से जुड़ी टीम फिलहाल अमेरिका में लोकेशन की रेकी कर रही है. इसके बाद वो साउथ अमेरिका जाकर कुछ जगहों की स्काउटिंग करेंगे. फिल्म क्रू अगस्त में इस शेड्यूल की शूटिंग के लिए रवाना होगा. वैसे तो अब तक कोई जगह फाइनल नहीं की गई है. लेकिन बहुत जल्द किसी लोकेशन को लॉक कर लिया जाएगा. ऐसा करना जरूरी भी है क्योंकि ज्यादा देरी होने पर ‘किंग’ को इस साल रिलीज़ करना मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement

सूत्र के मुताबिक, फिल्म का अधिकतर हिस्सा फिल्माया जा चुका है. अमेरिका वाले शेड्यूल के बाद 'किंग' की शूटिंग पूरी हो जाएगी. बताया जा रहा है कि वहां मूवी का एक बेहद जरूरी सीन शूट होगा. इसलिए शाहरुख और सिद्धार्थ किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां लोग थोड़ा कम आते-जाते हैं. हालांकि उनके ऐसा करने की एक वजह फिल्म को लीक से बचाना भी हो सकता है. बाकी जहां तक रिलीज़ की बात है, 'किंग' इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी. वहां इसका क्लैश 'एवेंजर्स: डूम्सडे', 'ड्यून 3' और 'जुमानजी 4' से होगा.

वीडियो: शाहरुख की 'किंग' पर संकट, रिलीज़ डेट बदलने की चर्चा क्यों तेज़?

Advertisement
Advertisement