The Lallantop

'धुरंधर' में राकेश बेदी से इंप्रेस हुए आदित्य धर ने उन्हें फीस से दोगुना बोनस दे दिया

आदित्य धर ने अपने भाई लोकेश धर के साथ मिलकर राकेश बेदी को ये बोनस दिया है.

Advertisement
post-main-image
राकेश बेदी ने आदित्य धर की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी काम किया था.

Aditya Dhar की Dhurandhar ने Rakesh Bedi को हर तरफ वायरल कर दिया है. उनका Jameel Jamali वाला किरदार, सही मायनों में इस फ्रैंचाइज़ की सक्सेस का X-फैक्टर है. इसलिए उनके काम से इंप्रेस होकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला किया है. खबर है कि राकेश बेदी को उनकी फीस से दोगुना बोनस दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मौजूदा दौर में सोशल मीडिया किसी भी मूवी की सक्सेस में एक बड़ा रोल प्ले करता है. 'धुरंधर' इस मामले में इक्कीस साबित हुई थी. देखा जाए तो बाकी स्टारकास्ट एक तरफ, राकेश बेदी एक तरफ. जमील जमाली के रोल में उनके मीम्स ने फिल्म को लगातार चर्चा में रखा. इसी बात से खुश होकर उन्हें बोनस दिया गया है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"जमील जमाली के किरदार में राकेश बेदी ने शानदार काम किया है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाया और उनका दिल जीत लिया. उनके डायलॉग इतने मशहूर हुए कि आज मीम्स में इस्तेमाल हो रहे हैं. वहीं सीक्वल में उनके किरदार से जुड़ा ट्विस्ट भी लोगों को बहुत पसंद आया. उससे उनका इम्पैक्ट और बढ़ गया है. प्रोड्यूसर्स इस कैरेक्टर को यादगार बनाने के पीछे उनकी मेहनत से काफी इंप्रेस हुए हैं. इसी वजह से उन्होंने राकेश बेदी को टोकन ऑफ ग्रेटीट्यूड के तौर पर और पैसे देने का फैसला किया."

Advertisement

सूत्र ने आगे कहा,

"राकेश बेदी को धुरंधर और धुरंधर 2 के लिए 50 लाख रुपये मिले थे. लेकिन दूसरे पार्ट की सक्सेस के बाद आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक दिया है. दूसरे शब्दों में कहें तो ये बोनस उन्हें पूरी फ्रैंचाइज़ के लिए मिली फीस से दोगुना है."

राकेश बेदी के काम को आम लोगों के अलावा कई सेलिब्रिटीज़ से भी तारीफ़ें मिली हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विकी कौशल, करण जौहर और तमाम बड़े नाम शामिल हैं. खुद रणवीर सिंह ने भी ‘धुरंधर’ की रिलीज़ से पहले कहा था कि यदि ये मूवी 1000 करोड़ कमाएगी, तो उसमें से 500 करोड़ केवल राकेश बेदी की वजह से होंगे. 

Advertisement

वीडियो: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा बताने वालों को राकेश बेदी ने सुनाया

Advertisement