The Lallantop

'विदेश में घूमने, शादी करने से बचें', किर्गिस्तान से पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी को 'गूंज' का ताना मारा

किर्गिस्तान से संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई दी और स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया. उन्होंने विदेश में छुट्टियां या शादी करने और जरूरत न होने पर सोना खरीदने से बचने की अपील की.

Advertisement
post-main-image
नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के कैंपेन पर कटाक्ष किया है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान दौरे के दौरान देशवासियों से विदेश यात्राओं और सोना खरीदने से बचने और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
  • देश की आर्थिक विकास दर 7.8% रही है, जबकि विश्वव्यापी कोविड महामारी और युद्धों के कारण आर्थिक परिस्थितियां अनिश्चित बनी हुई हैं।
  • मोदी ने GDP वृद्धि को जारी रखने के लिए आत्मनिर्भरता को आवश्यक बताया और विदेशों में शादी तथा छुट्टियों से परहेज करने की सलाह दी।

किर्गिस्तान से जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर देशवासियों से अपील की है कि वह विदेश यात्राओं और सोना खरीदने से परहेज करें. पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप छुट्टियां मनाने या शादी करने के लिए विदेश जा रहे हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. स्वदेशी को बढ़ावा देना चाहिए. 

Advertisement

GDP ग्रोथ के ताजा आंकड़ों पर देश के लोगों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कैंपेन पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि कोविड काल के बाद से अब तक दुनिया में हर जगह आर्थिक हालात ‘अस्त-व्यस्त’ हैं. इसके बावजूद भारत लगातार प्रगति कर रहा है. दूसरी तरफ ‘निराशा की गर्त में डूबे लोग’ चारों तरफ ‘झूठ की गूंज’ फैलाने में लगे हैं.

हालांकि, पीएम ने किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन माना जा रहा है कि ‘गूंज’ वाला ये ताना राहुल गांधी के लिए ही था, जो देश भर में ‘छात्रों की गूंज’ नाम से कार्यक्रम चला रहे हैं और नई पीढ़ी से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
क्या कहा पीएम मोदी ने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ‘रियल ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट’ (GDP) का आंकड़ा जारी किया है. इसके मुताबिक, पहली तिमाही में भारत की असल GDP में 7.8% की बढ़त दर्ज की गई है. इसके बाद ‘एक्स’ पर सेल्फी मोड में बनाया गया वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के नाम अपने संदेश की शुरुआत ही ‘देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई’ से की.

राहुल पर कटाक्ष

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि 7.8% ग्रोथ देखकर देश खुशियों से भर गया है. देशवासियों को मैं बधाई देता हूं क्योंकि यह उनके पुरुषार्थ की सामूहिक शक्ति का एक प्रतिबिंब है. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया युद्ध में डूबी हुई है. चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं. पूरा विश्व संकटों से घिरा हुआ है. सप्लाई चेन पूरी तरह से डिस्टर्ब है. 2020 में कोविड काल से लेकर अब तक कहीं पर भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है. इसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है. दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा की गर्त में डूबे हुए लोग झूठ की गूंज चारों तरफ फैलाने में लगे हुए हैं. 

माना जा रहा है कि पीएम की ये लाइन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कैंपेन पर कटाक्ष थी. पीएम मोदी ने आगे कहा, 

Advertisement

इन सारी चीजों को पार करते हुए उन सभी बातों को चीरकर देश ने 7.8% ग्रोथ हासिल किया है. हमें इस गति को बनाए रखना है. इसे बढ़ाना भी है और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है. स्वदेशी का मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’ है. 

पीएम मोदी ने दोहराया कि अगर कोई घूमने-फिरने विदेश जाता है या शादी-विवाह विदेश में करता है तो उसे ऐसा नहीं करना चाहिए. ‘वेड इन इंडिया’ के मंत्र को जीना चाहिए और जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी पर बल देने की जरूरत पर जोर दिया. 

ये भी पढ़ेंः कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का प्रोटेस्ट मार्च वापस लिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास क्या बोले?

उन्होंने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देकर ही आजादी के 100 साल होने पर युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपा जा सकेगा. 

वीडियो: साड़ी में दौड़ लगा कर जीत ली मैराथन, लेकिन पैसे कितने मिले?

Advertisement