The Lallantop

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' देखकर निकली जनता ने क्या बताया?

लोगों का कहना है कि ये फिल्म एवरेज कहानी होने के बावजूद 'दृश्यम' को एक अच्छी ट्रिलजी बना देती है.

Advertisement
post-main-image
हिंदी वाली 'दृश्यम 3' की कहानी को मोहनलाल वाली ओरिजिनल फिल्म से अलग रखा गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जो इस फ्रैंचाइज़ की तीसरी और अंतिम कड़ी है।
  • फिल्म की रिलीज़ के पीछे कारण दर्शकों में फ्रैंचाइज़ की लोकप्रियता और ट्रिलॉजी के अंतिम भाग के रूप में इसे देखने की उत्सुकता थी।
  • मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद, फिल्म ने दर्शकों को जोड़े रखा है और भविष्य में फ्रैंचाइज़ की समाप्ति के बाद इसकी प्रतिक्रिया पर नजर रखी जाएगी।

02 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर Ajay Devgn की Drishyam 3 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. ये देश की सबसे पॉपुलर फिल्म फ्रैंचाइज़ में से एक है. इसलिए सिनेमाघरों में मूवी के इस तीसरे और अंतिम चैप्टर को खूब दर्शक मिल रहे. ऐसे में फिल्म देखकर निकली ऑडियंस ने इस पर क्या बताया, जानते हैं.

Advertisement

एक यूजर ने इसे फ्रैंचाइज़ की सबसे कमजोर फिल्म बताते हुए लिखा,

"दृश्यम 3 इस ट्रिलजी की सबसे कमजोर फिल्म है, लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ़ इसी की होनी चाहिए. वो इसलिए क्योंकि किसी को एक बार बेवकूफ बनाना आसान होता है. दूसरी बार मुश्किल और तीसरी बार लगभग नामुमकिन. और दृश्यम 3 ने बिल्कुल यही किया है. फिल्म ने दर्शकों को उसी तरह बेवकूफ बनाया, जैसे विजय सलगांवकर ने IG मीरा देशमुख, SP तोमर, वकील शेट्टी और गायतोंडे को बनाया है."

Advertisement
drishyam 3
यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कमेंट किया,

"पहला हाफ बहुत अच्छा था. दूसरे हाफ से मेरी उम्मीदें थोड़ी ज्यादा थीं. लेकिन सच कहूं तो वो भी काफी अच्छा लगा. बस दिक्कत ये रही कि फिल्म का जो कन्क्लुजन होना चाहिए था, वो असल में हुआ ही नहीं."

drishyam 3
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने मिक्स्ड रिएक्शन देते हुए लिखा,

Advertisement

"दृश्यम 3 देखी. सच कहूं तो मुझे फिल्म एवरेज लगी. इसकी कहानी कुछ खास मजबूत नहीं है. फिल्म में ऐसा कोई गाना या म्यूजिक नहीं, जो याद रह जाए. स्टोरी भी कुछ नई नहीं लगती. फिल्म में पुलिस को आसानी से बेवकूफ बनते दिखाया गया और ये बात आज के हिसाब से ज्यादा अपडेटेड नहीं लगती. हालांकि, फिल्म की सबसे अच्छी बात ये है कि आप बोर नहीं होते. कहानी लगातार आगे बढ़ती रहती है और अंत तक बांधे रखती है. बहुत से लोगों को फिल्म पसंद आ रही है और ये बिल्कुल ठीक है. लेकिन मुझे मूवी देखने के बाद ऐसा ही महसूस हुआ."

drishyam 3
यूजर का कमेंट.


चौथे ने कहा,

"अच्छी फिल्म है और काफी बढ़िया तरीके से बनाई गई है. पहला हाफ थोड़ा धीमा और बोरिंग लगता है. लेकिन दूसरा हाफ रफ्तार पकड़कर फिल्म को दिलचस्प बना देता है. क्लाइमैक्स शानदार और बिल्कुल अनप्रेडिक्टेबल है. एक बार जरूर देखनी चाहिए."

drishyam 3
यूजर का कमेंट.

पांचवें ने बताया,

"दृश्यम 3 अपने जॉनर और दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरती है. फिल्म में डायलॉग बहुत कम हैं, लेकिन इसकी कहानी इतनी दिलचस्प है कि ये आपको आखिर तक बांधे रखती है. अकेले इसका फिनाले ही फिल्म पर लगाए गए समय और पैसे को सार्थक साबित कर देता है. ये दृश्यम फ्रैंचाइज़ में एक शानदार एडिशन है."

drishyam 3
यूजर का कमेंट.

वैसे, 'दृश्यम 3' में अजय देवगन के अलावा तबु, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, कमलेश सावंत और मृणाल जाधव ने काम किया है. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक हैं.

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement