The Lallantop

एड शीरन मुंबई आए, शाहरुख खान ने अपने घर में 'कॉन्सर्ट' करवा लिया!

वर्ल्ड फेमस सिंगर Ed Sheeran, Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Farah Khan और Armaan Malik के साथ चिल करते देखे गए. शाहरुख ने उन्हें Aryan Khan के ब्रांड का जैकेट भी गिफ्ट कर दिया.

Advertisement
post-main-image
एड शीरन इससे पहले 2019 में भी इंडिया आए थे. ये उनका दूसरा टूर है.

Shape of You और Perfect फेम सिंगर Ed Sheeran इन दिनों इंडिया आए हुए हैं. Mathematics Tour (+ – = ÷ x) के लिए. 16 मार्च को एड मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं. मगर उससे पहले वो देश के चर्चित सेलेब्रिटीज़ से मिल रहे हैं. इन दिनों एड शीरन और Shahrukh Khan की कुछ फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें एड शीरन, मन्नत में शाहरुख खान के साथ ‘बांहें फैलाने’ वाला सिग्नेचर पोज़ करते नज़र आ रहे हैं. साथ ही वो मन्नत में शाहरुख और उनके मेहमानों के लिए अपने गाने भी गा रहे हैं.  

Advertisement

2019 में एड शीरन पहली बार इंडिया आए थे. दोबारा वो अब आए हैं. 12 मार्च को मुंबई पहुंचने के बाद एड शीरन एक स्कूल में घूमने गए. वहां बच्चों से मुलाकात की. उसके बाद वो Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Farah Khan और Armaan Malik जैसे सेलेब्रिटीज़ के साथ चिल करते देखे जा रहे हैं.  

Advertisement

एड शीरन का एक और वीडियो आया है. इसमें वो सिंगर अरमान मलिक के साथ 'बुट बम्मा' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ अरमान ने कैप्शन में लिखा था, 

“मेरा पसंदीदा इंसान, मेरे शहर में, एड शीरन.”
 

Advertisement

इसके बाद एड, शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचे. इस हाउस पार्टी में शाहरुख, गौरी के साथ ही फराह खान भी मौजूद रहीं. एड शीरन ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ एक कोलैब पोस्ट शेयर किया. इसमें शाहरुख उन्हें अपना सिग्नेचर स्टेप सिखा रहे हैं. एड ने इस वीडियो के कैप्शन में अपने सबसे चर्चित गाने ‘शेप ऑफ यू’ के साथ वर्ड प्ले करते हुए लिखा- 

“ये 'शेप ऑफ अस' है. हम साथ में प्यार फैला रहे हैं.” 

गौरी खान ने भी इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 

"आपका गाना सुनकर बहुत मज़ा आया. हमारे साथ एक खूबसूरत शाम बिताने के लिए आपका शुक्रिया."

गौरी ने इस कैप्शन में एड शीरन की पहनी जैकेट की भी तारीफ की. क्योंकि ये जैकेट आर्यन खान के ब्रांड  D'YAVOL X की है. संभवत: शाहरुख ने उन्हें वो जैकेट गिफ्ट की. शाहरुख और गौरी के अलावा फराह खान ने भी सोशल मीडिया पर एड शीरन के साथ वीडियो शेयर किया. उन्होंने भी शीरन और शाहरुख के नामों के साथ वर्डप्ले करते हुए लिखा,

“जब आपको एड शीरन और शाहरुख खान को साथ में डायरेक्ट करने का मौका मिलता है, तो क्या होता है? ज़ाहिर तौर पर Sherkhan.”

 ये वही वीडियो है जिस में एड, शाहरुख के साथ उनका सिग्नेचर स्टेप कर रहे. मन्नत के इन फोटोज वीडियोज में दिख रहा है कि एड शीरन ने गिटार बजाकर अपने गाने गा रहे हैं. इस पर पब्लिक मज़ाक लहजे में बोल रही है कि वो एड शीरन मुंबई में कॉन्सर्ट करने आया, शाहरुख उनसे ‘मन्नत’ में ही परफॉर्म करवा लिया. 

दरअसल एड शीरन, इंटरनेशनल मैथामेट्किस टूर के लिए इंडिया में हैं. एड का ये कॉन्सर्ट 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाला है. ये इवेंट शाम को करीब तीन- चार बजे से शुरू होगा और करीब चार-पांच घंटे का इवेंट होगा. इस इवेंट के टिकट 10 हजार रुपये से शुरू हो रहे हैं. एड शीरन को ‘शेप ऑफ यू’, ‘परफेक्ट’, 'द ए टीम', 'लीगो हाउस', 'सिंग', 'थिंकिंग आउट लाउड', ‘फोटोग्राफ’ और ‘कासल ऑन द हिल’ जैसे पॉपुलर गानों के लिए जाना जाता है. एड शीरन अपने करियर में चार ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुके हैं. उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट्स में होती है.

Advertisement