The Lallantop

अमेरिका में बजा ‘धुरंधर 2’ का डंका, बुरी तरह पिछड़ गई ‘टॉक्सिक’!

अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' ने 'टॉक्सिक' से 293 फीसदी ज्यादा कमाई कर ली है

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज़ होगी.

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने US Advance Booking में Yash की Toxic को कितने मारजिन से पीछे छोड़ दिया है? Dhurandhar 2, Toxic और Ramayana का Trailer कब आएगा? SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi के Antarctica shoot के बारे में Priyanka Chopra ने क्या अपडेट दिया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अमेरिका में 'धुरंधर 2' का क़हर, पिछड़ गई यश की 'टॉक्सिक'

'धुरंधर 2' vs 'टॉक्सिक'. महीनों से इन दोनों के क्लैश की चर्चाएं हो रही हैं. और अब आखिरकार वो जंग छिड़ चुकी है. अमेरिका में दोनों फिल्मों की अडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. और फिलहाल तो 'धुरंधर 2' 'टॉक्सिक' से काफ़ी आगे चल रही है. वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक 28 फरवरी को बुकिंग शुरू होने के बाद एक ही दिन में 'धुरंधर 2' ने 11 लाख 88 हज़ार रुपये कमा लिए. अडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में इसके 768 टिकट बिक गए. वहीं, 'टॉक्सिक' के महज़ 173 टिकट बिके, जिससे तीन लाख रुपये की कमाई हुई. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' की टिकट सेल 'टॉक्सिक' से 293 फीसदी ज्यादा है. अमेरिका में 'टॉक्सिक' को शो भी 'धुरंधर 2' के मुकाबले कम मिले हैं. दिसंबर में रिलीज़ हुई 'धुरंधर' की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए नॉर्थ अमेरिका में इसे 113 लोकेशंस पर 154 शो मिले. जबकि 'टॉक्सिक' 71 लोकेशंस पर 109 शो ही ले सकी. हालांकि यश की KGF 2 ने नॉर्थ अमेरिका में धुआंधार परफॉर्मेंस दी थी. मगर 'धुरंधर' की रीकॉल वैल्यू भारी पड़ रही है.

Advertisement

# 'मैट्रिक्स 5' बनेगी, लिखाई का काम शुरू

'मैट्रिक्स 5' बनने जा रही है. इस फ्रैंचाइज़ की पिछली फिल्म घाटे में रही. इसके बाद साल 2024 में 'मैट्रिक्स 5' की घोषणा तो हुई, मगर फिर कोई अपडेट नहीं आया. स्क्रीनरैंट को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में डायरेक्टर ड्रू गॉडर्ड ने बड़ा हिंट दे दिया है. उन्होंने कहा कि वो 'मैट्रिक्स 5' की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. कियानु रीव्स और कैरी एन मॉस इस फिल्म में वापसी करेंगे या नहीं, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

# 3 मार्च को आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

Advertisement

'धुरंधर 2' का ट्रेलर 3 मार्च यानी कल रिलीज़ होगा. पहले ये 5 मार्च को आने वाला था. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में इसका ग्रैंड लॉन्च इवेंट होना था. मगर ये इवेंट कैंसल हो गया है. अब मेकर्स इसका ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज़ करेंगे. ट्रेलर डिजिटली लॉन्च किया जाएगा. फिल्म का सेकेंड पार्ट पहले पार्ट से भी लंबा बताया जा रहा है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसकी लंबाई तीन घंटे 55 मिनट है. जबकि पहला पार्ट 3 घंटे 34 मिनट का था. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होगी.

# 'टॉक्सिक' का ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज़ होगा?

'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज़ डेट पर भी अपडेट आया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक ये 8 मार्च को आएगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक 8 मार्च को बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. KVN प्रोडक्शंस ने कुछ गेस्ट्स को इन्वाइट्स भेजे हैं, उनसे ये बात कन्फर्म हुई. हालांकि अभी मेकर्स ने इसकी घोषणा नहीं की है. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, डैरेल डीसिल्वा और सुदेव नायर ने भी काम किया है.

# जुलाई में रिलीज़ होगा 'रामायण' का ट्रेलर?

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के ट्रेलर का इंतज़ार दुनियाभर के फैन्स को है. मिड-डे के मुताबिक, मेकर्स सैन डिएगो कॉमिक कॉन में ट्रेलर रिलीज़ करना चाहते हैं. सैन डिएगो कॉमिक कॉन एक कॉमिक बुक कन्वेंशन और मल्टी जॉनर एंटरटेनमेंट इवेंट है. कैलिफोर्निया के सैन डिएगो कन्वेंशन सेंटर में ये हर साल होता है. इसमें दुनिया की बेहतरीन फिल्मों को एक ही मंच पर लाया जाता है. इस बार ये इवेंट जुलाई में होगा. नमित मल्होत्रा चाहते हैं कि 'रामायण' की झलक पूरी दुनिया देखे. इसलिए वो इसका ट्रेलर इस ग्लोबल फेस्टिवल में लॉन्च करने के लिए मैनेजमेंट से बातचीत कर रहे हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज़ से पहले 'रामायण' की स्क्रीनिंग दुनिया के बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में भी की जाएगी.

# अंटार्कटिका में भी होगी 'वाराणसी' की शूटिंग

SS राजामौली की 'वाराणसी' की शूटिंग पृथ्वी के अंतिम छोर पर स्थित सबसे ठंडे महाद्वीप अंटार्कटिका में भी होगी. फिल्म की फीमेल लीड प्रियंका ने खुद ये बात कन्फर्म की. महेश बाबू ने X पर प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'दी ब्लफ़' की तारीफ़ की. और जवाब में प्रियंका ने लिखा, "शुक्रिया मेरे दोस्त. जल्द मिलते हैं अंटार्कटिका में." अब तक अंटार्कटिका में गिनती की फिल्में ही शूट हुई हैं. बेहद शुष्क और मुश्किल मौसम के चलते फिल्ममेकर्स वहां शूट नहीं करते. इंडियन सिनेमा से तो पहली बार ही किसी मेनस्ट्रीम फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका में होगी. इससे पहले 'द थिंग', 'ऐट बिलो' और 'एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' जैसी पांच-छह फिल्में यहां शूट हुई हैं. राजामौली यहां के बर्फीले इलाकों में 'वाराणसी' के कुछ मेजर एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाले हैं. 

वीडियो: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर किस दिन होगा रिलीज, पता लग गया!

Advertisement