The Lallantop

'गदर 2' की कमाई ने दूसरे दिन भी झंडे गाड़ दिए, दो दिन में 100 करोड़ पार पहुंची

फिल्म की अडवांस बुकिंग देखकर लग रहा था कि ये अच्छी ओपनिंग लेगी. लेकिन फिल्म ने ऐसे सभी समीकरणों को हवा में उड़ा दिया था.

Advertisement
post-main-image
'पठान' के बाद साल 2023 की दूसरी बड़ी ओपनिंग पाने वाली हिंदी फिल्म बनी 'गदर 2'.

Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 को बाजाफाड़ ओपनिंग मिली. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 40.1 करोड़ रुपए की कमाई की. दूसरे दिन भी ऐसा ही मोमेंटम जारी रहा. ‘गदर 2’ ने अपने पहले शनिवार को 43.08 करोड़ रुपए जोड़े. इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 83.18 करोड़ पहुंच चुका है. वहीं दुनियाभर में हुई कमाई को जोड़ें तो फिल्म ने दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 108.2 करोड़ रुपए जोड़ लिए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘गदर 2’ को सॉलिड अडवांस बुकिंग मिल रही थी. समीकरण दौड़ाए जा रहे थे कि फिल्म को 32 से 35 करोड़ रुपए के बीच की ओपनिंग मिलने वाली है. हालांकि फिल्म की कमाई ने ऐसे सारे अनुमानों को ध्वस्त कर के रख दिया. ‘गदर 2’ ‘पठान’ के बाद साल की दूसरी बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. सनी देओल की फिल्म को अक्षय कुमार की OMG 2 से क्लैश करना पड़ गया. उस वजह से भी कमाई पर थोड़ा असर पड़ा है. ऊपर से ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी अभी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. ‘रॉकी और रानी’ ने बीते शनिवार को 3.7 करोड़ रुपए की कमाई की. बता दें कि अब तक ये इंडिया में 126.83 करोड़ रुपए बना चुकी है. 

Advertisement

‘गदर’ ने अपनी रिलीज़ के बाद छोटे शहरों में तहलका मचाया था. खासतौर पर राजस्थान, गुजरात और पंजाब के सर्किट में. सिंगल स्क्रीन वाली ऑडियंस के लिए ‘गदर’ की नॉस्टैलजिया वैल्यू आज भी बरकरार है. ‘गदर 2’ को लेकर भी लग रहा था कि इसे छोटे शहरों में ज़्यादा बड़ी अपील मिलेगी. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. फिल्म छोटे शहरों में तो पैसा पीट रही है, साथ ही बड़ी सिटीज़ में भी फिल्म को अच्छा फुटफॉल मिल रहा है. Sacnilk के मुताबिक फिल्म को दूसरे दिन सबसे ज़्यादा फुटफॉल महाराष्ट्र में मिला है. उसके बाद अगला नंबर गुजरात और दिल्ली का रहा. फुटफॉल यानी कितनी टिकटें बिकी. फुटफॉल के मामले में दूसरे दिन का सीन ऐसा था:

राज्य                  फुटफॉल 

   महाराष्ट्र               303211    
 गुजरात               212577  
दिल्ली                196418
उत्तरप्रदेश           176765
  राजस्थान           115075  

Advertisement

‘गदर 2’ को लेकर मेकर्स ने बीते कई महीनों से माहौल बनाना शुरू कर दिया था. पहले ‘गदर ‘ को रीमास्टर कर के रिलीज़ किया गया. फिर फिल्म की टीम लगातार इंटरव्यूज़ देने लगी. गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ‘गदर 2’ को भले ही पॉज़िटिव क्रिटिकल रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. लेकिन ऑडियंस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियोज़ वायरल हैं जहां लोग ट्रैक्टर, ट्रक लेकर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. बता दें कि ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने बनाया है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, मनीष वाधवा और सिमरत कौर जैसे एक्टर्स ने काम किया है.        
 

वीडियो: सनी देओल स्टारर गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखवाई गई थी इंडियन आर्मी के लिए, रेस्पॉन्स जबरदस्त रहा

Advertisement