The Lallantop

'धुरंधर 2' के लिए आदित्य धर ने देश की सबसे महंगी डील की, 'पुष्पा 2' को भी पछाड़ा!

'धुरंधर' की बमफाड़ सफलता के बाद 'धुरंधर 2' पर हर तरफ से पैसों की बारिश हो रही है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स की जगह 'जियो हॉटस्टार' को मिल गए हैं.

Aditya Dhar ने Dhurandhar को पारस का पत्थर बना दिया है. वो इससे जिसे छू रहे, वो सोना बन जा रहा है. इस मूवी के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों ने पैसों की बरसात शुरू कर दी है. पहले पार्ट ने जहां वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे पार्ट ने रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ डील हासिल कर ली है. खबर है कि Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 के लिए मेकर्स ने टी-सीरिज़ के साथ देश की सबसे बड़ी म्यूजिक डील साइन की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'धुरंधर' की सक्सेस में इसके गानों का बहुत बड़ा हाथ था. शाश्वत सचदेव के बनाए सभी गाने ग्लोबल चार्टबस्टर बन गए. 'धुरंधर 2' भी अब उसी दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है. पहले पार्ट के म्यूजिक राइट्स सारेगामा के पास थे. तब मेकर्स ने उन गानों से 15 करोड़ रुपये की डील हासिल की थी. चर्चा है कि 'धुरंधर 2' में उन्हें लगभग 4 गुना बड़ा ऑफर मिला है. मगर उसमें एक पेच भी है.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने खरीदे हैं. सारेगामा और जियो स्टूडियोज़ के बीच केवल पहले पार्ट के गानों को लेकर समझौता हुआ था. सीक्वल के म्यूजिक राइट्स को लेकर अलग-अलग म्यूजिक लेबल्स ने बोली लगानी शुरू की. इसमें सबसे अधिक बोली टी-सीरीज़ ने लगाई थी. इसलिए ये डील उनके हाथ लगी.

Advertisement

रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के म्यूज़िक राइट्स के लिए टी-सीरीज ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स को 58 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है. भारत में आज तक किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी म्यूजिक डील नहीं मिली है. देश के टॉप 3 म्यूजिक डील्स की बात करें, तो तीसरे नंबर पर थलपति विजय की 'जन नायगन' है. उस फिल्म के म्यूज़िक राइट्स 36 करोड़ रुपये में बेचे गए थे. दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' है, जिसके गानों के लिए मेकर्स को 55 करोड़ रुपये मिले थे. मगर 'धुरंधर 2' ने इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके म्यूज़िक राइट्स 58 करोड़ रुपए में बिकने की बात कही जा रही है. इंट्रेस्टिंग बात ये है कि तीनों ही टॉप डील्स टी-सीरीज़ के साथ हुई हैं

हालांकि, बॉलीवुड हंगामा ने वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट को गलत बताया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ के म्यूज़िक राइट्स की कीमत 58 करोड़ नहीं, बल्कि 27 करोड़ रुपये है. इसके तहत सिर्फ़ हिंदी नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ा वर्जन के गाने भी कवर किए जाएंगे. अब असली आंकड़ा क्या है, ये तो मेकर्स ही बता पाएंगे.  

अब गानों का ज़िक्र हो ही गया है, तो बात 'धुरंधर 2' के टीज़र का ज़िक्र लाजिमी है. फिल्म के टीज़र में एक खास बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल हुआ है. वो 'आह मेन' गाना है, जिसे अमेरिकन रैपर और सिंगर डोजा कैट ने गाया है. डोजा दुनिया की सबसे चर्चित सिंगर्स में से एक हैं. उनका ये गाना आज से 4 महीने पहले यानी 'धुरंधर' की रिलीज़ से 2 महीने पहले ही यूट्यूब पर अपलोड हुआ था. ऐसे में मेकर्स ने इसे अपनी मूवी में इस्तेमाल करने के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी होगी.

Advertisement

मगर इस गाने का 'धुरंधर' से क्या कनेक्शन है, ये जानने के लिए थोड़ी गहरे जाना होगा. दरअसल, 'आह मेन' में आवाज़ भले डोजा कैट की हो, मगर इसके शुरुआती बीट्स 'नाइट राइडर' नाम के टीवी शो से लिए गए हैं. ये म्यूजिक, 80s के उस कल्ट क्लासिक शो के इंट्रो में इस्तेमाल किया गया था. उस इंट्रो में एक वॉइसओवर है, जहां कहा जाता है- A shadowy flight into the dangerous world of a man who does not exist. यानी एक रहस्यमयी सफ़र, जो ऐसे आदमी की खतरनाक दुनिया में ले जाता है, जिसका वजूद ही नहीं है. देखा जाए तो 'धुरंधर' के हम्ज़ा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. मगर उस म्यूजिक और फिल्म का ये कनेक्शन महज़ एक इत्तेफ़ाक भी हो सकता है. मगर आदित्य धर जिस तरह की डिटेलिंग अपनी फिल्मों में करते हैं, उसे महज इत्तेफ़ाक नहीं माना जा सकता. बाकी ओरिजिनल कहानी क्या है, ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को थिएटर्स में उतर रही है.

वीडियो: 'धुरंधर' की वजह से अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन वाली मूवी पोस्टपोन कर दी?

Advertisement