The Lallantop

खुल गई 'कल्कि 2' की पूरी कहानी, 3 धांसू अवतारों में दिखेंगे प्रभास!

सीक्वल में पौराणिक प्रसंगों का विस्तार ज्यादा होगा. महाभारत के वॉर सीन भी रहेंगे.

Advertisement
post-main-image
डायरेक्टर नाग अश्विन की 'कल्कि 2' में प्रभास तकरीबन 30 मिनट के लिए कर्ण के पात्र में नज़र आएंगे.

Prabhas की Kalki 2 के Title और कहानी के बारे में कौन सी सीक्रेट लीक हो गया है? Sanjay Dutt ने Khalnayak Returns के Teaser Launch पर Vaastav 2 के बारे में क्या कहा? क्या Mexico के CCXP में SS Rajamouli-Mahesh Babu की Varanasi के इवेंट में मुट्ठीभर लोग भी नहीं पहुंचे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'कल्कि 2' की कहानी खुल गई, 3 धांसू रोल करेंगे प्रभास!

'कल्कि 2' की शूटिंग तेज़ी से चल रही है. फिलहाल इसका टाइटल अनाउंस नहीं हुआ है. मगर ख़बरें हैं कि मेकर्स ने इसका टाइटल फाइनल कर दिया है. NTV तेलुगु के मुताबिक इसका टाइटल 'कर्ण 3102 BC' रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्ट का फोकस कर्ण की कहानी पर रहेगा. और पौराणिक प्रसंगों का विस्तार इसमें पहले पार्ट से ज्यादा होगा. एजेंट अत्रेय नाम के पोर्टल के मुताबिक पहले पार्ट में प्रभास महज़ कुछ मिनटों के लिए कर्ण के किरदार में दिखे थे. मगर इस पार्ट में वो तकरीबन 30 मिनट इसी पात्र में नज़र आएंगे. महाभारत के कुछ इंटेंस वॉर सीक्वेंस भी फिल्म में रखे गए हैं. इसके लिए डायरेक्टर नाग अश्विन ने हैदराबाद में भव्य सेट बनावाया है. और इन दिनों वहां फिल्म का सबसे ग्रैंड इंटरवल सीक्वेंस शूट हो रहा है. दूसरी तरफ़, सोशल मीडिया पर भी कुछ थ्योरीज़ चल रही हैं. कहा जा रहा है कि प्रभास इस फिल्म में भैरवा और कर्ण के अलावा एक और कैरेक्टर में दिखेंगे. और वही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट है. कुल मिलाकर 'कल्कि 2' में प्रभास के तीन ज़बर्दस्त किरदारों में नज़र आने की ख़बरें हैं.

Advertisement

# निकोलस केज की 'स्पाइडर नोआ' का ट्रेलर आया

'स्पाइडर-मैन नोआ' कॉमिक पर बेस्ड लाइव एक्शन सीरीज़ 'स्पाइडर नोआ' का ट्रेलर आया है. इसमें प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बेन रेली का कैरेक्टर निकोलस केज प्ले कर रहे हैं. ट्रेलर में बेन और आइरिश क्रिमिनल ब्रेंडन ग्लीसन का फेस ऑफ दिखाया गया है. बेन शहर को गैंगस्टर्स से बचाने की कोशिश में लगा हुआ है. आठ एपिसोड की ये सीरीज़ 27 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' का टीज़र आया

Advertisement

संजय दत्त की सबसे सफल फिल्मों में शामिल 'खलनायक' का सीक्वल बन रहा है. टाइटल है 'खलनायक रिटर्न्स'. 24 अप्रैल को मेकर्स ने इसका टीज़र रिलीज़ किया. इसमें संजय एक बार फिर बल्लू के किरदार में नज़र आ रहे हैं. बल्लू जेल से भाग निकला है, और बाहर आते ही मारकाट मचा दी है. मुंबई में हुए टीज़र लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने बताया कि जब वो पुणे की येरवड़ा जेल में थे, तब वहां के हज़ारों कैदियों के बीच उन्होंने 'खलनायक' का क्रेज़ देखा. संजय दत्त ने उन्हें सीक्वल के लिए आइडिया देने को कहा. और उन्हीं में से एक आइडिया को फाइनल किया गया. सीक्वल को कौन डायरेक्ट करेगा, ये अभी तय नहीं है. इस इवेंट में संजय दत्त ने 'वास्तव 2' भी कन्फर्म की. और बताया कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है.

# 'वाराणसी' का नया टीज़र देखने मुट्ठी भर लोग भी नहीं आए!

SS राजामौली 'वाराणसी' को शुरू से ग्लोबल स्केल पर पोजीशन करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में मेक्सिको में हुए सिनेमा कॉन CCXP इवेंट में 'वाराणसी' से जुड़ा इवेंट रखा गया. 24 से 26 अप्रैल को तक हुए इवेंट में पहले दिन 'वाराणसी' की नई झलक की स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसमें वो विजुअल्स भी थे, जो नवंबर में हैदराबाद में रिलीज़ हुए टीज़र का हिस्सा नहीं थे. राजामौली के बेटे और प्रोड्यूसर SS कार्तिकेय ख़ुद इस इवेंट में मौजूद थे. मगर जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं, उनमें 90 फीसदी हॉल खाली है. इंटरनेट पर कुछ लोग इसे विदेशियों के मन में भारतीय सिनेमा की तरक्की के प्रति ईर्ष्या बता रहे हैं. वहीं एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है. कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें इवेंट की नहीं, बल्कि ट्रायल रन की हैं. नवंबर में टीज़र लॉन्च इवेंट में टीज़र प्ले करने में दिक्कतें आई थीं. वो ग्लिच यहां न हो, इसलिए टीम ट्रायल ले रही थी. उसी दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी गईं. हालांकि अब तक इस बारे में मेकर्स का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'ताल 2' की स्क्रिप्ट रेडी, डायरेक्टर बोले- "सही समय"

अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'ताल' के सीक्वल के बारे में अपडेट है. डायरेक्टर सुभाष घई ने हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में बताया कि सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार है. और मौजूदा दौर को वो 'ताल 2' के लिए सही वक्त मानते हैं. फिलहाल इसकी कास्टिंग नहीं हुई है.

# मीरा नायर की 'अमरी' में प्रियंका का कैमियो

मशहूर आर्टिस्ट अमृता शेरगिल की बायोपिक बन रही है. मीरा नायर की इस फिल्म का टाइटल है 'अमरी'. मिड-डे के मुताबिक इसमें प्रियंका चोपड़ा भी कैमियो रोल में नज़र आएंगी. प्रियंका ने पिछले हफ्ते ही अमृतसर में अपने हिस्से की शूटिंग की. फिल्म में अमृता का किरदार 'किल' फेम एक्टर मान्या माणिकतला निभा रही हैं.

वीडियो: ‘कल्कि 2’ से दीपिका पादुकोण बाहर, प्रभास के साथ ईगो क्लैश की चर्चा तेज!

Advertisement