एडटेक कंपनी अनएकेडमी (Unacademy) बिक गई है. इसे अपग्रेड (upGrad) नाम की कंपनी ने खरीद लिया है. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सौदा करीब 1900 करोड़ में हुआ है.
आखिरकार बिक गई Unacademy, जानिए किस कंपनी ने खरीदी, कितने में हुई डील?
कोरोना के समय अनएकेडमी यूनिकार्न बनी थी. जिस कंपनी की वैल्यूएशन एक अरब डॉलर (9500 करोड़ रुपये) पहुंच जाती है तो उस कंपनी को यूनिकॉर्न कहा जाता है. हालांकि, अब खबर है कि अनएकेडमी को अब अपग्रेड नाम की कंपनी ने खरीद लिया है.

Unacademy के को-फाउंडर और सीईओ गौरव मुंजाल ने 1 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट में इस डील की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस समझौते के साथ दोनों कंपनियों के बीच महीनों से चल रही बातचीत खत्म हो गई है. वे बताते हैं कि उन्होंने IAS की पढ़ाई छोड़कर Unacademy बनाने का फैसला किया था.
उन्होंने दावा किया कि जब कोविड महामारी पीक पर थी तो Unacademy पर हर महीने 1 लाख से ज्यादा लाइव क्लास होती थीं. इस दौरान कंपनी के करीब 10 लाख पेड सब्सक्राइबर थे. अनएकेडमी के सफर को याद करते हुए वे आगे लिखते हैं कि कंपनी को खड़ा करने में उन्होंने दिन-रात एक कर दिया. वे लिखते हैं, “मुझे याद है एक बार मैंने पूरी रात वीडियो बनाने में बिताई क्योंकि हमारे व्यूज कम हो रहे थे. मैं नहीं चाहता था कि एक भी महीना ऐसा हो जब हमारी ग्रोथ न हो.”
अपने सफर के बारे में वे बताते हैं कि मैं एक निवेशक से मिलने चीन गया, लेकिन चीनी निवेशक मीटिंग में आया ही नहीं. रातों की नींद हराम हुई, रिजेक्शन मिले या अच्छे-बुरे समय में लगातार चुनौतियों का सामना करना हो, ये एक यादगार सफर है."
ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत एक लाख से दो लाख करोड़ हुई: रिपोर्ट
कभी बनी थी यूनिकॉर्नअनएकेडमी ने छह साल पहले यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर लिया था. यूनिकॉर्न ऐसी कंपनी को कहते हैं जिसकी वैल्यूएशन एक अरब डालर (करीब 9500 करोड़ रुपये) पहुंच जाती है. कोरोना महामारी के दौरान इस कंपनी ने तेजी से विस्तार किया था. उस समय इस कंपनी की वैल्यूशन 3.44 अरब डॉलर (आज की तारीख में 32 हजार 660 करोड़ रुपये) थी. गौरव मुंजाल मानते हैं कि महामारी के दौर के शिखर के बाद Unacademy के वैल्यूएशन में भारी गिरावट आई.
रोनी स्क्रूवाला अपग्रेड के सर्वेसर्वा हैं. अनएकेडमी खरीदने के बाद अपग्रेड कंपनी को अपने कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी. खासकर ऑनलाइन एग्जाम की तैयारी से जुड़े बिजनेस में. अनएकेडमी यूपीएससी , जीईई, नीट और गेट (GATE) जैसे एग्जाम की तैयारी से जुड़े कोर्स की तैयारी कराती थी.
वहीं अपग्रेड फिलहला हायर एजुकेशन, प्रोफेशनल स्किल सिखाने, विदेशों में एडमिशन दिलाने और सर्टिफिकेशन बिजनेस का काम करती है.
वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड












