The Lallantop

अमेठी में राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर पर बवाल, सांसद किशोरीलाल से मांगा जा रहा 'हिसाब'

Rahul Gandhi Amethi Visit: अमेठी में राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर पर जंग शुरू हो गया है. कुछ पोस्टर में मौजूदा सांसद किशोरीलाल को लेकर कटाक्ष किया गया है, तो कुछ में पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी याद किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
अमेठी में किशोरी लाल शर्मा के पोस्टर लगाए कर उनसे सवाल पूछे गए हैं (PHOTO-India Today)

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव भले ही अगले साल हो, लेकिन राजनीतिक पोस्टरों का दौर शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत अमेठी से हो चुकी है. कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली इस लोकसभा सीट से 2024 में किशोरी लाल शर्मा ने जीत दर्ज की थी. इस सीट से कभी राहुल गांधी सांसद थे. उनका अमेठी दौरा प्रस्तावित है और उससे पहले पोस्टर वार छिड़ गया है. दौरे से पहले पूरे अमेठी में कई जगहों पर कुछ पोस्टर्स लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में सांसद किशोरी लाल शर्मा से सवाल किया जा रहा है कि ‘दो साल की सांसदी में उन्होंने क्या किया है?’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
2 साल किशोरीलाल, स्मृति ईरानी का जिक्र

इन पोस्टर्स में किशोरीलाल शर्मा पर आरोप लगाया गया है कि वो सांसद के तौर पर काम नहीं कर पा रहे. पोस्टर्स पर लिखा है- 

2 साल किशोरीलाल, तुमने क्या किया है?

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ पोस्टर्स ऐसे भी हैं जिनमें अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को लेकर कुछ दावे किए गए हैं. इनमें कहा गया है कि स्मृति ईरानी ने क्षेत्र में डेवलपमेंट के लिए काफी कुछ किया था. उन चीजों में सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और रोजगार का जिक्र किया गया है. पोस्टर में किशोरीलाल शर्मा पर आरोप लगाया गया है कि उनके सांसद बनते ही सारे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स वहीं के वहीं रुक गए.

amethi posters
किशोरीलाल शर्मा के विरोध में लगे पोस्टर्स (PHOTO-India Today)
भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर पर छिड़ी जुबानी जंग

अमेठी में पोस्टर दिखाई देने के बाद से ही कांग्रेस और BJP के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इन पोस्टरों को BJP की हताशा' और 'बेचैनी' का नतीजा बताया है. कांग्रेस नेता और रेलवे कंज्यूमर एडवाइजरी कमेटी के मेंबर अनुपम पांडे ने कहा कि अमेठी में BJP ठीक वैसे ही बेचैन है, जैसे पानी से बाहर निकली मछली. अब कांग्रेस ने बिना पानी की मछली कहा तो भाजपा ने भी जवाब दिया. अमेठी भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि ये पोस्टर्स अमेठी के लोगों की आवाज और भावनाओं को दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने अपने एक कार्यकाल में जितना काम किया, उतना कांग्रेस 7 दशकों में भी नहीं कर पाई.

वीडियो: केरल के मुख्यमंत्री चेहरे के पीछे घमासान क्यों? राहुल-प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगा क्या लिखा?

Advertisement

Advertisement