Shahrukh Khan स्टारर King में Abhishek Bachchan का लुक कैसा है? Ramayana Teaser की कौन सी डीटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं? Ranbir Kapoor ने Love and War और Brahmastra 2 पर क्या अपडेट दिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
शाहरुख खान की 'किंग' से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक आउट
'किंग' में अभिषेक बच्चन नेगेटिव रोल में कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अपने फिज़ीक और हेयर स्टाइल में काफ़ी बदलाव किए हैं.


# 'किंग' से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक आउट
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में अभिषेक बच्चन मेन विलन का रोल कर रहे हैं. 'किंग' के लिए उन्होंने अपना फिज़ीक और लुक्स बदले हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की ग्लोबल बिज़नेस समिट में अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिलहाल वो 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं. और उनका प्रेज़ेंट लुक ही फिल्म में नज़र आएगा. समिट में अभिषेक ने 'धुरंधर' की तारीफ़ करते हुए कहा,
"हमें 'स्क्विड गेम' का इंडियन वर्जन बनाने की कोई ज़रूरत नहीं है. हमने 'धुरंधर' बनाई. 'धुरंधर' किसी भी शो या फिल्म की चमक फीकी कर सकती है."
# डेविड लीच बना रहे 'जेसन स्टेथम स्टोल माय बाइक'
'डेडपूल 2' फेम डायरेक्टर डेविड लीच एक एक्शन कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'जेसन स्टेथम स्टोल माय बाइक'. इसमें जेसन ख़ुद का ही रोल करेंगे. कहानी उनके इंटरनेशनल फेम के इर्द-गिर्द रहेगी.
# एकता कपूर-इम्तियाज़ अली बनाएंगे 'हीर रांझा'
'लैला-मजनू' के बाद एकता-कपूर और इम्तियाज़ अली 'हीर रांझा' बनाने जा रहे हैं. वैलेंटाइंस-डे पर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसका टाइटल अनाउंसमेंट टीज़र भी रिलीज़ कर दिया. इम्तियाज़ अली इस प्रोजेक्ट से बतौर प्रेज़ेंटर जुड़े हैं. फिल्म को साजिद अली डायरेक्ट करेंगे. वैरायटी इंडिया ने रिपोर्ट किया कि मेल लीड के रोल में रोहित सराफ़ को कास्ट किया गया है. मगर कुछ घंटों बाद ही हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों से हुई चर्चा के आधार पर इसका खंडन किया. फिलहाल मेकर्स एक्टर्स तलाश रहे हैं.
# 'रामायण' के बाद ही रिलीज़ होगी 'लव एंड वॉर'
रणबीर कपूर ने फैन्स से हुए हालिया इंटरैक्शन में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि 'लव एंड वॉर' पोस्टपोन हो गई है. और अब ये फिल्म 'रामायण' के बाद ही रिलीज़ होगी. अब 'लव एंड वॉर' दिसंबर में आएगी. उन्होंने कहा कि 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू हो गया है. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. फैन्स ने 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर सवाल किए. रणबीर ने कहा कि इस फिल्म का एंड परफेक्ट था. इसलिए इसके सीक्वल की जगह नहीं बनती.
# 'रामायण' के टीज़र में कौन से सीन होंगे, पता चल गया
'रामायण' के टीज़र से जुड़ी एक पोस्ट इंटरनेट पर ख़ूब वायरल है. इसमें फिल्म के टीज़र्स की बारीक डिटेल्स हैं. पोस्ट के मुताबिक, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म के तीन टीज़र कटवाए हैं. इनमें से एक एक टीज़र से जुड़ी जानकारी लीक होने का दावा किया जा रहा है. पोस्ट में लिखा है कि टीज़र में पहला शॉट किसी नदी या दशरथ महल में बने तालाब का होगा. इसके बाद स्क्रीन पर बहुत से मोर दिखाई देंगे. फिर अयोध्या का एक वाइड शॉट और राम-लक्ष्मण के बचपन के सीन दिखाए जाएंगे. टीज़र में आगे राजा दशरथ को दिखाया जाएगा. उनके सीन के बाद बाद बांसुरी की धुन के साथ भगवान राम के पात्र में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई जाएगी. वो सरयू नदी में हाथ धोते हुए नज़र आएंगे. अगले सीन में साई पल्लवी, सीता के पात्र में दिखेंगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे धनुष चलाना सीखते नज़र आएंगे. फिर आएगा यश का शॉट. रावण के किरदार में वो लंका के सिंहासन पर बैठे शंख बजाते नज़र आएंगे. टीज़र का अंत सीता हरण के सीन पर होगा. ये सारी खबरें फ़िलहाल इंटरनेट पर चल रही हैं. असली टीज़र में बिल्कुल ऐसा ही हो, ये ज़रूरी नहीं है. मेकर्स ने भी अपनी तरफ़ से इस बारे में कुछ नहीं कहा है.
# "कार्तिक आर्यन मौजूदा दौर के सबसे ख़राब एक्टर हैं"
एक्टर प्रशांत नारायणन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह के बारे में बात की. बॉलीवुड बबल से चर्चा में कार्तिक के बारे में उन्होंने कहा,
"मुझे लगता है कि वो मौजूदा दौर के सबसे ख़राब एक्टर्स में से एक हैं. मगर वो बहुत लकी हैं. वो बस अपने माता-पिता के आशीर्वाद के दम पर इंडस्ट्री में टिके हुए हैं. मुझे ऐसा भी लगता है कि वो ज़्यादा कम्युनिकेटिव नहीं हैं. उनके आसपास के लोग उन्हें काफ़ी बढ़ावा देते हैं. हां, उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में वो मुझे अच्छे लगे थे."
प्रशांत नारायणन ने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह की प्रेज़ेंस पर भी बात की. उन्होंने कहा,
“धुरंधर अच्छी बनी है. मुझे लगा था इसका असर थोड़ा और ज्यादा होगा. इसका बेसिक कॉन्सेप्ट मेरी फिल्म 'छल' जैसा है. रणवीर बहुत ब्रेव एक्टर हैं. मगर 'धुरंधर' में भीड़ में गुम हो जाने जैसा एक्टर होना चाहिए था. रणवीर बहुत आकर्षक हैं. टाइट कुर्ते, भरा हुआ सीना, कॉन्टैक्ट लेंसेस, लंबे बाल... ये सब ध्यान खींचते हैं. मुझे लगता है 'धुरंधर' में उनका किरदार एक दम नज़र में न आने वाला होना चाहिए था.”
वीडियो: शाहरुख़ खान के बर्थडे पर 'किंग' फिल्म का टीज़र आया, सिद्धार्थ आनंद फैंस की उम्मीदों पर खड़े उतरे

















.webp?width=120)
