The Lallantop

YRF स्पाय यूनिवर्स में शामिल हुए बॉबी देओल, अगली फिल्म के विलन होंगे!

Salman, Hrithik और Shahrukh के बाद YRF Spy Universe का हिस्सा बने Bobby Deol. फिल्म के लिए बॉबी का लुक भी काफी स्पेशल होगा.

Advertisement
post-main-image
YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म में विलन बनेंगे बॉबी देओल.

YRF Spy Universe के अगले फेज़ को लेकर मजबूत तैयारियां चल रही हैं. अब उस बारे में एक कड़क अपडेट आ रही है. Aditya Chopra की इस यूनिवर्स में पहले Salman Khan, Hrithik Roshan और Shahrukh Khan, Katrina Kaif और Deepika Padukone जुड़े हुए थे. अब इस यूनिवर्स में Bobby Deol की भी एंट्री हो गई है. YRF स्पाय यूनिवर्स की नई फिल्म Alia Bhatt और Sharvari Wagh को लेकर बन रही है. इसी फिल्म में बॉबी की एंट्री हुई है. इस फिल्म को राहुल रवैल के बेटे Shiv Rawail डायरेक्ट कर रहे हैं. जिन्होंने पिछले दिनों Railway Men नाम की नेटफ्लिक्स सीरीज़ डायरेक्ट की थी. 

Advertisement

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया,

" 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से विलन के रोल में दिखेंगे. वो एक खूंखार विलन बनने जा रहे हैं, जो आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लिए मुसीबतें खड़ी करेगा. फिल्म का पेपरवर्क हो चुका है. बॉबी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वो 2024 के सेकेंड हाफ में इस फिल्म के लिए अपने हिस्से का शूट शुरू करेंगे."

Advertisement

इसी रिपोर्ट में सोर्स ने आगे बताया कि ये कैरेक्टर बॉबी देओल को ध्यान में रखकर गढ़ा गया है. ये कोई आम विलन नहीं होगा. भारी-भरकम स्वैग वाला विलन, जिसका लुक भी काफी स्पेशल होने वाला है. 

आलिया, शरवरी और बॉबी की ये फिल्म YRF स्पाय यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी. सीरीज की शुरुआत सलमान खान की 'एक था टाइगर' से हुई थी. इसके बाद 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' रिलीज हुई. इस यूनिवर्स की अगली फिल्म 'वॉर 2' होने वाली. इसमें ऋतिक रौशन और जूनियर NTR दिखेंगे. उसके बाद ‘पठान 2’ पर काम शुरू होने की खबरें हैं. इस लिस्ट में ‘टाइगर वर्सज़ पठान’ नाम की महत्वाकांक्षी फिल्म भी शामिल हैं. इस फिल्म में शाहरुख और सलमान खान फुल फ्लेज्ड रोल्स में दिखाई देंगे.

इन सभी फिल्मों में स्पाय यूनिवर्स के अन्य किरदारों का क्रॉसओवर देखने को मिलेगा. मगर सलमान खान इस पूरी प्रक्रिया से बाहर हैं. सलमान ने स्पाय यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में कैमियो करने से इन्कार कर दिया है. ये फैसला आदित्य और सलमान ने मिलकर लिया है. क्योंकि हर फिल्म में ‘टाइगर’ के किरदार को इस्तेमाल करने से उस किरदार का वजन कम हो जाएगा. जिसकी वजह से टाइगर फ्रैंचाइज़ की स्टैंड अलोन फिल्म में लोगों की दिलचस्पी कम हो सकती है. इसलिए मेकर्स ने फैसला किया है कि सलमान के टाइगर वाले कैरेक्टर की वापसी स्पाय यूनिवर्स के सबसे अहम मोड़ पर होगी. 

Advertisement

YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली फिल्म है ‘वॉर 2’. इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. ‘वॉर 2’ 15 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में लग सकती है. 

वीडियो: 'टाइगर वर्सज़ पठान' से पहले स्पाय यूनिवर्स में बड़ा ट्विस्ट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement