किस बारे में है 'क्रिमिनल जस्टिस'?
ये एक कोर्टरूम ड्रामा होगी, जिसमें एक केस की इंवेस्टिगेशन भी साथ-साथ चलती रहेगी. इंवेस्टिगेशन किस चीज़ की? एक मर्डर की. मुंबई में एक रात लड़का-लड़की मिले और रात साथ में गुज़ारी. लेकिन जब अगले दिन लड़के की आंख खुली तो दिखा कि पीठ में चाकू मारने की वजह से लड़की की मौत हो गई है. और चाकू उस लड़के के हाथ में है. यहां तक तो क्लीयर लग रहा है. लेकिन ट्विस्ट ये है कि नशे वगैरह के चक्कर में लड़के को रात की कोई बात याद याद नहीं है. अब कंफ्यूज़न बन जाता है कि इस लड़के ने मर्डर किया भी है कि नहीं. लेकिन सबूत की कमी में उसे जेल जाना पड़ता है. अब उसी का केस कोर्ट में चल रहा है. जिरह हो रही है. खुद निर्दोष साबित करने की हरसंभव कोशिश हो रही है. लेकिन ये सब संभव हो पाता है कि नहीं, ये नहीं पता. ये जानने के लिए तो पूरी सीरीज़ देखनी पड़ेगी.

सीरीज़ के एक सीन में आदित्य नाम का मुख्य किरदार निभाने वाले विक्रांत मेस्सी.
कौन-कौन काम कर रहा है?
'क्रिमिनल जस्टिस' में आरोपी लड़के का रोल करेंगे विक्रांत मेस्सी. विक्रांत इससे पहले एमेज़ॉन प्राइम की सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' और ऑल्ट बालाजी की 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' जैसी वेब सीरीज़ में नज़र आ चुके हैं. इसके अलावा वो 'लूटेरा', 'दिल धड़कने दो' और 'अ डेथ इन द गंज' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. आने वाले दिनों में वो दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'छपाक' में दिखाई देने वाले हैं. इनके अलावा सीरीज़ में आखिरी बार 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में दिखे जैकी श्रॉफ और 'न्यूटन-मसान' जैसी फिल्मों में काम कर चुके पंकज त्रिपाठी भी दिखाई देंगे. साथ में 'टाइगर ज़िंदा है' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही अनुप्रिया गोयंका और मीता वशिष्ठ भी हैं.

इस सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी एक वकील का रोल करेंगे. इससे पहले वो 'सेक्रेड गेम्स' और 'पाउडर' नाम की सीरीज़ में काम कर चुके हैं.
किन्होंने बनाई है और कब आ रही है?
इस सीरीज़ को डायरेक्ट किया है तिग्मांशु धूलिया और विशाल फुरिया ने. 10 एपिसोड वाली इस सीरीज़ के शुरुआती दो एपिसोड तिग्मांशु ने डायरेक्ट किया है. बाकी आठ एपिसोड विशाल के डायरेक्शन में बने हैं. ये सीरीज़ पांच अप्रैल को हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है, जिसे आप जब चाहें तब स्ट्रीम कर सकते हैं.
इस वेब सीरीज़ का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं:
वीडियो देखें: अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है, जिसका सलमान खान से तगड़ा कनेक्शन है










