गुरुग्राम एक बड़ा बिजनेस हब है. वहां कई मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस हैं. इन कंपनियों के कर्मचारियों को जुलाई के आखिरी तक वर्क फ्रॉम होम करना पड़े. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) के CEO वीएस कुंडू ने ऐसा कहा है. उनका कहना है,
गुरुग्राम की इन कंपनियों के लोग जुलाई तक घर से ही काम करेंगे!
कुछ कंपनियों को राहत तो मिली, लेकिन शर्तों के साथ.

'अभी के हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि जुलाई के अंत तक कुछ कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम कराना होगा. जितनी कंपनियां अपने जितने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करवा सकती हैं, वो करवाएं.'
इन कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, जेनपैक्ट, इंफोसिस आदि शामिल हैं. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई एडवाइजरी नहीं जारी की गई है.
कंस्ट्रक्शन कंपनियों को राहत
वीएस कुंडू हरियाणा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी भी हैं और गुरुग्राम में कोरोना के मामलों के देख-रेख के इन्चार्ज भी हैं. उन्होंने जानकारी दी कि कंस्ट्रक्शन कंपनियों को काम शुरू करने की परमिशन तो मिल गई है, लेकिन उन्हें भी कोरोना से बचाव के सारे नियमों का पालन करना होगा. उन्होंने कहा,
'ऐसी कंस्ट्रक्शन साइट्स, जिनके लेबर्स साइट के अंदर ही रह रहे हैं या फिर वॉकिंग डिस्टेंस पर रह रहे हैं, वो काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा.'
गुरुग्राम में अब तक कोरोना के 51 मामले सामने आए हैं, इनमें से 35 ठीक हो चुके हैं. 16 एक्टिव केस हैं. शहर रेड ज़ोन घोषित किया जा चुका है. हरियाणा में कोरोना से सबसे ज्यादा नूह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम प्रभावित हुए थे.
देखिये भारत में कोरोना कहां-कहां और कितना फैल गया है.
वीडियो देखें: कोरोना डायरीज: नोटबंदी, GST, के बाद लॉकडाउन से त्रस्त हैं, हरियाणा के ये व्यापारी?











