2024 के Independence Day यानी 15 अगस्त वाले वीकेंड पर बड़ी भीड़-भाड़ हो गई. इस वीकेंड पर पहले ही दो फिल्मों के क्लैश से बाज़ार में खलबली थी. मगर अब तो इस हफ्ते 4 बड़ी फिल्में आपस में टकराने जा रही हैं. इस 4 में एक फिल्म बॉलीवुड की है. बाकी तीन तमिल और तेलुगु मूवीज हैं. ये सभी सुपरस्टार्स से लैस बिग बजट वाली फिल्में हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन सी फिल्में हैं.
15 अगस्त को थर्राएगा बॉक्स ऑफिस, जब होगा इन 4 फिल्मों में महाक्लैश!
2024 के 15 अगस्त वाले वीकेंड पर फिल्मों की लाइन लग गई है. ये सभी सुपरस्टार्स से सजी बिग बजट वाली फिल्में हैं. Rajinikanth से लेकर Thalapathy Vijay, Allu Arjun और Ajay Devgn की होगी भिड़ंत.

1) सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी डायरेक्टेड फिल्म 'सिंघम अगेन' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. कॉप यूनिवर्स की इस 5वीं फिल्म को रोहित शेट्टी अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर बना रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी और सिद्धार्थ जाधव दिखेंगे. 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट 15 अगस्त है.
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)
थलपति विजय इन दिनों अपने करियर की सेकंड लास्ट फिल्म में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम है ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’. थलापति विजय इस फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगे. दोनों किरदारों की उम्र में फर्क होगा. एक लुक में विजय थोड़े उम्रदराज दिख रहे हैं, जबकि दूसरे लुक में उन्हें नौजवान दिखाया गया है. GOAT एक साइंस फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें टाइम ट्रैवलिंग के मसले पर बात की जाएगी. इसी आधार पर कहा जा रहा था कि GOAT की कहानी हॉलीवुड फिल्म 'जेमिनाई मैन' से उठाई गई है. हालांकि वेंकट प्रभु ने इन सभी खबरों को गलत बताया है. इसे भी मेकर्स 15 अगस्त को रिलीज़ करना चाहते हैं.
पुष्पा: द रूल
'पुष्पा: द राइज' एक ऐसे लड़के की कहानी थी, जो मजदूर से चंदन की लड़की का स्मगलर बन जाता है. 'पुष्पा'का वर्चस्व बढ़ता है और तब फिल्म में एक पुलिसवाले की एंट्री होती है. अब दोनों के बीच पंगा बढ़ गया है. जो दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल'का बेस हो सकता है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना, फहाद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील और अनसुया भारद्वाज जैसे एक्टर्स दिखेंगे. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में लगने वाली है. पहले ऐसा लग रहा था कि फिल्म का काम बाकी है. इसलिए इसे आगे खिसकाया जाया जा सकता है. मगर बीते दिनों मेकर्स ने साफ किया कि उनकी फिल्म 15 अगस्त को ही रिलीज़ होगी.
वैट्टैयन
रजनीकांत ‘वैट्टैयन’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं. जिसे ‘जय भीम’ फेम टी.जे. न्यानवेल डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में रजनी के साथ अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गूबाती और ऋतिका सिंह जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. खबरें हैं कि रजनी इस फिल्म में एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है. मगर मेकर्स इसे अगस्त में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.
वीडियो: 'लाल सलाम' में सुपरस्टार रजनीकांत को हर मिनट के मिली एक करोड़ रुपए की फीस!











