The Lallantop

सोनम जब नौ साल की थीं, तब गाना आया था, अब पापा के साथ उसी गाने पर फिल्म आ रही है

टीज़र देखिए.

Advertisement
post-main-image
फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव और सोनम कपूर लीड रोल्स निभा रहे हैं.
पिछले दिनों सलमान खान और अनिल कपूर की 'रेस 3' रिलीज़ हुई थी. कल अनिल कपूर की अगली फिल्म 'फन्ने खान' का टीज़र आया और आज यानी 28 जून को उनकी एक और फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीज़र जनता के सामने लाया गया है. पढ़िए उनकी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की कुछ बातें:
1.) साल 1994 में विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में एक फिल्म बनी थी. '1942-ए लव स्टोरी'. मनीषा कोईराला और अनिल कपूर ने इसमें मुख्य किरदार निभाए थे. उस फिल्म का गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' बहुत पसंद किया गया था. इस फिल्म का नाम उसी गाने से लिया गया है. लेकिन इस फिल्म को विनोद महज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं, डायरेक्शन उनकी बहन शेली चोपड़ा धर का है. '1942-ए लव स्टोरी' जहां एक 'सिंपल लव स्टोरी' थी, वहीं इस फिल्म को 'सियापा लव स्टोरी' बताया जा रहा है. मतलब प्यार के इस घेरे के पूरा होने से पहले बहुत सारी बाधाएं लांघनी पड़ेंगी.
'वीरे दी वेडिंग' में सोनम ने एक अर्बन कैरेक्टर निभाया था, जबकि इस फिल्म में उनका कैरेक्टर गांव की एक लड़की का है.
'वीरे दी वेडिंग' में सोनम ने एक अर्बन कैरेक्टर निभाया था, जबकि इस फिल्म में उनका कैरेक्टर पंजाब के गांव की एक लड़की का है.

2.) 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में अनिल कपूर पहली बार अपनी बेटी और बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर के साथ परदे पर दिखाई देंगे. इन दोनों के अलावा अनिल कपूर के साथ 'दीवाना मस्ताना', 'बेनाम बादशाह', 'लोफर', और 'अंदाज़' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जूही चावला भी नज़र आएंगी. राजकुमार राव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो सोनम के प्रेमी का रोल कर रहे हैं.
राजकुमार राव इस फिल्म के अलावा एक 'फन्ने खान' में भी अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं.
राजकुमार राव इस फिल्म के अलावा 'फन्ने खान' में भी अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं.

3.) इस फिल्म की कहानी दो प्रेमी जोड़ों के बारे में है. पहली जोड़ी है, अनिल-जूही और दूसरी राजकुमार-सोनम. अनिल एक शादीशुदा आदमी के किरदार में हैं, जिसकी बेटी का रोल सोनम फिल्म कर रही हैं. सोनम और राज के किरदारों का भी प्यार किन्हीं दिक्कतों की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहा है. यही चीज़ कभी जूही और अनिल के साथ भी हुई थी. ये कहानी इन्हीं चार किरदारों के आसपास घूमती है. जूही चावला आजकल कम फिल्मों में ही नज़र आती हैं, उनका इस फिल्म के बारे में मानना ये है कि अलग तरह की और कमाल की स्क्रिप्ट थी. लेकिन किसी भी एक्टर ने इसकी बेसिक कहानी के बारे में भी मीडिया को कुछ नहीं बताया है. कालाकारों का कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने उनसे NDA (Non Disclosure Agreement)साइन करवाया है, जिसके तहत फिल्म से जुड़ी कोई भी बात पब्लिक में बताना उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा सकता है.
फिल्म में या तो अनिल और जूही पति-पत्नी के किरदार में हैं या उनके बीच कोई रोमैंटिक एंगल है.
फिल्म में या तो अनिल और जूही पति-पत्नी के किरदार में हैं या उनके बीच कोई रोमैंटिक एंगल है.

4.) फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू हुई थी. डायरेक्टर शेली चोपड़ा ने कहा था कि वो फिल्म को ऑर्गेनिक रखने के लिए इसकी शूटिंग रियल लोकेशंस पर ही करेंगी. इसके लिए उन्होंने पंजाब के पटियाला शहर के एक घर में फिल्म की शूटिंग की है. पंजाब इसलिए क्योंकि फिल्म का बैकग्राउंड पंजाबी है. इस फिल्म में अनिल कपूर खुद के कपड़े इस्तेमाल करते दिखाई देंगें. शेली ने कहा उन्होंने सीन्स के मुताबिक अनिल के कपड़े अरेंज किए थे लेकिन अनिल चाहते थे कि वो इसके अपने कपड़े इस्तेमाल करें ताकि वो स्क्रीन पर दिखावटी न लगें.
अनिल कपूर की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'फन्ने खान'.
अनिल कपूर की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'फन्ने खान'.पिछले दिनों उनकी  'रेस 3' रिलीज़ हुई थी.

5.) पिछले दिनों भी अनिल और सोनम के साथ काम करने की खबरें थीं, लेकिन उस समय सोनम ने इस बात के लिए मना कर दिया था. लेकिन इस फिल्म में दोनों साथ काम कर रहे हैं. इसके बाद अनिल कपूर के अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में भी दिखाई देने की खबरें हैं. फिलहाल फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया है, जिसमें सिर्फ ये बताया गया है कि फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी. 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लगने की उम्मीद है.
इससे पहले सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज़ हुई थी, जिसे काफी सराहा गया था.
इससे पहले सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज़ हुई थी, जिसे काफी सराहा गया था.



फिल्म का टीज़र यहां देखें:



ये भी पढ़ें:
कारवां ट्रेलर: गाड़ी में लाश रखकर इरफान खान पूरा देश घूम रहा है
फन्ने खां टीज़रः लंबे समय बाद अनिल कपूर की कोई फिल्म मज़ेदार होने वाली है
क्यों अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को लेकर आपको बहुत एक्साइटेड होना चाहिए?
‘गोल्ड’ का ट्रेलर देखें : अक्षय कुमार की ये सबसे ज्यादा देशभक्ति से भरी फिल्म है



वीडियो देखें: जिस एक्ट्रेस का बदसूरत कहकर मजाक उड़ाते थे, उसी ने सबसे ज़्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement