The Lallantop

जब शाहरुख खान के साथ गाने की शूटिंग के लिए 24 घंटे लेट सेट पर पहुंचे गोविंदा

Farah Khan ने बताया Om Shanti Om के गाने Deewangi Deewangi के लिए Govinda 24 घंटे ले आए. फिर Shahrukh Khan को अपना स्टेप सिखाया.

Advertisement
post-main-image
फराह खान ने अपने 30 साल लंबे करियर में आज तक गोविंदा को कभी कोरियोग्राफ नहीं किया है.

Shahrukh Khan की फिल्म Om Shanti Om को Farah Khan ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में एक गाना था Deewangi Deewangi. इस गाने की शूटिंग को फराह अपनी उपलब्धियों में गितनी हैं. क्योंकि इस गाने के वीडियो में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के (शाहरुख खान समेत) 32 स्टार्स नज़र आए थे. फराह खान ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उनके सामने कई मुश्किलें आईं. मगर सबसे लेट गोविंदा आए. शाहरुख खान के साथ ये गाना शूट करने गोविंदा 24 घंटे लेट पहुंचे. और आकर शाहरुख खान को अपना स्टेप सिखाया.  

Advertisement

फराह खान ने IFTDA के यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में 'दीवानगी दीवानगी' की मेकिंग और गोविंदा पर बात की. फराह पहले भी बता चुकी हैं इतने सारे स्टार्स की वजह से उन्हें टाइम-टेबल बड़े ध्यान से मैनेज करना पड़ा. जब जो एक्टर अपनी शूटिंग से फ्री होता, वो इस गाने की शूटिंग के लिए फराह के सेट पर आता था. मगर गोविंदा ने हद कर दी. फराह कहती हैं,

"गोविंदा 24 घंटे लेट आए. हम लोग उनका इंतज़ार कर रहे थे. क्योंकि वो उनके शूट का टाइम था. मैंने उन्हें फोन किया, 'चीची कहां हैं आप?'. उन्होंने कहा, 'मैं तो धारावी में शूटिंग कर रहा हूं.'. मैंने कहा, 'मगर हम तो फिल्मसिटी में हैं'. उसके बाद वो अगले दिन शूटिंग के लिए आए."

Advertisement

फराह खान ने एक दूसरे इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में बॉलीवुड के तकरीबन सभी एक्टर्स को कोरियोग्राफ किया है. मगर उन्होंने गोविंदा को आज तक कोरियोग्राफ नहीं किया. ज़ी कॉमेडी शो पर इस बारे में बात करते हुए फराह खान ने कहा था कि गोविंदा को बचपन से जानती हैं. मगर फिर भी उनके डांस स्टेप्स कोरियोग्राफ करने की उन्हें कभी हिम्मत नहीं हुई. 'ओम शांति ओम' के गाने में भी उन्होंने गोविंदा का स्टेप कोरियोग्राफ नहीं किया. फराह ने उस इंटरव्यू में कहा था,

"यहां तक कि 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी दीवानगी' के लिए शूट के लिए जब वो आए, तब भी उन्हें कोरियोग्राफ करने की मेरी हिम्मत नहीं हुई. इसलिए मैंने उन्हें गोविंदा से कहा कि उनके साथ शाहरुख का जो हिस्सा है, उसकी कोरियोग्राफी वो खुद कर लें. हमने उन्हें ये भी कहा कि हम वही स्टेप्स गाने में रखेंगे. आखिर में उन्होंने वही 'बड़े मियां छोटे मियां' वाला स्टेप किया, तो बहुत बढ़िया निकलकर आया."

फराह खान चाहती थीं कि वो 'दीवानगी दीवानगी' गाने में तीनों खानों को साथ लाना चाहती थीं. शाहरुख पिक्चर के हीरो थे. सलमान गाने में आने के लिए मान गए थे. मगर आमिर नहीं आ पाए. क्योंकि वो 'तारे ज़मीन पर' की एडिटिंग में बिज़ी थी. अमिताभ बच्चन इसलिए नहीं आ पाए क्योंकि वो अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में व्यस्त थे. 'दीवानगी दीवानगी' गाने में धर्मेंद्र, फिरोज़ खान, रेखा, संजय दत्त, सलमान खान, सैफ अली खान, तबू, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रौशन, दिया मिर्ज़ा जैसे एक्टर्स नज़र आए थे. 

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान, KKR मैच के दिन बीमार पड़ गए थे, मैनेजर पूजा ददलानी ने उनका हेल्थ अपडेट दिया

Advertisement