The Lallantop

फाइनली, 'डॉन 3' अनाउंस हो गई

फिल्म में शाहरुख खान नहीं होंगे, ये तो कंफर्म है. मगर अनाउंसमेंट वीडियो में रणवीर सिंह का भी कोई ज़िक्र नहीं है.

Advertisement
post-main-image
'डॉन 3' के अनाउंसमेंट वीडियो का स्क्रीनग्रैब. दूसरी तरफ GQ के फोटोशूट में रणवीर सिंह.

Shahrukh Khan ने Pathaan की सक्सेस के बाद Don फ्रैंचाइज़ से किनारा कर लिया. शाहरुख का मानना था कि अब वो ऐसी फिल्में करना चाहते हैं, जो ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचे. Don 3 में उन्हें वो पोटेंशियल नज़र नहीं आया. ये बात उन्होंने Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani को बता दी. इसलिए अब Don फ्रैंचाइज़ की तीसरी पीढ़ी शुरू होने जा रही है. Amitabh Bachchan और शाहरुख खान के बाद Ranveer Singh नए 'डॉन' बनने जा रहे हैं. 8 अगस्त को Don 3 ऑफिशियली अनाउंस हो गई. हालांकि इस अनाउंसमेंट टीज़र में कहीं ये नहीं बताया गया कि इस फिल्म में रणवीर सिंह काम करने वाले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फरहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें बैकग्राउंड म्यूज़िक चलता है और स्क्रीन पर 3 लिखा नज़र आता है. नीचे लिखा है- 'एक नए युग की शुरुआत'. बताया जा रहा है कि अनाउंसमेंट वीडियो के बाद जल्द ही फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ किया जा सकता है. जिसमें रणवीर सिंह 'डॉन' के किरदार में नज़र आएंगे. इस प्रोमो को काफी टाइम पहले शूट किया जा चुका है. डिजिटली रिलीज़ करने के बाद इस टीज़र को 'गदर 2', OMG 2 और रणवीर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा.     

Advertisement

बताया जा रहा है कि 'डॉन 3' के टीज़र में रणवीर का लुक काफी स्टाइलिश है. साथ ही वो इस कहानी को एक नया आयाम देते भी नज़र आएंगे. मगर ये सब अपन तब देख पाएंगे, जब 'डॉन 3' का टीज़र रिलीज़ किया जाएगा. इस फिल्म की शूटिंग 2024 के बीच में शुरू होगी. रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली के साथ 'बैजू बावरा' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. इससे निपटने के बाद वो 'डॉन 3' चालू करेंगे. जो 2025 में रिलीज़ के लिए तैयार हो पाएगी. 'डॉन 3' को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे.

शाहरुख खान स्टारर 'डॉन' और 'डॉन 2' सफल फिल्में थीं. मगर उन्हें ब्लॉकबस्टर टाइप की सफलता नहीं कहा जाएगा. हालांकि फिल्म की अच्छी फॉलोइंग थी. लंबे समय इस फ्रैंचाइज़ की तीसरी किस्त का इंतज़ार हो रहा था. फरहान अख्तर स्क्रिप्ट लिख रहे थे. फाइनल करने के बाद शाहरुख को सुनाया. ये सब बातचीत चल रही थी, तब तक 'पठान' रिलीज़ हो गई. शाहरुख का नया बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल अन-लॉक हो गया. इसलिए उन्होंने अब से सिर्फ बड़ी एक्शन फिल्में करने का प्लान बनाया है. 

'डॉन 3' में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर भी सवाल उठाए गए. कहा गया कि बच्चन और शाहरुख वाली बात नहीं है. अगर थोड़े पर्सपेक्टिव में चीज़ों को देखा जाए, तो शायद रणवीर अभी इंडस्ट्री में 'डॉन' का कैरेक्टर प्ले करने के लिए सबसे मुफीद विकल्प हैं. उनके टैलेंट पर तो आप शक ही नहीं कर सकते. मगर पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं. मगर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता ने उनकी ये दिक्कत भी दूर कर दी है. 

Advertisement

वीडियो: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज स्टारडम में शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह कैमियो करेंगे

Advertisement