The Lallantop

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' बनकर वापिस आएंगी दिशा वकानी?

द सिनेमा शो में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी आज की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' बनी एक्ट्रेस दिशा वकानी.

सिनेमा की छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट्स के आपको यहां मिल जाएंगे. एक क्लिक के साथ आप नीचे बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की खबरों को पढ़ सकेंगे. आज नीचे पढ़िए नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड के तीनों बड़े खान्स पर क्या कहा और  दिशा वकानी क्या तारक मेहता शो में नज़र आएंगी?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'घोस्ट-बस्टर' फ्रेंचाइज़ मूवीज़ की एनिमेटेड फिल्में बनेंगी

सोनी पिक्चर्स ने 'घोस्ट-बस्टर' फ्रेंचाइज़ यूनीवर्स में नई फिल्मों की अनाउंसमेंट की है. मेकर्स अब 'घोस्ट-बस्टर' की एनिमेटेड फिल्म बनाने वाले हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. इसे जेसन रिटमैन बनाएंगे. जिन्होंने 2021 में आई 'घोस्ट-बस्टर आफ्टरलाइफ' को बनाया था.

Advertisement

2. नसीरुद्दीन ने बताया, सरकार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते तीनों खान?

नसीरुद्दीन शाह ने नूपुर शर्मा विवाद पर कमेंट किया. जिसमें बॉलीवुड के तीनों खान का भी ज़िक्र किया. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि तीनों खान बीजेपी के खिलाफ क्यों नहीं बोलते. नसीर ने कहा, ''मैं उनकी जगह पर नहीं हूं. मगर मुझे ऐसा लगता है कि वो सोचते होंगे कि किसी भी मुद्दे पर कमेंट करके वो रिस्क ले रहे हैं. मगर मुझे ये नहीं समझ आता की उनकी चेतना कैसे अलाउ करती है. वो ऐसी पोज़िशन पर हैं जहां वो बहुत कुछ खो सकते हैं.''

3. रितम श्रीवास्तव की वेब सीरीज़ में नज़र आएंगे मनीष पॉल  

'रक्तांचल' के डायरेक्टर रितम श्रीवास्तव की नई सीरीज़ में मनीष पॉल दिखाई देंगे. ये एक थ्रिलर-ड्रामा सीरीज़ होगी. जिसकी शूटिंग नैनीताल में की जाएगी.

Advertisement

4. 'खतरों के खिलाड़ी 12' की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनीं जन्नत

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीज़न की शुरुआत हो चुकी है. इस सीज़न की सबसे महंगी कंटेस्टेंट जन्नत ज़ुबैर बनी हैं. 

रोहित शेट्टी के साथ जन्नत ज़ुबैर.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत एक एपिसोड के लिए 18 लाख रुपए ले रही हैं.

5. नयनतारा अपनी शादी में 18 हज़ार बच्चों को खिलाएंगी खाना

एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन, 9 जून को शादी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्टार्स अपनी शादी के दिन करीब 18 हज़ार बच्चों को खाना खिलाएंगे. 

नयनतारा की शादी में शाहरुख खान, कमल हासन, एटली जैसे कई सितारे पहुंचे थे.

6. बॉबी की 'आश्रम 3' ने ओटीटी के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले

बॉबी देओल की सीरीज़ 'आश्रम 3' एमएक्स प्लेयर पर आ गई. इसे सिर्फ 32 घंटे में 100 मिलियन से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. इसके पहले दोनों सीरीज़ को कुल मिलाकर 160 मिलियन लोगों ने देखा था.

7. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं लौटेंगी दिशा वकानी

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के किरदार की वापसी हो रही है. प्रड्यूसर असित मोदी ने इस बात को कंफर्म किया था. मगर इस रोल में दिशा वकानी नहीं नज़र आएंगी. ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में असित ने बताया कि दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन्स हो रहे हैं मगर अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’ की एंड्रीया केविचुसा ने कपिल शर्मा की बोलती बंद कर दी

Advertisement