The Lallantop

'कुछ-कुछ होता है' का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है 'जवान'

बस कुछ दिन बाद ‘जवान’, ‘कुछ कुछ होता है’ के फुटफॉल का रिकॉर्ड तोड़ देगी. ‘जवान’ के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है. इस फिल्म ने सेकंड हाईएस्ट नॉन-हॉलीडे मंडे कलेक्शन किया था. पहले सोमवार को 29.50 करोड़ रुपए कमाए थे.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'जवान' और 'कुछ कुछ होता है'.

शाहरुख खान ने Jawan से बहुत सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इस साल आई उनकी दोनों ही फिल्मों Pathaan और Jawan ने छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है. पैसों के मामले में तो ‘जवान’,' पठान' से आगे निकल ही चुकी है. इसके अलावा, फुटफॉल्स के मामले में भी शाहरुख अपनी ही फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ‘जवान’ जल्द ही शाहरुख की दूसरी सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन जाएगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शाहरुख की फिल्मों के फुटफॉल को आंकड़ों से समझते हैं.

फिल्म फुट फॉल नंबर 
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे4.8 करोड़
कुछ-कुछ होता है 3.57 करोड़
जवान  3.51 करोड़
पठान  3.49 करोड़ 
कभी खुशी कभी गम3.12 करोड़ 
करण अर्जुन3 करोड़ 
दिल तो पागल है2.95 करोड़ 
मोहब्बतें2.67 करोड़ 
चेन्नई एक्सप्रेस2.52 करोड़ 

आंकड़ों से समझ आता है कि बस कुछ दिन बाद ‘जवान’, ‘कुछ कुछ होता है’ के फुटफॉल का रिकॉर्ड तोड़ देगी. ‘जवान’ के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है. इस फिल्म ने सेकंड हाईएस्ट नॉन-हॉलीडे मंडे कलेक्शन किया था. पहले सोमवार को 29.50 करोड़ रुपए कमाए थे. हाईएस्ट नॉन-हॉलीडे मंडे कलेक्शन में पहले नंबर पर है ‘गदर 2’. जिसने 38.36 करोड़ रुपए कमाए थे.

Advertisement

डंकी के साथ एक साल में इंडस्ट्री को 3000 करोड़ देंगे शाहरुख

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ भी इस साल दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है. भले ही फिल्म का क्लैश सालार से हो रहा हो, मगर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ‘डंकी’ भी 1000 करोड़ रुपए कमाएगी. इसकी दो बड़ी वजहे हैं. एक तो इस वक्त शाहरुख का काफी बज़ है. दूसरा फिल्म के डायरेक्टर हैं राजकुमार हिरानी.

अगर ‘डंकी’ ने 1000 करोड़ रुपए कमा लेती है, तो शाहरुख के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. शाहरुख इंडिया के पहले ऐसे एक्टर हो जाएंगे, जिन्होंने एक साल में 3000 करोड़ रुपए का कलेक्शन देंगे. खैर, अब ये तो दिसंबर में ही पता चलेगा कि जनता ‘डंकी’ को कैसा रिस्पॉन्स देती है.   

Advertisement

Advertisement