इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया (ECI) ने चांदी के बर्तन जब्त किए हैं. वजन है इनका 66 किलो. और कीमत में पहुंचते हैं 39 लाख रुपए के करीब. बताया जा रहा है कि ये बर्तन प्रोड्यूसर बोनी कपूर के हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला है कर्नाटक के दावणगेरे का है. शुक्रवार यानी 07 अप्रैल की सुबह से पहले ही दावणगेरे के बाहरी इलाके में हेब्बालु टोल के पास से एक महंगी गाड़ी गुज़र रही थी. उसे चेक पोस्ट पर रोका गया.
बोनी कपूर की BMW पकड़ी गई, गाड़ी में मिले 66 किलो चांदी के बर्तन किसके?
जिस गाड़ी में चांदी के बर्तन थे, वो बोनी कपूर की कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है.


चेन्नई से निकली ये BMW गाड़ी मुंबई जा रही थी. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने गाड़ी की चेकिंग शुरू की. अंदर पांच कार्टन मिले. जो ठसाठस भरे थे. उन्हें खोला गया. चमकती हुई चांदी अधिकारियों के हाथों में थी. सारा आइटम बड़ी टेबल पर निकाला गया. अगर चुनाव आयोग या पुलिसवालों को गाड़ी में ऐसा आइटम मिलता है तो वो सबसे पहले मांगते हैं उसके डॉक्युमेंट्स. गाड़ी में बैठे हरि सिंह के पास चांदी के बर्तन से जुड़ा कोई डाक्यूमेंट नहीं था. दावणगेरे पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया.

गाड़ी में वो अकेले नहीं थे. जैसा हर बड़ी गाड़ी के साथ होता है, वहां भी एक ड्राइवर मौजूद था. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक वो BMW गाड़ी बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से रजिस्टर्ड थी. बोनी कपूर इस कंपनी के मालिक हैं. जब हरि सिंह से पूछताछ की गई तो उसने माना कि ये सारे बर्तन बोनी कपूर के परिवार के हैं. प्रॉपर डॉक्यूमेंट ना होने की वजह से चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तमाम चांदी के बर्तन जब्त कर लिए हैं. वो इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या ये वाकई बोनी कपूर के हैं या नहीं.
जब्त किए गए बर्तनों में कटोरियां, चम्मच, पानी के जग और प्लेट शामिल हैं. बता दें कि ये खबर लिखे जाने तक इस पूरी घटना पर बोनी कपूर या उनकी टीम से जुड़े किसी का भी कोई बयान नहीं आया है.
वीडियो: फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बोनी कपूर और राजामौली के बीच कोल्ड वॉर हो रही है!






















