The Lallantop

SVC63 का नया चैप्टर शुरू, दिखेगा सलमान का सबसे बेरहम अंदाज़!

मनाली के बाद हैदराबाद और केरल में शूट होगी सलमान खान की SVC 63 होगी. हैदरबाद शेड्यूल से पहले फाइनल हो जाएगा विलन का नाम.

Advertisement
post-main-image
SVC63 की शूटिंग अब मनाली में होगी. यहां फिल्म के सारे इमोशनल सीन फिल्माए जाएंगे.

Salman Khan SVC63 के मुंबई शेड्यूल के बाद अब फिल्म की शूटिंग कहां होने वाली है? क्या Ajay Devgn ने Akshay Kumar की Welcome to the Jungle से Clash टालने के लिए Dhamaal 4 Postpone की? Anurag Kashyap के खिलाफ़ Warrant क्यों जारी हुआ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# मनाली में शूट होंगे सलमान की SVC63 के इमोशनल सीन

सलमान खान स्टारर SVC63 का मुंबई शेड्यूल पूरा हो चुका है. अब टीम मनाली जाने की तैयारी में है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक मनाली में फिल्म के सबसे इमोशनल सीन शूट किए जाएंगे. इंटेंस फाइट सीक्वेंसेस के साथ वो ड्रामा सीन फिल्माए जाएंगे जो इस फिल्म का कोर हैं. जिस पर पूरी कहानी आधारित है. इसके लिए मनाली में एक घर का सेट तैयार किया जा रहा है. मई एंड से लेकर जून तक शूट यहीं होगा. यहां फिल्म के उस चंक की शूटिंग होगी, जो सलमान के ब्रूटल रिवेंज की वजह बनता है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मनाली के बाद हैदराबाद और केरल में भी इसका शूट होगा. और हर लोकेशन पर सलमान अलग लुक में नज़र आएंगे. मेकर्स ने उनके लिए कुल पांच लुक फाइनल किए हैं. और 'धुरंधर' की मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ये लुक्स डिज़ाइन किए हैं. हैदराबाद में जो शूट होना है, वो फिल्म के सबसे इंटेंस एक्शन सीन हैं. ये फिल्म के विलन के साथ शूट होंगे. कहा जा रहा है कि 'एनिमल' के एक्शन कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर ने SVC63 के फाइट सीन कोरियोग्राफ किए हैं. और इनमें सलमान को एक्ट्रीम एक्शन मोड में दिखाया जाएगा.  ब्रूटल एक्शन सीन्स के लिए ख़ास वेपंस तैयार कराए जा रहे हैं. मेकर्स ने देखी-दिखाई गन फाइट के बजाय, देसी और रॉ कॉम्बैट प्लान किए हैं. जिनमें सलमान का खूंखार, बेरहम अवतार देखने को मिलेगा. विलन के रोल में अक्षय खन्ना को लिए जाने की चर्चा है. मगर अब तक इस बारे में मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

Advertisement

# 'जॉन रैम्बो' में जेम्स फ्रैंको की एंट्री

सिल्वेस्टर स्टेलॉन स्टारर 'रैम्बो' का प्रीक्वल 'जॉन रैम्बो' बन रहा है. नोआ सेंटिनो इसमें लीड रोल कर रहे हैं. वैरायटी के मुताबिक इसमें जेम्स फ्रैंको को भी कास्ट किया गया है. फिल्म में उनका किरदार छोटा मगर असरदार है. डेविड हार्बर इसमें मेजर ट्रॉटमैन का रोल कर रहे हैं. ये रैम्बो के मेन्टॉर और कमांडिंग ऑफिसर का किरदार है. याल्मरी हेलैंडर इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.

# एक बार फिर अनुभव सिन्हा की फिल्म करेंगे अजय

Advertisement

अजय देवगन और अनुभव सिन्हा के दोबारा साथ काम करने की ख़बरें हैं. इससे पहले अजय ने अनुभव की 'कैश' में काम किया था. ये 2007 में आई थी, और बॉक्स ऑफिस पर इसे सुस्त रिस्पॉन्स मिला था. बीते साल दी लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू में अनुभव ने कहा कि इस फिल्म के बाद से अजय ने कभी उनसे बात नहीं की. मगर मिड-डे के मुताबिक अब दोनों के बीच एक फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हुई है. ये एक एक्शन फिल्म बताई जा रही है. यदि सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 'धमाल 4' और 'वेलकम टु द जंगल' का क्लैश टला

अक्षय कुमार की 'वेलकम टु द जंगल' 26 जून को आएगी. अजय देवगन की 'धमाल 4' 4 जुलाई को आने वाली थी. मगर 'धमाल 4' पोस्टपोन हो गई है. HT सिटी के मुताबिक अब 'धमाल 4' 17 जुलाई को आएगी. दोनों फिल्मों के बीच सीधा क्लैश तो नहीं था. मगर ज्यादा गैप भी नहीं था. अक्षय की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबी विंडो मिले और 'धमाल 4' को भी नुकसान न हो, इसलिए अजय ने ये फैसला लिया. दोनों फिल्में मल्टीस्टारर कॉमेडी जॉनर की हैं. दोनों को बॉक्स ऑफिस पर ब्रीदिंग स्पेस मिले, इसलिए अजय देवगन ने रिलीज़ डेट बदल दी.

# अनुराग कश्यप के खिलाफ़ ग़ैर ज़मानती वॉरंट

डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ़ वॉरंट जारी हो गया है. मामला बीते साल ब्राह्मणों के खिलाफ़ अनुराग की अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है. दरअसल बीते साल 16 अप्रैल को, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' के ट्रेलर रिलीज पर आपत्ति जताई थी. इसी के जवाब में अनुराग ने X पर पूरे बाह्मण समाज के बारे में तीखी बातें लिखीं. उन पर पेशाब करने की बात भी लिखी. PTI के मुताबिक वकील और विश्व हिंदू परिषद के नेता कमलेश रावल की तरफ से दायर शिकायत को सूरत के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. कोर्ट को ये मानने का पर्याप्त आधार मिला कि अनुराग की पोस्ट एक विशेष समुदाय को बदनाम करती है. इस मामले में अनुराग को कई समन भेजे गए. मगर अनुराग ने उन्हें नज़रंदाज़ किया. और इसलिए अब उनके खिलाफ ग़ैर जमानती वॉरंट जारी कर दिया गया है. इस बारे में  अब तक अनुराग की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'गोलमाल 5' की शूटिंग खत्म, रिलीज़ दिसंबर में!

अजय देवगन स्टारर 'गोलमाल 5' की शूटिंग खत्म हो गई है. तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. उनकी पोस्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 79 दिनों तक चली. इस बार फिल्म में कोई रोमैंटिक एंगल नहीं होगा. अक्षय कुमार फिल्म में स्पेशल रोल में नज़र आएंगे. चर्चा है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी इसे 31 दिसंबर 2026 को रिलीज़ करने की सोच रहे हैं.

वीडियो: SVC63 के लिए सलमान ने किया तगड़ा फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन

Advertisement