The Lallantop

सलमान खान की कॉमेडी फिल्म! 26 साल बाद जॉनी लीवर के साथ बड़े पर्दे पर आएंगे

अक्षय कुमार की मौजूदगी इस कॉमिक कॉम्ब‍िनेशन को और मज़ेदार बनाएगी.

Advertisement
post-main-image
फ़रहाद सामजी की कॉमेडी फिल्म में जॉनी लीवर, सलमान खान और अक्षय कुमार साथ नज़र आएंगे.

अरसा बाद Salman Khan और Johnny Lever स्क्रीन पर साथ आने वाले हैं. और वो भी एक Comedy Film में. 90 के दशक में सलमान और जॉनी लिवर दर्जनभर से भी ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इनमें Karan Arjun और Kuch Kuch Hota Hai जैसी फिल्में शामिल हैं. मगर 1999 में आई Hello Brother के बाद ये दोनों किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे. तकरीबन 26 साल बाद जॉनी लीवर और सलमान फिर साथ काम करेंगे. Housefull 4 और Bachchan Pandey जैसी फिल्में बना चुके Farhad Samji इन्हें अपनी नई फिल्म में साथ ला रहे हैं. Akshay Kumar के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की ख़बरें हैं. 
पिंकविला के मुताबिक  फ़रहाद सामजी एक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं. और जॉनी लिवर इसमें लीड रोल करेंगे. वहीं, सलमान और अक्षय इसमें एक्सटेंडेड कैमियो करने वाले हैं. NH स्टूडियोज़ और रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस की ये फिल्म कम्प्लीट मसाला फिल्म बताई जा रही है. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“मेकर्स इसमें कई टॉप सुपरस्टार्स के कैमियो प्लान कर रहे हैं. सलमान खान और अक्षय कुमार भी इनमें शामिल हैं. ये कैमियो फिल्म की अपील बढ़ाएंगे और ऑडियंस के लिए सरप्राइज़ की तरह रहेंगे.”

फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी इस वक्त नहीं मिल सकी है. मगर इस रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी लीवर इस फिल्म में एक आम आदमी के किरदार में नज़र आएंगे. जॉनी लीवर जिन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए चार दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है, उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर और वो भी लीड रोल में देखना, मज़ेदार होगा. सलमान खान फैन्स के लिए भी ये अच्छी ख़बर है. एक तरफ़ जहां सलमान वामसी पैडिपली की SVC63 में एक्शन हीरो के अवतार में नज़र आएंगे. वहीं जॉनी लीवर की इस फिल्म में कॉमिक रोल में दिखेंगे. अक्षय और सलमान भी लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करेंगे. आखिरी बार इन्होंने साल 2006 में आई ‘जानेमन’ में साथ काम किया था. उससे पहले 2005 में आई ‘मुझसे शादी करोगी’ में इनकी केमिस्ट्री पब्लिक को काफ़ी पसंद आई थी. सलमान और अक्षय ‘तीस मार खां’ में भी साथ दिखे थे. मगर इसमें सलमान फिल्म के सिर्फ एक गाने में नज़र आए थे. स्पेशल अपीयरेंस की बात करें, तो अक्षय और सलमान साल 2014 में आई कियारा आडवाणी की फगली के टाइटल ट्रैक में भी साथ दिखे थे. मगर दोनों की साथ में आखिरी फुल फ्लेजेड फिल्म ‘जानेमन’ ही है. 

Advertisement

बहरहाल, फ़रहाद सामजी की इस फिल्म की शूट टाइमलाइन और कास्ट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मगर जॉनी लीवर जैसे सीनियर आर्टिस्ट को बड़े पर्दे पर लीड रोल में देखना मज़ेदार के साथ सुखद भी होगा. 

वीडियो: जॉनी लीवर ने कहा, शाहरुख खान जैसा मेहनती आदमी नहीं देखा

Advertisement
Advertisement