The Lallantop

भारती ने बताया, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा क्यों नहीं बनीं

फिलहाल भारती डांस रिएलिटी शो 'डांस दिवाने' की होस्ट हैं. अपने पति हर्ष के साथ वो एक पॉडकास्ट भी कर रही हैं.

Advertisement
post-main-image
इस बार शो में अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर नज़र आएंगे.

Kapil Sharma का कॉमेडी शो The Great Indian Kapil Show 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाना है. पिछले दिनों शो का ट्रेलर भी आया था. जिसे काफी पसंद किया गया. लेकिन लोगों को इस ट्रेलर से शिकायत भी थी. कुछ लोगों का कहना था कि इस नए ओटीटी शो में कॉमेडियन भारती और शुमोना चक्रवर्ती नज़र नहीं आ रहीं. जो टीवी पर आने वाले कपिल के शो का हिस्सा थीं.

Advertisement

इसी बारे में जब भारती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं हैं. फिलहाल उनका प्लान भी नहीं है कि वो इस शो पर आएं. भारती ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा,

''अगर मुझे शो के मेकर्स की तरफ से कभी अप्रोच किया गया तो मैं उसे एक्सेप्ट ज़रूर करूंगी, मेरे पास वैसे बहुत सारा काम ऑलरेडी है तो नए काम के लिए समय बहुत कम है.''

Advertisement

भारती की ये बातें सुनकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए बुलाया ही नहीं गया. जबकि टीवी पर आने वाले कपिल के शो में उनकी परफॉर्मेंस को जनता खूब पसंद किया करती थी. शुमोना भी कपिल की वाइफ और डॉक्टर मशहूर गुलाटी की बेटी का रोल प्ले करती थीं. ओटीटी वाले शो से वो भी नदारद दिख रही हैं. अब ऐसा हो सकता है कि शुरुआती कुछ एपिसोड्स के बाद भारती और शुमोना इसमें दिखें.

फिलहाल भारती डांस रिएलिटी शो 'डांस दिवाने' की होस्ट हैं. अपने पति हर्ष के साथ वो एक पॉडकास्ट भी कर रही हैं. जिसमें कई सारे कलाकारों से बातचीत करती हैं. इसके अलावा भी भारती कुछ-कुछ शोज़ में नज़र आती हैं.

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि काफी लंबे वक्त के बाद कपिल शर्मा और Sunil Grover एक साथ एक स्टेज शेयर करते नज़र आएंगे. इस शो की सबसे बड़ी हाईलाइट होगी कपिल और सुनील की जोड़ी. लोग इन दोनों कलाकारों को फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते थे. पब्लिक को सुनील और कपिल की जुगलबंदी पसंद आती है.

Advertisement

इस बार शो में अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर नज़र आएंगे. इसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा, आमिर खान जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं. 

Advertisement