जब से टिकट खिड़की पर हिंदी फिल्मों ने खराब परफॉर्म करना शुरू किया है, इंडस्ट्री चिंता में है. फिल्मों के बजट से लेकर स्टार्स की फीस तक चेक की जा रही है. Karan Johar इस विषय में कई बार पहले भी बात कर चुके हैं. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा है कि इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी फिल्में 5 करोड़ की ओपनिंग लेती हैं. मगर उन्हें फीस चाहिए 20 करोड़ रुपए. उन्होंने ये भी बताया कि भले ही 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' हिट फिल्म थी, मगर उस फिल्म से भी उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ था.
स्टार्स पर बोले करण जौहर- '5 करोड़ रुपए की ओपनिंग लाते हैं और 20 करोड़ फीस मांगते हैं'
करण जौहर ने ये भी बताया कि उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' हिट थी. फिर भी उन्हें नुकसान झेलना पड़ा था.
.webp?width=360)

करण जौहर Masters’ Union पॉडकास्ट को इंटरव्यू दे रहे थे. यहां देशभर की फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे बदलाव की बयार पर बात हो रही थी. यहां बात करते हुए करण ने कहा-
''मैं बहुत इमोशनल आदमी हूं. मगर मेरा दिल हिंदी सिनेमा में लगा हुआ है. हालांकि अगर आप मुझसे बिज़नेस पर्सन के तौर पर पूछेंगे, तो मुझे लगता है कि तेलुगु इंडस्ट्री सबसे फायदेमंद इंडस्ट्री है.''
करण जौहर से पूछा गया कि किसी फिल्म से सबसे ज़्यादा पैसे कौन कमाता है. इसके जवाब में करण ने कहा-
''दुर्भाग्य से फिल्म में लगे पैसे का एक बड़ा हिस्सा स्टार्स ले जाते हैं. शायद ये कहने के लिए मेरा मर्डर कर दिया जाए. मगर मेरा ये कहना है कि आप पांच करोड़ रुपए की ओपनिंग लाते हैं और मुझसे फीस मांगते हैं 20 करोड़ रुपए. ये कैसे सही है? गलतफहमी एक ऐसी बीमारी है, जिसकी कोई दवा नहीं है.''
पिछले कुछ समय से हिंदी फिल्मों के बजट पर खूब बात हो रही है. एनालिसिस हो रहा है कि फिल्मों के बजट बढ़ते जा रहे हैं. इसकी वजह से फिल्में सफल नहीं हो पा रही हैं. इस पर करण का कहना है कि उनके पिता यश जौहर ने उन्हें एक बात सिखाई थी. 'एक फिल्म कभी फेल नहीं होती, बजट होता है.' वो अपनी बातचीत में आगे जोड़ते हैं-
''जैसे मैंने आपको 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बारे में बताया. मैंने एक हिट बनाई. मगर फिर भी मुझे आर्थिक नुकसान हुआ. उसके बाद कई रातों तक मुझे दवाई लेकर सोना पड़ा.''
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' 2012 में आई थी. करण जौहर के प्रोडक्शन और डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म ने तकरीबन 70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. कई जगहों पर फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए बताया जाता है. उस लिहाज़ से तो फिल्म को हिट माना जाना चाहिए. मगर 60 करोड़ रुपए सिर्फ फिल्म का प्रोडक्शन बजट था. इसके अलावा फिल्म को प्रमोट करने में बड़ी रकम खर्च होती है. इसलिए करण जौहर का कहना है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के हिट होने के बावजूद उन्हें नुकसान ही हुआ था.
आने वाले दिनों में करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. ये फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
करण जौहर ने हैप्पी न्यू ईयर विश करने के साथ बॉलीवुड से नफरत करने वालों को क्या कहा





















