The Lallantop

शाहरुख ने कार्तिक को देखकर हाथ हिलाया, सलमान के घर पहुंचे, तो पिटते-पिटते बचे

मुंबई आने पर कार्तिक आर्यन पहले ही दिन शाहरुख और सलमान के घर के बाहर पहुंच गए थे.

Advertisement
post-main-image
कार्तिक ने सलमान की एक दिलचस्प बात साझा की है

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड को तब एक हिट फिल्म दी, जब सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. 'भूल भुलैया 2' ने उनकी वैल्यू फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ा दी. उनको और ज़्यादा फिल्में मिलने लगीं. 'हेराफेरी 3' के लिए भी उनका नाम चल रहा है. बॉलीवुड स्टार्स की नई पीढ़ी में आजकल वो हॉटकेक बने हुए हैं. उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर बात की है. इसमें उन्होंने सलमान की कही गई एक बात का जिक्र किया. सलमान ने उन्हें कैसे फिल्म इंडस्ट्री में हिट और फ्लॉप का गणित समझाया. कैसे वो शाहरुख के घर के बाहर सेल्फ़ी ले लिए गए थे. सलमान के घर के बाहर पहुंचे, तो लाठीचार्ज हो गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब कार्तिक आर्यन से बॉलीवुड में फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर पूछा गया कि जब किसी की फिल्म नहीं चल रही थी तो कार्तिक आर्यन की फिल्म कैसे चल गई? इस पर कार्तिक ने सलमान को कोट करते हुए बड़ी दिलचस्प बात कही. जो शायद सल्लू भाई ही कह सकते हैं. उन्होंने बताया, एक बार सलमान खान ने उनसे कहा था:

जब सबकी हिट हो रही होती है, और तुम्हारी हिट हो तो मज़ा नहीं आता. जब सबकी फ्लॉप हो रही हो और तुम्हारी हिट हो गई, तो हिस्ट्री हो जाती है.

Advertisement

कार्तिक ने जब सलमान से पूछा कि वो उनकी तारीफ कर रहे हैं या डरा रहे हैं. सलमान ने कोई जवाब न देकर कार्तिक आर्यन को गले लगा लिया. कार्तिक का कहना था कि सलमान उन्हें ऐसे ही चिढ़ाते रहते हैं.

इसी इंटरव्यू में कार्तिक ने शाहरुख के घर मन्नत के बाहर सेल्फ़ी लेने वाला किस्सा भी सुनाया. जब कार्तिक पहली बार मुंबई आए वो इतवार का दिन था. कार्तिक कहते हैं, शाहरुख की जर्नी उन्हें प्रेरित करती है. वो शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं. मुंबई आकर कार्तिक सबसे पहले शाहरुख के घर के बाहर पहुंच गए. वो कहते हैं:

मैं पहले दिन ही बैंड स्टैन्ड पहुंच गया कि मुझे शाहरुख हाय करते हुए देखेंगे. हुआ ये था कि जब शाहरुख वहां से अपनी गाड़ी से निकले तो सबकी तरफ हाथ हिलाते हुए निकले. मुझे लगा कि उन्होंने मुझको देखा. मैं पूरे टाइम खुश था कि शाहरुख सर ने मुझे देख लिया, मेरा दिन बन गया. मुंबई आना सफल हो गया.

Advertisement

कार्तिक मन्नत के बाद थोड़ा आगे बढ़े और सलमान के घर के बाहर पहुंच गए. पर वहां इतनी ज़्यादा भीड़ हो गई कि लाठीचार्ज की नौबत आ गई. कार्तिक उन लाठियों से खुद को बचाते हुए किसी तरह वहां से निकले.

अभी फिलहाल कार्तिक की 'शहजादा' रिलीज के लिए तैयार है. इसमें उनके साथ कृति सेनन हैं. आने वाले दिनों में वो ‘आशिकी 3’ में भी काम करने वाले हैं. 'सत्यप्रेम की कथा' भी लाइन्डअप है. इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं. 

वीडियो: कार्तिक आर्यन की शहजादा, अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठप्रेमुलु की हिंदी रीमेक है

Advertisement