The Lallantop

जेलर 2: फिल्म रजनीकांत की लेकिन मज़मा ऋतिक रोशन लूट गए!

ऋतिक रोशन के कैमियो का सलमान खान के चुलबुल पांडे वाले कैरेक्टर से क्या कनेक्शन है?

Advertisement
post-main-image
रजनीकांत और ऋतिक रोशन ने 40 साल बाद साथ काम किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को रिलीज़ हुई जिसमें ऋतिक रोशन का कैमियो रोल प्रमुख आकर्षण बना है, जहाँ वह रजनीकांत के कैरेक्टर को जेल से छुड़ाने आते हैं।
  • शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण मेकर्स ने ऋतिक रोशन को इस कैमियो रोल के लिए चुना है, जो रजनीकांत के साथ 40 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं।
  • ऋतिक रोशन के कैमियो ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया प्राप्त की है, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और चर्चा बढ़ी है और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी सहयोगात्मक प्रोजेक्ट्स बनेंगे।

Rajinikanth की Jailer 2 आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. फिल्म में देशभर के कई एक्टर्स ने काम किया है. इनमें Mohanlal, Vidya Balan, Jackie Shroff और Mithun Chakraborty जैसे बड़े नाम शामिल हैं. लेकिन सबसे चर्चा एक कैमियो की हो रही. ये कैमियो किसी और का नहीं बल्कि Hrithik Roshan का है. फिल्म में उनकी इस मासी एंट्री का Salman Khan के Dabangg वाले चुलबुल पांडे कैरेक्टर से भी खास कनेक्शन है.

Advertisement

खबर में आगे बढ़ने से पहले बता दें कि यहां आपको कुछ स्पॉइलर्स मिल सकते हैं. इसलिए अगर आपने अब तक ये मूवी नहीं देखी, तो यहीं रुक सकते हैं.

खैर, 'जेलर 2' में ऋतिक का कैरेक्टर रोडी, टाइगर मुथुवेल पांडियन यानी रजनीकांत को जेल से छुड़ाने आता है. वो इसलिए क्योंकि 20 साल पहले टाइगर ने उसकी मदद की थी. कार से बाहर निकलते हुए ऋतिक की एंट्री को तगड़े बैकग्राउंड म्यूजिक से सजाया गया है. फिल्म में वो तमिल बोलते दिखाई देते हैं. उनके चश्मा पहनने और उतारने का तरीका भी रोचक है. जब वो अपना चश्मा उतारते हैं तो उसे इधर-उधर रखने की जगह शर्ट के पिछले हिस्से में खोंस लेते हैं. बिल्कुल उसी तरह, जैसे 'दबंग' में सलमान का कैरेक्टर चुलबुल पांडे करता था. वहीं चश्मा पहनते वक्त वो उसे ठीक उसी स्टाइल में घुमाते हैं, जैसा रजनीकांत अक्सर अपनी मूवीज़ में किया करते हैं.

Advertisement

ऋतिक का ये कैमियो फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक बन गया है. उनकी एंट्री पर एक यूजर ने लिखा,

"हरी आंखों और मस्कुलर बॉडी के साथ ऋतिक रोशन की जेलर 2 में एंट्री का सीन...फिल्म में ऐसी ही मजेदार चीजें देखने को मिल रही हैं."

jailer 2
यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कमेंट किया,

Advertisement

"जेलर 2 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऋतिक रोशन का ऑन स्क्रीन प्रेजेंस करिश्माई और मासी है. उन्हें बस ऐसे ही एक अच्छे डायरेक्टर की जरूरत है, जिसे मसाला फिल्मों की अच्छी समझ हो."

jailer 2
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने लिखा,

"भाई जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री...क्रेज़ी हो गया एकदम!"

jailer 2
यूजर का कमेंट.

ये चर्चा लंबे समय से थी कि ऋतिक 'जेलर 2' में कैमियो करेंगे. मगर मेकर्स पहले शाहरुख खान को फिल्म से जोड़ना चाहते थे. हालांकि उनके मना करने पर वो ऋतिक को ले आए. रजनीकांत और ऋतिक ने इससे पहले 1986 में रिलीज़ हुई 'भगवान दादा' में साथ काम किया था. इसलिए 40 साल बाद हो रहे उनके इस री-यूनियन को लेकर लोग काफी एक्साइटेड दिखे. फिल्म के ट्रेलर में तो उनकी झलक मात्र दिखाई गई थी. मगर 'जेलर 2' की रिलीज़ के बाद उनकी मासी एंट्री ने महफ़िल लूट ली है.

वीडियो: 'महावतार नरसिम्हा' के डायरेक्टर की अगली पसंद बने ऋतिक रोशन, निभाएंगे महादेव का किरदार?

Advertisement