The Lallantop

'वॉर 2' से ऋतिक रौशन का लुक हुआ लीक, फटे कपड़ों और चेहरे पर चोट के साथ दिखा 'कबीर'

YRF Spy universe में काफी हलचल चल रही है. Salman Khan ने कैमियो करने से इन्कार किया. Tiger vs Pathaan को लेकर पंगा हुआ. अब War 2 से Hrithik Roshan का लुक लीक हो गया.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रौशन बागी स्पाय कबीर थापर के रोल में दिखेंगे.

बीते 8 मार्च से Hrithik Roshan ने अपनी आगामी फिल्म War 2 की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में ऋतिक के साथ Jr NTR भी नज़र आने वाले हैं. इन वजहों से ‘वॉर 2’ को लेकर भयंकर बज़ बना हुआ है. इस बीच फिल्म से ऋतिक रौशन का लुक लीक हो गया है. इसके बाद से ट्विटर पर #HrithikRoshan और #War2 ट्रेंड हो रहा है. 'वॉर 2' से ऋतिक के इस लुक को देखकर पब्लिक अंदाज़ा लगा रही है कि वो किसी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग से पहले या बाद की तस्वीरें हैं. इन फोटोज में ऋतिक अयान मुखर्जी से बातें करते दिख रहे हैं.

Advertisement

YRF स्पाय यूनिवर्स में पिछले कुछ समय से काफी हलचल चल रही है. इसका क्रेडिट जाता है सलमान खान की ‘टाइगर 3’. टाइगर सीरीज़ की तीसरी फिल्म से आदित्य चोपड़ा, सलमान और दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं. मगर मामला गड़बड़झाला साबित हुआ. फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई. इसका ठीकरा फूटा मनीष शर्मा के सिर. कहा गया कि उन्होंने सलमान को उस तरह से पेश नहीं किया, जैसे दर्शक उन्हें देखना चाहते हैं. इसलिए सलमान और आदित्य चोपड़ा ने मिलकर तय किया कि अब से ‘टाइगर’ का कैरेक्टर स्पाय यूनिवर्स की फिल्मों में कुछ समय तक कैमियो नहीं करेगा. यानी सलमान ‘वॉर 2’ और ‘पठान 2’ जैसी फिल्मों में नहीं दिखेंगी. आइडिया ये है कि टाइगर की वापसी फ्रेश तरीके से स्पाय यूनिवर्स के सबसे अहम मोड़ पर करवाई जाएगी. कैमियो के चक्कर में वो कैरेक्टर घिस रहा है. संभवत: इसी वजह से ‘टाइगर वर्सज़ पठान’ का काम भी फिलहाल के लिए रोक दिया गया है. 

अभी ये सब चल ही रहा था कि ‘वॉर 2’ से ऋतिक रौशन का लुक मीडिया में लीक हो गया. यशराज फिल्म्स अपनी फिल्मों को बड़ी लुका-छुपाकर बनाती है. उनकी फिल्मों के सेट से बमुश्किल ही कोई चीज़ बाहर निकल पाती है. मगर ‘वॉर 2’ के सेट से ऋतिक की फोटो बाहर आ गई. 'जूम टीवी' ने ऋतिक की तस्वीरें शेयर कीं. इसके बाद ये तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. इन तस्वीरों में ऋतिक ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं. उनकी शर्ट/टीशर्ट थोड़ी फटी है. चेहरे पर चोट के निशान हैं. उनकी दाढ़ी और सिर के कुछ बाल सफेद नज़र आ रहे हैं. इस आधार पर कहा जा रहा है कि ऋतिक इस फिल्म में सॉल्ट एंड पेपर लुक में लुक में दिखेंगे. पब्लिक ऋतिक का लुक देखकर ये भी गेस कर रही है कि ये किसी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग से पहले या बाद की तस्वीरें हैं. यानी ऋतिक फिलहाल फिल्म का एक्शन वाला हिस्सा शूट कर रहे हैं. इन तस्वीरों में ऋतिक एक शख्स से बात कर रहे हैं. मगर उस शख्स का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है. मगर ऐसा लग रहा है कि वो अयान मुखर्जी हैं. 

Advertisement

फिलहाल ऋतिक अपने सोलो सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं. अप्रैल से  Jr NTR भी ‘वॉर 2’ के शूट में जुटेंगे. तब ऋतिक और NTR के कॉम्बिनेशन सीन्स शूट होंगे. रिपोर्ट में बताया गया था कि 'वॉर 2' के इंट्रोडक्शन सीन में ऋतिक तलवारबाज़ी करते हुए दिखेंग. सीन के बैकड्रॉप में जापान का शाओलिन टेंपल होगा. बताया जा रहा है कि ऋतिक ने ‘वॉर 2’ की शूटिंग के लिए 100 दिनों का समय दिया है. यानी वो 2024 के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग करेंगे. इसके बाद फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में जाएगी. 

ऋतिक रौशन स्टारर ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी भी काम कर रही हैं. इसके अलावा आशुतोष राणा का कर्नल लूथरा वाला किरदार भी फिल्म में वापसी कर सकता है. 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 2025 में 15 अगस्त वाले हफ्ते में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. 

Advertisement

वीडियो: 'War 2' में ऋतिक रोशन का चौचक इंट्रो सीन, फिल्म मेकर्स ने की है खास तैयारी

Advertisement