The Lallantop

'गोलमाल 5' में अक्षय की वजह से अजय देवगन ने अपना 20 साल पुराना नियम तोड़ दिया!

रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की वजह से लिया इतना बड़ा फैसला!

Advertisement
post-main-image
'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 में अजय देवगन के किरदार के साथ कोई रोमैंटिक एंगल नहीं होगा और इसलिए उनके अपोजिट किसी एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया गया है।
  • गोलमाल फ्रैंचाइज़ के पिछले पार्ट्स में अजय देवगन के किरदार के साथ रोमांस दिखाया गया था, लेकिन इस बार अक्षय कुमार के मेन विलन होने के कारण यह नियम तोड़ा गया है।
  • गोलमाल 5 में अजय और अक्षय के बीच टॉम एंड जैरी जैसी कॉमेडी पर फोकस रहेगा, जिससे कहानी रोमैंटिक दृश्य के बजाय उनकी नोंक-झोंक पर केंद्रित होगी।

Rohit Shetty की Golmaal देश की सबसे सक्सेसफुल फिल्म फ्रैंचाइज़ में से एक है. इन दिनों वो इसकी पांचवीं किश्त यानी Golmaal 5 पर काम कर रहे हैं. फिल्म में Ajay Devgn समेत ओरिजिनल कास्ट को वापस लाया गया है. साथ ही Akshay Kumar भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. खबर है कि रोहित इस बार फ्रैंचाइज़ का 20 साल पुराना नियम तोड़ने जा रहे हैं. इस बार वो मूवी में किसी किरदार का कोई रोमैंटिक एंगल नहीं डालेंगे. इस वजह से अजय के अपोजिट किसी एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया गया है.

Advertisement

'गोलमाल' का पहला पार्ट 20 साल पहले साल 2006 में आया था. तब फिल्म में अजय और एक्ट्रेस रिमी सेन के बीच लव एंगल दिखाया गया था. सेकेंड और थर्ड पार्ट में करीना कपूर खान को उनके साथ पेयर किया गया था. चौथी मूवी यानी 'गोलमाल अगेन' में परिणीति चोपड़ा और उनके बीच प्यार-मनुहार वाला प्लॉट था. मगर ऐसा कुछ 'गोलमाल 5' में देखने को नहीं मिलेगा.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मूवी में अजय किसी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र नहीं आएंगे. इस वजह से उनके अपोजिट किसी भी हीरोइन को कास्ट नहीं किया गया. फिल्म में प्रियमणि ज़रूर हैं मगर फिल्म में किसी के साथ उनका प्रेम संबंध नहीं दिखाया जाएगा. रोहित शेट्टी ने इस तरह का फैसला क्यों लिया, इस पर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. मगर अनुमान ये है कि उन्होंने ये डिसीजन अक्षय कुमार के कारण लिया है.

Advertisement

अक्षय 'गोलमाल 5' के मेन विलन हैं. मूवी में अजय और उनके बीच 'टॉम एंड जैरी' वाली धमा-चौकड़ी दिखाई जाएगी. इसलिए रोहित कहानी का पूरा फोकस उनकी नोंक-झोंक पर ही रखना चाहते हैं. रोमैंटिक एंगल डालकर वो लोगों को इससे भटकाना नहीं चाहते. वैसे, एक समय पर ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म की मेन विलन कोई एक्ट्रेस होगी. मगर अक्षय की एंट्री ने खेल बदल दिया.

वैसे, मूवी में दीपिका पादुकोण भी कैमियो कर सकती हैं. इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि वो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखलाई पड़ेंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति शेट्टी वाले उसी किरदार में होंगी, जो वो 'सिंघम अगेन' में निभा चुकी हैं. मूवी के क्लाइमैक्स में अजय और उनकी टीम अक्षय को पकड़ने के लिए दीपिका की मदद लेती है. मगर अभी मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बात को कन्फर्म नहीं किया है. जहां तक दूसरे एक्टर्स की बात है, अक्षय-अजय के अलावा श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और शरमन जोशी भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं.

वीडियो: अजय देवगन की 'गोलमाल 5' में हुई अक्षय कुमार की एंट्री?

Advertisement

Advertisement