The Lallantop

'हनुमान अंश' का चमत्कार! 'टॉक्सिक' के बाद 'धुरंधर' का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया

महज दो करोड़ रुपए के बजट में बनी 'हनुमान अंश' अब तक करीब 144.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है.

Advertisement
post-main-image
'हनुमान अंश' फिल्म नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने पांचवें वीकेंड में 49 करोड़ रुपए से अधिक कमाई कर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का पांचवें वीकेंड का 33.25 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • 'हनुमान अंश' का बजट केवल दो करोड़ रुपए था, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में पीछे छोड़ दीं, जिससे यह धमाकेदार प्रदर्शन बना।
  • इस फिल्म ने अब तक लगभग 144.40 करोड़ रुपए का कुल ग्रॉस कलेक्शन किया है और अभी भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

Hanuman Ansh ने Toxic को पछाड़ने के बाद अब Dhurandhar का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया है? Akshay Kumar और Saif Ali Khan खान स्टारर Haiwaan को CBFC ने कौन सा सर्टिफिकेट दिया है? साथ ही ये भी जानिए कि 140 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद Yash स्टारर Toxic ने 13वें दिन कितने रुपए कमाए हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# The Inbetweeners 3 फिल्म की शूटिंग शुरू

नेटफ्लिक्स ने The Inbetweeners 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. इसमें पिछली दोनों फिल्मों वाली ओरिजिनल कास्ट यानी साइमन बर्ड, ब्लेक हैरिसन, जेम्स बकली और जो थॉमस वापस आ रहे हैं. फिल्म को 2008 से 2010 के बीच आई इसी नाम की चैनल-4 सिटकॉम का सीक्वल बताया जा रहा है. इसकी रिलीज़ डेट अभी तक तय नहीं हुई है.

Advertisement

# एलन मस्क पर बनी डॉक्यूमेंट्री का टीज़र रिलीज़

एलन मस्क पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मस्क' का टीज़र आ गया है. इसे ऑस्कर विनिंग फिल्ममेकर एलेक्स गिबनी ने बनाया है. करीब चार घंटे लंबी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में मस्क की जिंदगी, कामयाबी और विवादों को खंगाला गया है. 8 सितंबर यानी आज वेनिस फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर होगा. इसके बाद 16 अक्टूबर को इसे थिएटर्स में उतारा जाएगा. मस्क खुद फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. वो इसे पहले ही "हिट पीस" यानी आलोचनात्मक रिपोर्ट बता चुके हैं.

# 'हनुमान अंश' ने रणवीर की 'धुरंधर' को पछाड़ा!

Advertisement

सिर्फ दो करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर किया है. इस फिल्म ने पांचवें वीकेंड में 49 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. जिसने पांचवें वीकेंड में 33.25 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म अब तक करीब 144.40 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. ये फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है.

# हंसल मेहता की 'बाराबंकी' में दिखेंगी बिपाशा बसु

बिपाशा बसु, हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर सीरीज़ 'बाराबंकी' में नज़र आएंगी. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. 1984 में सेट ये कहानी रिटायर्ड IPS अफसर आलोक लाल की किताब The Barabanki Narcos: Busting India's Most Notorious Drug Cartel पर आधारित है. जिसमें बाराबंकी के एक बड़े अफीम कार्टेल के खिलाफ ऑपरेशन की कहानी है. बिपाशा के साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम रोल में हैं.

# 140 करोड़ी ओपनिंग, 13वें दिन 'टॉक्सिक' का खेल खत्म!

यश की 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपए की तगड़ी ओपनिंग ली थी. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार नीचे जाती रही. अब हाल ये है कि 13वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 'टॉक्सिक' एक करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन सिर्फ 1,354 टिकट बेचकर महज 66 लाख रुपए जुटाए. इसके साथ ही भारत में 'टॉक्सिक' का नेट कलेक्शन 246.41 करोड़ रुपए पहुंच गया है. वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म अब तक 337.39 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

# सैफ और अक्षय कुमार की 'हैवान' कितनी लंबी?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' को CBFC ने 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. इस फिल्म की लंबाई 164.7 मिनट यानी 2 घंटे 44 मिनट 7 सेकंड होगी. मजेदार बात ये है कि जिस मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की ये रीमेक है, 'हैवान' उससे भी लंबी है. 'ओप्पम' का रनटाइम 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट था. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'हैवान' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म की अडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

वीडियो: 'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, 75 करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स

Advertisement