Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar को लेकर मेकर्स के ओवर-मैनेजमेंट ने इसे मिस-मैनेजमेंट की तरफ धकेल दिया. फिल्म ने अपना थिएट्रिकल रन लगभग पूरा कर लिया है. मगर जब इसे ओटीटी पर लाने की बारी आई तो प्रोड्यूसर्स ने फिल्म को दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ कर दिया. वो भी बिल्कुल अलग-अलग डेट्स पर. इस वक्त दुनिया के बाकी हिस्सों में लोग इस मूवी को एंजॉय कर रहे हैं. मगर इंडिया में नहीं. इस बात पर उनका गुस्सा फूट पड़ा है. पर क्या मेकर्स के इस फैसले की असली वजह IPL है?
जियो हॉटस्टार ने भारत में 'धुरंधर 2' की OTT रिलीज़ डेट अनाउंस की, लोगों ने बुरी तरह लताड़ दिया
ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ऑरलेडी आ चुकी है. मगर इसे भारतीय दर्शक नहीं देख सकेंगे.


'धुरंधर' का पहला पार्ट थिएटर्स के बाद नेटफ्लिक्स पर आया था. वहीं 'धुरंधर 2' को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ करने का फैसला किया गया. लेकिन कुछ दिन पहले पता चला कि ये भी नेटफ्लिक्स पर आएगी. फर्क सिर्फ इतना है कि वहां ये फिल्म इंडियन नहीं बल्कि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए अवेलेबल होगी. दूसरे शब्दों में कहें तो मलेशिया, स्पेन, यूएस और पुर्तगाल समेत दुनियाभर के दर्शक अपनी-अपनी भाषाओं में इस फिल्म को देख पाएंगे. लेकिन भारतीय में रहने वाले लोग नहीं. 15 मई यानी आज ये मूवी ग्लोबल ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई.
खास बात ये है कि नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म Dhurandhar: The Revenge (Raw and Undekha) नाम से आई है. इसमें कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने थिएट्रिकल रिलीज़ के दौरान काट दिया था. तो क्या ये भारत में रिलीज़ ही नहीं होगी? यदि होगी तो कब और क्या उसमें भी वो अनदेखे सीन्स भी रहेंगे? लोगों के इस सवाल का जवाब जियो हॉटस्टार ने दिया है. हालांकि उनके जवाब ने जनता को और नाराज़ कर दिया.
जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक पोस्ट डालकर ‘धुरंधर 2’ की इंडिया रिलीज़ डेट कन्फर्म किया. उनके मुताबिक, बाकी दुनिया की तरह भारत में भी इसका रॉ और अनदेखा वर्जन ओटीटी पर आएगा. 04 जून को शाम 7 बजे इसका डिजिटल प्रीमियर होगा. वहीं 05 जून से ये जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी शुरू हो जाएगी. मेकर्स ने ऑडियंस बेस के हिसाब से फिल्म की डिजिटल रिलीज़ के लिए दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स चुने, इससे लोगों को खास आपत्ति नहीं. उन्हें दिक्कत है इसकी रिलीज़ डेट से.

फिल्म नेटफ्लिक्स की तुलना में 20 दिन बाद भारत में आ रही है. इससे नाराज़ होकर एक यूजर ने जियो हॉटस्टार को टैग करके लिखा,
“इसके कमेंट्स पढ़ो और समझो कि कितनी घटिया टीम है जियो हॉटस्टार में. जो सही समय पर सही डिसीजन नहीं ले पाती. 05 जून. इतना लंबा वेट. क्या आपका दिमाग खराब हो गया है? इतने में आधी जनता VPN और पायरेसी के ज़रिए देख लेगी. आज के आज रिलीज़ करो.”

दूसरे ने कहा,
“बिज़नेस स्ट्रैटजी इतनी खराब थी कि आम दर्शक भी समझ गए कि जियो हॉटस्टार ने क्या गलती कर दी. रिलायंस को सलाम, जिन्होंने लोगों को ही अपने खिलाफ कर दिया. पैसे कमाने के लिए कंपनी ने क्या गज़ब की स्ट्रैटेजी बनाई है. उधर नेटफ्लिक्स पर पहले से ही इसका अन-सेंसर्ड वर्जन मौजूद है. अब वही देखने लायक लग रहा.”

तीसरे ने कमेंट किया,
“बेहतर होगा कि धुरंधर 2 को जितना जल्दी हो सके रिलीज़ कर दिया जाए. लोग नेटफ्लिक्स और दूसरी साइट्स पर इसे देखने के कई तरीके ढूंढ चुके हैं. अगर आज या कल तक इसे रिलीज़ नहीं किया, तो 4 जून को आपकी व्यूअरशिप बुरी तरह गिर सकती है.”

जब तक हमने ये खबर लिखी, भारत में भी कई लोग इसे इल्लीगल तरीकों से देख भी चुके थे. सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स खूब शेयर की जा रही हैं. जब तक ये भारत में आएगी, तब तक और भी कई लोग ऐसा कर चुके होंगे. यदि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए भी ये 04 जून को नेटफ्लिक्स पर आती, तो भारतीय उतना बुरा नहीं मानते. मगर दोनों को अलग-अलग मौकों पर लाना एक बड़ा ब्लन्डर माना जा रहा है.
सवाल उठता है कि मेकर्स ने आखिर ऐसा क्यों किया? वो चाहते तो फिल्म को भारत में भी 15 मई को ही रिलीज़ कर देते. मगर उन्होंने 04 जून पर जाना ही क्यों चुना? इसका जवाब है- IPL. ये क्रिकेट लीग जियो हॉटस्टार पर ही स्ट्रीम हो रही है. 31 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा. उसके बीच यदि ‘धुरंधर 2’ इस पर आ जाए, तो IPL की व्यूअरशिप गिरने का खतरा है. शायद इसलिए जियो हॉटस्टार ने ‘धुरंधर 2’ को देर से लाने का फैसला किया. ताकि उनकी व्यूअरशिप न गिरे. हालांकि जिस तरह का बैकलैश उन्हें मिल रहा, संभव है कि उन्हें मन-मुताबिक नंबर्स भी न मिले.
वीडियो: जाकिर खान ने 'धुरंधर' पर बॉलीवुड को सुनाते हुए क्या कहा?






















