The Lallantop

'धुरंधर 2' के सबसे खूंखार और जबरदस्त सीन का डायलॉग लीक हो गया!

ये वही सीन है, जिसकी वजह से 'धुरंधर 2' का सबसे ज़्यादा इंतज़ार हो रहा है. इन डायलॉग्स से ऐसा लग रहा है कि आदित्य धर ने उज़ैर की रिवेंज स्टोरी को थोड़ा बदला है.

Advertisement
post-main-image
आर माधवन और दानिश पंडोर इंटरव्यूज़ में 'धुरंधर 2' को पहले पार्ट से ज्यादा खूंखार बता चुके हैं.

Dhurandhar 2 उर्फ Dhurandhar- The Revenge कई अन्य बड़ी फिल्मों की तुलना में अब तक लीकप्रूफ रही है. मगर कभी-कभी इंटरनेट पर इससे जुड़े किसी खास सीन या एक्टर की डिटेल बाहर आ जाती हैं. हाल ही में किसी ने सीक्वल के सबसे अहम सीन की जानकारी और डायलॉग्स लीक कर दिए हैं. ये वही सीन है, जहां Danish Pandor का किरदार Uzair Baloch, गैंगस्टर Arshad Pappu की गर्दन से फुटबॉल खेलता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शायद आपको लगे कि मेकर्स इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाएंगे. मगर ऐसा नहीं है. ये समझने के लिए हम आपको एक बैकस्टोरी देते हैं. दरअसल, फिल्म की तरह रियल लाइफ़ में भी उज़ैर बलोच, अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का कजिन था. वो क्राइम की दुनिया से दूर अपनी पढ़ाई-लिखाई कर रहा था. मगर साल 2003 में उसके पिता फैज़ मुहम्मद को राइवल गैंग के अरशद पप्पू ने किडनैप कर लिया था. फिरौती के चक्कर में अरशद ने उनकी हत्या कर दी थी. शुरुआत में उज़ैर न्याय के लिए खूब कोर्ट-कचहरी घूमा था. मगर जब कहीं उसे न्याय नहीं मिला, तो उसने अपने भाई रहमान डकैत की गैंग को जॉइन कर लिया.

रहमान शुरुआत से ही उज़ैर को अपनी गैंग में लाना चाहता था. मगर उज़ैर हमेशा उसे मना करता था. हालांकि पिता की मौत और बदले की भावना ने उसे गैंग से जोड़ दिया. बता दें कि रहमान और अरशद पप्पू, ल्यारी शहर में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे. ऐसे में उज़ैर को बलोच गैंग में शामिल होकर अरशद से बदला लेने का मौका मिल गया. असल ज़िंदगी में भी रहमान की हत्या के बाद उज़ैर ने ही बलोच गैंग को संभाला था. उस दौरान उसने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अरशद पप्पू की हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं, उसने सरेआम अरशद के सिर से फुटबॉल भी खेला था.

Advertisement

'धुरंधर 2' में इस सीक्वेंस को रीक्रिएट किया गया है. पहले पार्ट के अंत में रहमान की मौत हो जाती है. इससे गैंग की जिम्मेदारी खुद-ब-खुद उज़ैर के ऊपर आ जाती है. रणवीर का किरदार हम्ज़ा उसे ये विश्वास दिला देता है कि रहमान को मारने वाला असल में वो नहीं, बल्कि अरशद पप्पू है. इन दिनों इंटरनेट पर 'धुरंधर 2' से जुड़ा एक डायलॉग शीट वायरल हो रहा है. उसके मुताबिक, एक सीन में हम्ज़ा उज़ैर को संभाल रहा है. मगर अरशद पप्पू पर भड़का उज़ैर उससे कहता है,

"मेरे भाई पर पीठ पीछे वार किया. अपने कुत्तों की फौज लेकर आया. अबे हट. अबे तुमलोगों को नहीं छोडूंगा. भाई के पीठ पीछे वार किया. SP (चौधरी असलम) का सिर चाहिए मुझे."

फिल्म में चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त ने निभाया है. रहमान डकैत को मारने के षड्यन्त्र में वो भी शामिल था. एक अन्य सीन में उज़ैर के हाथों में किसी का सर है. इसमें किसी का नाम नहीं लिखा, मगर डायलॉग में अरशद पप्पू का ज़िक्र है. इस सीन में उज़ैर कहता है,

Advertisement

"आज के बाद ल्यारी में पठान गैंग का नामो-निशान खत्म. सारा खत्म. ओए, हट. अरशद पप्पू...अरशद पठान. हट."

एक अन्य सीन में उज़ैर नशे में है. उसी हालत में वो कहता है,

"जब तक मैं SP असलम का सिर काटके कब्रिस्तान के बाहर नहीं टांगता, तब तक मैं यहां से नहीं जाने वाला."

इस वायरल डायलॉग शीट में एक और सीक्वेंस का ज़िक्र है. इसमें हम्ज़ा उज़ैर को एयरपोर्ट छोड़ रहा है. यहां उसकी बात सुनकर ऐसा लगता है, जैसे उसे अंत तक हम्ज़ा की असलियत का पता नहीं चला था. वो कहता है,

“संभाल ले यहां पे. ख्याल रख अपना. अल्लाह हाफ़िज़.”

dhurandhar 2
‘धुरंधर 2’ से लीक हुआ डायलॉग.

इन डायलॉग्स से ऐसा लग रहा है कि आदित्य धर ने उज़ैर की रिवेंज स्टोरी को थोड़ा ट्वीक किया है. असल जिंदगी में वो अरशद पप्पू से अपने पिता की मौत का बदला लेता है. मगर फिल्म में वो अपने भाई रहमान डकैत का बदला लेता दिखाई देगा. जहां तक सिर से फुटबॉल खेलने वाली बात है, मेकर्स ने फिल्म के टीज़र में ही उसकी झलक दिखा दी थी. पल भर के एक सीन में सड़क पर किसी की गर्दन दिखाई देती है. बैकस्टोरी जानने के बाद हम कह सकते हैं कि वो गर्दन अरशद पप्पू की है. इस पूरी डिटेल से एक बात और साफ़ हो जाती है कि 'धुरंधर 2' पहले पार्ट से भी ज्यादा खूंखार होगी. ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

वीडियो: Toxic VS Dhurandhar 2 Clash: संजय गुप्ता ने कहा, 'लोगों के पास दोनों फिल्में देखने के लिए पैसे नहीं'

Advertisement