The Lallantop

वो मौके जब गइया-मइया, गॉड-अल्लाह के कार्टून देख भड़क गया इंसान

चार्ली हेब्दो से लेकर असीम त्रिवेदी तक, इन कार्टूनिस्ट की कूंची कुछ ज्यादा ही असर कर गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सटायर आज के टाइम का सबसे बढ़िया औजार है. किसी की टांग खींचनी हो, बिना बहस किए कर सकते हैं. कोई बढ़िया सा जोक मार दीजिए. वीडियो या कार्टून बना दीजिए. अगला तिलमिला जाएगा. जान से मारना उतना नहीं चुभता, भिगो के मारा ज्यादा कल्लाता है. आप गोला दागिए. बाकी का काम सोशल मीडिया कर देगी. लोगों को पसंद आ गया तो ट्रेंड भी करने लगेगा. लाइक और शेयर ऐसे मिलेंगे, जैसे बहुत बड़ा तीर मार दिया हो आपने.
मगर जरा थम जाइए. ज्यादा सटायर भी लोग हजम नहीं कर पाते हैं. लेने के देने भी पड़ जाते हैं. और ऐसा तब होता है जब ये सेंटीमेंट हर्ट कर दे. कई बार तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ जाते हैं.सटायर वाले कार्टून्स कंट्रोवर्सी में बहुत रहे हैं. ऐसे कार्टून से बड़ा बवाल होता रहा है. कार्टूनिस्ट जेल भी गए और कहीं तो कार्टून छापने वाले ऑफिस पर अटैक भी हो गया. रीजन चाहे जो भी हो. कभी कार्टून तो कभी उससे हुआ हंगामा हेडलाइंस बनते रहे हैं.
कुछ ऐसे ही कार्टून्स हैं जो बहुत हंगामा मचाए.

1. असीम त्रिवेदी का भ्रष्टमेव जयते

कनपुरिया हैं. सोशल मीडिया पर तो नाम के आगे ही कंट्रोवर्शियल कार्टूनिस्ट लिखा है. 2011 में एंटी-करप्शन कैंपेन चला रहे थे. 'कार्टून अगेंस्ट करप्शन'. वही में एक ठो कार्टून बना दिए. उसके बाद फंस गए बवाल में. ये जो हैं, बिग बॉस में भी जा चुके हैं. बिग बॉस तो भइया आज के टाइम की गंगा नदी हो गई है. जाए के बस डुबकी लगा आओ. और जो कुछ कहना चाहते हो, कैमरे पर फूंक आओ. सेडिशन का चार्ज भी लग गया. जेल भी गए थे.

2. चार्ली हेब्दो, डोंट मेक फन ऑफ मोहम्मद

7 जनवरी 2015. फ्रांस की सटायरिकल वीकली मैगज़ीन, चार्ली हेब्दो. ऑफिस में घुसकर दो भाइयों ने अटैक कर दिया. हर जगह लोग अफसोस कर रहे थे. रीजन था प्रॉफेट मोहम्मद का सटायर वाला कार्टून. वैसे तो ये मैगज़ीन हमेशा से ऐसे कार्टून बनाती रही है. कभी जीसस का तो कभी पॉलिटीशियंस का. मगर इस बार सटायर महंगा पड़ गया. ऐक्चुअली लेवल नहीं डिफाइंड है न सटायर करने का. किस हद तक कर सकते हैं, ऐसा लिखा नहीं है कहीं.

3. आई रिपीट, डोंट मेक फन ऑफ मोहम्मद

डेनमार्क का एक न्यूज़पेपर है. जाय्लैंस पोस्टन. 2005 में अपने एडिटोरियल में 12 ठो कार्टून पब्लिश किए थे. उनमे से ज्यादातर कार्टून प्रॉफेट मोहम्मद के थे. थे तो ये भी सटायर वाले ही, मगर फिर से किसी के सेंटीमेंट को हर्ट कर गए. 2010 में अटैक होते-होते रह गया. अटैक को रोकने का क्रेडिट जाता है डेनमार्क और स्वीडन की सिक्योरिटी सर्विस को.

4. किंग के साथ मजाक नहीं

बार्सिलोना पता है? स्पेन में है. अब ये मत पूछना कि स्पेन कहां है. वहीं की एक मैगज़ीन है अल ज्यूवीस. 2007 में एक कार्टून छपा था उसमें और फोटू था वहां के किंग का. अब पूछोगे कि कॉन्ट्रोवर्सी क्यों हुई, तो उसका जवाब ये कार्टून देखकर पता चल जाएगा और बाकी का जो स्पेनिश में लिखा है, उसका मतलब हम बता दे रहे हैं. लिखा है कि जितने बच्चे जन्म लेंगे, उतने के हिसाब से 2500 यूरो दिया जाएगा. एक तो जुमला, वो भी किंग के उपर. नॉट एक्सेप्टेड.

5. कैपिटलिस्ट सटायर, एडिटर बाहर

यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचेवान. कनाडा में है. वहां का स्टूडेंट न्यूज़पेपर है दि शेफ. 2006 में कार्टून पब्लिश हुआ, जिसमें जीसस पिग के साथ सेक्स कर रहे हैं. टाइटल है कैपिटलिस्ट पिगलेट. पिगलेट होता है सुअर का बच्चा. मतलब तो समझ ही गए होंगे. बाद में बहुत कहा-सुनी हुई. एडिटर साहब को रिजाइन करना पड़ गया. अब आप समझ जाइए कि टांग खींचने वाले कहां-कहां बैठे हैं.

6. कार्टून वार: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडोनेशिया

कभी-कभी ईंट का जवाब पत्थर से देने में भलाई है. यहां भी ऐसा ही हुआ. पहले इंडोनेशिया ने कार्टून बनाया. ऑस्ट्रेलियन ऑफेंड हो गए. बाद में ये भी कार्टून बना दिए और ऑफेंड कर दिया. बदला पूरा. और ये वाला कांड भी 2006 में ही हुआ. जमाना खराब चल रहा था तब शायद.

7. यूके वर्सेस इज़राइल

दि इंडिपेंडेंट. ब्रिटिश न्यूज़पेपर है. 2003 में, ठीक इज़राइल में इलेक्शन से पहले एक कार्टून पब्लिश किया. वहां के प्राइम मिनिस्टर का. इनडायरेक्ट्ली कार्टून में गाज़ा के उपर अटैक्स को लेकर था. जानते ही हैं कितना सेंटीमेंटल हो जाते हैं इज़राइली गाजा को लेकर. ये बिल्कुल वैसे ही है जैसे कोई अपने बच्चे को कितना भी हौंक ले, लेकिन दूसरा कोई कुछ न कहे.

8. मार्स ऑर्बिटर मिशन, नो कमेंट्स

2014 में इंडिया में जश्न हो रहा था. हम मार्स पर जो पहुंच गए थे, लेकिन ठीक एक हफ्ते बाद एक कार्टून आया न्यूयॉर्क टाइम्स में. देखकर गुस्सा आ जाएगा. मगर ये तो अमेरिकन न्यूज़पेपर है. इसे तो बैन कर नहीं पाएंगे. तो कार्टून देखिए और बस खून खौलाकर रह जाइए.

ये स्टोरी अमितेश ने की है. अमितेश प्रोडक्शन टीम का तेंजिंग नोर्गे है.

 

Advertisement
Advertisement