Sikandar के डायरेक्टर AR Murugadoss ने Salman Khan पर लेट-लतीफी के आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि सलमान सेट पर काफी लेट आते थे. इस कारण दूसरे एक्टर्स और टीम के अन्य लोगों को बहुत दिक्कत होती थी. ‘सिकंदर’ में नज़र आईं Kajal Aggarwal ने भी इसकी तसदीक की है. उनके मुताबिक, उन्हें फिल्म सेट पर सबसे ज्यादा इंतज़ार सलमान ने ही करवाया है. जबकि साउथ में आज तक उन्हें कभी ऐसा कुछ नहीं झेलना पड़ा.
"सलमान ने सेट पर मुझे सबसे ज़्यादा इंतज़ार करवाया, बॉलीवुड में कुछ भी समय पर नहीं होता"
सलमान खान और काजल अग्रवाल ने 'सिकंदर' में साथ काम किया था. उसके डायरेक्टर एआर मुरुगादोस भी सलमान पर ऐसे आरोप लगा चुके हैं.


काजल ने अपने करियर में 'सिंघम' और 'मगधीरा' समेत कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है. वो बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री, दोनों में एक्टिव हैं. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग मूवी 'द इंडिया स्टोरी' को प्रमोट कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने शुभांकर मिश्रा से हुई बातचीत में बॉलीवुड और साउथ में समय की पाबंदी के बारे में बताया. वो कहती हैं,
"बॉलीवुड को साउथ इंडस्ट्री से समय की पाबंदी सीखनी चाहिए. हिंदी फिल्मों में कोई भी काम समय पर नहीं होता. वहीं साउथ में लोग घड़ी देखकर काम करते हैं. मैं हमेशा समय पर पहुंचती हूं और मुझे ऐसा करना पसंद है. लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में समय का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता."
ये पूछे जाने पर कि किस एक्टर ने उन्हें सबसे अधिक वेट करवाया, काजल ने सीधे सलमान का नाम लिया. दोनों ने 'सिकदंर' में साथ काम किया था. काजल ने कहा,
"सलमान खान ने मुझे सबसे ज़्यादा वेट करवाया है. मुझे इसकी आदत नहीं. मैं सोचती थी कि ये चल क्या रहा है. वो दोपहर या शाम में आते थे. इसलिए मैं तब तक सेट पर बने जिम चली जाती थी. मुझे साउथ इंडस्ट्री वाली समय की पाबंदी और अनुशासन की आदत है."
'सिकंदर' के पिटने के कुछ समय एआर मुरुगादोस ने कहा था कि सलमान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करना मुश्किल होता है. वो सेट पर रात को पहुंचते थे. तब तक साथ काम करने वाले बच्चे अक्सर सो जाते थे. मगर 'बिग बॉस 19' के एक एपिसोड में सलमान ने इसके पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा कि शूटिंग के वक्त उनकी पसलियां टूटी हुई थीं. इसी वजह से उन्हें देरी होती थी. वैसे, इसकी एक अन्य वजह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियां भी हैं. उन धमकियों की वजह से ही सलमान को देर रात घर से निकलने का पुलिस प्रोटोकॉल फॉलो करना पड़ता था. ये उन्हीं दिनों की बात है, जब सलमान के खास दोस्त रहे बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वीडियो: ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर मुरुगदास ने खुद को क्यों दोषी ठहराया?











