The Lallantop

सलमान के काला हिरण केस पर फिल्म वालों के साथ महेश मांजरेकर दिखे, फैन्स बोले- "आस्तीन के सांप..."

सलमान खान के साथ सालों पुरानी दोस्ती होने के बावजूद महेश मांजरेकर, अमित जानी से मिले. सलमान के फैन्स उन्हें जम कर कोस रहे.

Advertisement
post-main-image
7 जून को 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी महेश मांजरेकर से मिले और X पर तस्वीर भी पोस्ट की.

Salman Khan के साल 1998 के Blackbuck Poaching Case पर फिल्म Kaala Hiran बनी है. Amit Jani इसके प्रोड्यूसर हैं. सलमान ने मेकर्स को फिल्म का अब तक रिलीज्ड सारा कॉन्टेंट इंटरनेट से हटाने को कहा है. लीगल नोटिस भेजकर सलमान ने ये ताकीद भी की है कि ऐसा नहीं हुआ तो वो कानूनी कार्रवाई करेंगे. अमित जानी ने खम ठोक कर इसका जवाब दिया. उन्होंने सलमान का नोटिस फाड़ते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जो खुली चुनौती की तरह था. अब उनकी एक तस्वीर चर्चा में है. इसमें अमित जानी सलमान के करीबी दोस्त, एक्टर और फिल्ममेकर Mahesh Manjrekar के घर पर बैठे हैं. दोनों के बीच कुछ बातचीत हो रही है. और महेश उनकी तरफ़ मुस्कराते हुए देख रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“फिल्म पे चर्चा, महेश मांजरेकर जी के आवास पे.”

undefined

Advertisement

8 जून को जैसे ही अमित जानी ने X पर ये तस्वीर पोस्ट की, ये आग की तरह फैल गई. सलमान खान के फैन्स पानी पी-पीकर महेश मांजरेकर को खरी-खोटी सुना रहे हैं. वजह है सलमान खान और महेश मांजरेकर की पुरानी दोस्ती. फिल्मों से इतर भी उनका रिश्ता गहरा रहा है. महेश ‘वॉन्टेड’, ‘रेडी’ और ‘दबंग’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. महेश की बेटी सई मांजरेकर को सलमान ने ही ‘दबंग 3’ से लॉन्च किया था. आयुष शर्मा और सलमान को लेकर महेश ने ‘अंतिम’ नाम की फिल्म भी डायरेक्ट की थी. इतने पुराने और गहरे रिश्ते के बाद महेश मांजरेकर का अमित जानी से मिलना फैन्स को रास नहीं आ रहा. पब्लिक उन्हें खूब लताड़ रही है. उन्हें आस्तीन का सांप और पीठ में छुरा भोंकने वाला कह रही है. चुनिंदा रिएक्शंस हम आपसे कर रहे हैं. 

लोकेंद्र कुमार ने X पर लिखा,

“वाह, एक और आस्तीन की सांप, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी.”

Advertisement
1
फैन्स महेश मांजरेकर के लिए ऐसे विशेषणों का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

पाशा नाम के एक यूज़र ने लिखा,

"ये सारे सांप सलमान भाई ने ही पाल रखे हैं क्या?"

2
महेश मांजरेकर की पोस्ट पर सैकड़ों सलमान फैन्स  कमेंट कर रहे हैं. 

इसरा मोहम्मद नाम के यूज़र ने लिखा,

“शर्म आनी चाहिए आपको. सलमान ने आपको अपना ईमानदार दोस्त समझा. मगर आप...भगवाान सलमान खान को आप जैसों और आपकी धोखेबाज़ी से बचाए.”

3
लोग सलमान को नसीहत भी दे रहे हैं. 

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

“अरे चिल करो. हो सकता है अमित जानी सलमान के साथ मांडवाली करवाने के लिए महेश जी से मिलने गए हों. इतने दिन में उन्हें अंदाज़ा लग गया होगा, कि उन्होंने किससे पंगा ले लिया है.”

4
फैन्स अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर अपना नज़रिया रख रहे हैं. 

बींइग मानव नाम के यूज़र ने X पर लिखा,

“महेश भाई ये बातें होंगी. सब भूल गए आप? आपकी लड़की का डेब्यू. आपको अंतिम में चांस. आपके साथ हर टाइम खड़ा रहा बंदा.”

5
महेश मांजरेकर को फैन्स उनकी बेटी सई मांजरेकर की डेब्यू फिल्म 'दबंग 3' का उलाहना भी दे रहे हैं. 

एक यूज़र ने लिखा,

“सलमान को सब बड़ा चतुर और बल्कि आक्रामक समझते हैं. असल में वो अब भी लोगों की पहचान करना नहीं सीख पाए. आज भी लोग भाई-भाई करके उनसे अपने काम निकलवा लेते हैं. और बाद में उन्हीं के खिलाफ़ बोल कर सूडो इंटलेक्चुअल्स में शामिल हो जाते हैं. असल में सलमान ने सारे आस्तीन के सांप पाल रखे हैं.”

6
फैन्स सलमान को आगे लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. 

इंटरनेट पर लाखों-करोड़ों फैन्स इस मसले पर लिख रहे हैं. वीडियोज़ बना रहे हैं. मीम्स पोस्ट कर रहे हैं. रही बात ‘काला हिरण’ फिल्म की, तो इसमें ओरिजनली कास्ट किए एक्टर सोनू मिश्रा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में खुल कर बात की. उन्होंने साफ़ कहा कि ये फिल्म सलमान खान की छवि ख़राब करने के मक़सद से बनाई जा रही है. और मेकर्स बेहद अनप्रोफेशनल ढंग से काम कर रहे हैं. झलको चुरू यूट्यूब चैनल से चर्चा में सोनू ने कहा,

"मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफ़ा टारगेट किया जा रहा था. वो भी काफी नेगेटिव ढंग से. मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए. मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए. मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया."

अमित जानी ने 8 जून शाम तकरीबन 7 बजे फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया. इसमें सलमान का किरदार निभा रहा एक्टर कटघरे में खड़ा है. पोस्टर में मरे हुए काले हिरण के साथ कुछ गाडि़यां और कुछ लोग भी दिखाए गए हैं. पोस्टर पर लिखा है, “काला हिरण लोडिंग”. अब इस फिल्म का हश्र क्या होगा, ये तो वक्त ही बताएगा. मगर फिलहाल महेश मांजरेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं. अब तक महेश मांजरेकर या सलमान की तरफ़ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: काला हिरण के शिकार के केस में 18 साल बाद सलमान ने कुबूली गलती

Advertisement