05 मई की शाम को लखनऊ (IPL 2024) में Kolkata Knight Riders (KKR) और Lucknow Super Giants के बीच मैच खेला जाएगा. KKR के कई मैच में शाहरुख अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे. उनके वीडियो वायरल हुआ जहां वो ड्रेसिंग रूम में अपनी टीम का हौसला-अफज़ाई कर रहे हैं. या रिंकू सिंह की बोलिंग के सामने खुद बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि शाहरुख अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए लखनऊ जाएंगे. बात इतनी बढ़ गई कि लखनऊ पुलिस को बयान जारी करना पड़ गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट रिलीज़ कर के बताया कि शाहरुख इस मैच के लिए लखनऊ नहीं आ रहे हैं. और ये सिर्फ अफवाह है.
शाहरुख खान को लेकर अफवाह चलाने वालों को पुलिस ने हड़का दिया
Shah Rukh Khan और KKR को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ खबरें चल रही थी. अब पुलिस ने उनके पीछे का सच बता दिया.

लखनऊ पुलिस के ऑफिशियल X हैंडल से लिखा गया,
सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया ग्रुप्स में ये खबर चलाई जा रही है कि आज IPL मैच में KKR टीम को सपोर्ट करने शाहरुख खान आ रहे हैं. इस संबंध में अवगत कराना है कि अभी तक ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. कृपया अनावश्यक अफवाहें ना फैलाई जाएं. अन्यथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी.
बता दें कि शाहरुख ने कुछ दिन पहले ही स्टार स्पोर्ट्स से हुई बातचीत में बताया था कि वो फिलहाल अपनी टीम के मैचेज़ देखना चाहते हैं. उससे पूरी तरह फारिग होने के बाद ही वो अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. शाहरुख ने इस ब्रेक पर कहा था,
मैं थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं. तीन फिल्में कर चुका हूं. इसमें खूब मेहनत की है. इसलिए मैंने सोचा है कि कुछ समय काम से छुट्टी लूं. मैंने अपनी पूरी टीम को कहा है कि मैं मैच देखने आऊंगा. सौभाग्य की बात ये है कि मेरी फिल्म की शूटिंग जुलाई या अगस्त में शुरू होगी. मैं मैच देखने के लिए पूरा फ्री हूं. मैं खुशी से मैच देखने आता हूं.
बताया जा रहा है कि शाहरुख ‘किंग’ की बात कर रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म जून 2024 में फ्लोर पर जाएगी. लेकिन अब शाहरुख ने साफ कर दिया कि ‘किंग’ की शूटिंग जुलाई या अगस्त से शुरू होगी. ‘किंग’ को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. इसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट इसे बनाएगी. बताया जा रहा है कि शाहरुख ने इस फिल्म में 200 करोड़ रुपये इंवेस्ट किए हैं. ‘पठान’ और ‘फाइटर’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फिल्म के एक्शन पर काम कर रहे हैं. उन्होंने एक्शन के लिए इंटरनेशनल स्टंट टीम बुलाई है. ‘किंग’ में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी हैं. शाहरुख उनके गुरु या मेंटॉर बने हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में वो डॉन बनेंगे. उनके किरदार के लंबे बाल और हल्की दाढ़ी भी होंगी.
वीडियो: King में शाहरुख खान के किरदार को लेकर बड़ी डिटेल बाहर आई है













