The Lallantop

छात्र की मां पर भड़कीं प्रिंसिपल, नाम हटाने की धमकी दी, पूरी कहानी क्या है?

Hardoi School Viral Video: उत्तर प्रदेश स्थित हरदोई के न्यू सनबीम स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें प्रिंसिपल एक अभिभावक को काफी बुरा-भला कहती नजर आ रही है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो में प्रिंसिपल एक अभिभावक को सुनाती हुई नजर आ रही है. (फोटो-इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश स्थित हरदोई के न्यू सनबीम स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें महिला प्रिंसिपल अभिभावक पर काफी चिल्ला रही है. इतना कि वहां खड़े अन्य लोग भी सहम गए. ‘शट अप’, ‘गेट लॉस्ट’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रिंसिपल की भाषा पर आपत्ति जताई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

24 अप्रैल को न्यू सनबीम स्कूल में टीकाकरण का प्रोग्राम था. इस दिन एक विद्यार्थी की मां स्कूल में बात करने गई थी. इंडिया टुडे से जुड़े प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिभावक नीलम वर्मा की शिकायत थी कि उनके बच्चे के पास जो कॉपी थी उसे इस्तेमाल करने से टीचर्स ने मना कर दिया. क्योंकि वो स्कूल की कॉपी नहीं थी. यानी उस पर स्कूल का नाम नहीं छपा था.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,

Advertisement

मैंने कोर्स जो खरीदा उसमें कॉपी भी आई है. लेकिन वो मैम कह रही हैं इस कॉपी में बच्चों को काम नहीं कराया जाएगा. हमारे स्कूल में जो कॉपी छपी है उसी में वर्क कराया जाएगा. बच्चा चाहे पढ़े आपका या ना पढ़े. या तो अपना बच्चा लेकर जाइए. और बहुत बदतमीजी से बात करने लगी. मैंने फिर भी उनसे बोला कि मैम मेरी बात सुन लीजिए. मुझे सिर्फ 15 दिन की मोहलत दे दीजिए. मैं अपने बच्चे की कॉपी ले लूंगी.

नीलम ने दावा किया कि प्रिंसिपल ने उन्हें ‘गवार अनपढ़’ कहा. ये भी कहा कि ‘चली आती हैं यहां मुंह उठा के और खड़ी रहती है’. नीलम ने बताया कि मामले की शिकायत उन्होंने डीएम साहब के पास की है.

प्रिंसिपल के पक्ष पर आएंगे. लेकिन उससे पहले वीडियो में क्या हुआ. क्या कहा गया.. वो बताते हैं. प्रिंसिपल ममता मिश्रा वीडियो में काफी गुस्से में ये कहती दिख रही हैं,

Advertisement

गेट लॉस्ट.' यू शट अप. यू शट अप. प्यार.. मोहब्बत. 6 घंटे चाहिए तुमको? लाकर दीजिए बच्चे इनके इन्हें. निकालिए. हटाओ नाम. तुरंत हटाओ यहां से नाम. यू शट अप, कोर्स खरीदा. ये लगा है कैमरा. 2 घंटे की तुम्हारी नौटंकी जिसमें कैद हो गई है. करो जाकर शिकायत.

क्लिप वायरल होने के बाद प्रिंसिपल की काफी आलोचना हुई. इसके बाद ममता मिश्रा ने अपना पक्ष रखा. कहा कि आपको बस कुछ ही बात पता है. पहले की नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये बहस फीस कम करने को लेकर उठी थी. कॉपी के लिए नहीं.  

प्रिंसिपल ने कहा,

एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें मेरी भाषा शायद कुछ ज्यादा खराब है. लेकिन उससे तीन घंटे पहले क्या हुआ उसके आधे घंटे पहले क्या हुआ, ये किसी को नहीं पता. ये जो वीडियो में दिख रहे हैं कि इनका बच्चा तीन साल से यहां पढ़ रहा है. उनको अभी तक कोई शिकायत नहीं थी. इन्होंने अभी छोटे बच्चे का एडमिशन कराया और ये लगातार मेरे ऊपर फीस कम करने का दबाव बना रहे थे. उन्होंने एडमिशन फीस काफी कम कराई. और छोटा अमाउंट दिया जिसका मेरे पास प्रूफ है.

प्रिंसिपल ने बताया कि अभिभावक वैक्सीनेशन वाले दिन ही स्कूल आ गए थे. उन्होंने आगे कहा, "मैंने उनसे कहा कि आज रहने दीजिए. मेरा सारा फोकस बच्चों के ऊपर था. मैं सिर्फ बच्चों के पास जाना चाहती थी. और ये उसमें बैरियर बने हुए थे. मैंने प्यार से 3 घंटे तक समझाने की कोशिश की. ऑफिस में बिठाकर समझाने की कोशिश की. मेरे हस्बैंड ने इनको ऑफिस में बिठा के समझाने की कोशिश की. आपकी जो परेशानियां हैं, आज नहीं कल, लेकिन आज नहीं कल. मगर उन्हें वही दिन मिला."

हालांकि, अभिभावक ने फीस वाले आरोपों को खारिज किया और कहा कि दबाव बनाना होता तो 2 साल पहले से बनाती. वो सिर्फ कॉपी के बारे में बात करने गई थी.

वीडियो: पाकिस्तान जा रहे अमेरिकी डेलीगेशन को रोका, ईरान ने क्या इल्जाम लगाया?

Advertisement