The Lallantop

'कॉकटेल 2' में लेस्बियन का रोल करेंगी कृति सैनन और रश्मिका!

मेकर्स ने आम लव ट्राएंग्ल्स से परे जाकर 'कॉकटेल' के सीक्वल को दिया नया ट्विस्ट.

Advertisement
post-main-image
लव रंजन 'कॉकटेल 2' के राइटर हैं और होमी अदजानिया इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

Shahid Kapoor स्टारर Cocktail 2 में Rashmika Mandanna और Kriti Sanon का रोल कैसा है? क्या Ranbir Kapoor Mohit Suri की Romantic Film करने जा रहे हैं? The Kerala Story 2 के Trailer देख कर केरल के CM Pinarayi Vijayan ने क्या कहा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही औ ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'कॉकटेल 2' में कृति और रश्मिका हैं कपल

'कॉकटेल 2' के बारे में अब तक यही ख़बर थी कि ये 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है. मगर प्लॉट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक फिल्म में ट्रायंगल नहीं, कपल की ही लव स्टोरी होगी. और ये कपल है कृति सैनन और रश्मिका का. शाहिद कपूर की एंट्री से इनका ईक्वेशन उलझेगा. हालांकि अभी मेकर्स ने कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लव रंजन फिल्म के राइटर हैं और होमी अदजानिया ने इसे डायरेक्ट किया है.

Advertisement

# केरल सीएम ने की 'दी केरला स्टोरी 2' की आलोचना

'दी केरला स्टोरी 2' रिलीज़ से पहले ही विवादों में आ गई है. दो दिन पहले फिल्म का ट्रेलर आया था. अब इस पर केरल के सीएम पिनरई विजयन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने X पर लिखा, "नफ़रत फैलाने वाली इस फिल्म को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. पहली फिल्म में जो झूठ और कम्युनल एजेंडा दिखाया था. हमारा राज्य एक बार फिर अपनी सेक्युलर पहचान को खराब करने की ये कोशिश नाकाम कर देगा. हमें एकजुट होकर उन कोशिशों का विरोध करना चाहिए, जो हमारे शांतिप्रिय राज्य को आतंक का अड्डा बताने की कोशिश करती हैं." कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इसे हिंसा फैलाने वाली फिल्म बताया. कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# किलियन मर्फी की 'पीकी ब्लाइंडर्स' का ट्रेलर आया

Advertisement

किलियन मर्फी स्टारर 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मॉर्टल मैन' का ट्रेलर आया है. बम विस्फोट, हिंसा, एक्शन और सस्पेंस. ट्रेलर में से सब है. किलियन के साथ बैरी किओगन और रेबेका फरग्यूसन भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. ये फिल्म 6 मार्च को चुनिंदा सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी. और 20 मार्च को ये नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. इसे टॉम हार्पर ने डायरेक्ट किया है.

# मोहित सूरी की रोमैंटिक फिल्म करेंगे रणबीर कपूर?

रणबीर कपूर के पास फिल्में कतार में हैं. इनमें 'रामायण 2', 'एनिमल पार्क' और 'ब्रह्मास्त्र 2' भी शामिल है. इस बिज़ी लाइन अप के बावजूद 'सैयारा' वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये एक म्यूजिकल लव स्टोरी बताई जा रही है. और इसमें रणबीर एक गैंगस्टर का रोल कर सकते हैं. हालांकि रणबीर ने अभी हामी नहीं भरी है. अपना शेड्यूल देखते हुए वो मिड 2026 तक अपना फैसला मोहित को बताएंगे. यदि रणबीर इस फिल्म को रिजेक्ट भी कर देते हैं, तब भी मोहित सूरी साल के अंत तक फिल्म पर काम शुरू कर देंगे. फिर चाहे वो किसी और एक्टर के साथ ही क्यों न हो.

# 'राजा शिवाजी' से रितेश देशमुख का फर्स्ट लुक रिलीज़

छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' से रितेश देशमुख का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है. फिल्म में रितेश देशमुख ने ही छत्रपति का पात्र किया है. इसके डायरेक्टर भी रितेश ही हैं. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने भी कैमियो किया है. सलमान इसमें जीवाजी म्हाले का किरदार निभाएंगे. जीवाजी छत्रपति के परमवीर अंगरक्षक थे. वहीं संजय दत्त इसमें मुग़ल शासक अफ़ज़ल खान के किरदार में नज़र आएंगे. ये फिल्म 1 मई  को मराठी और हिंदी सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी.

# दिव्या दत्ता की फिल्म 'चिरैया' का टीज़र आउट

जियो हॉटस्टार की नई फिल्म 'चिरैया' का टीज़र आया है. इसमें दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा टिन्नू आनंद और सरिता जोशी ज़रूरी किरदारों में हैं. टीज़र से अंदाज़ा लग रहा है कि कहानी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा और फोर्सफुल सेक्स से जुड़ी है. शशांत शाह इसके डायरेक्टर हैं.

वीडियो: एटली शाहिद कपूर के साथ बड़ी फिल्म बनाएंगे, सलमान और शाहरुख खान के साथ पहले ही काम कर चुके हैं

Advertisement