Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana से पहले Sai Pallavi किस फिल्म में नज़र आने वाली हैं? Ranveer Singh की Dhurandhar 2 Akshay Kumar की Bhooth Bangla के लिए बड़ा संकट क्यों बन गई है? क्या Atlee और Allu Arjun की AA22xA6 का Title Teaser Shahrukh Khan लॉन्च करेंगे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' से पहले साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म का ट्रेलर आ गया
साई पल्लवी अपना हिंदी डेब्यू आमिर खान की फिल्म से करने जा रही हैं.


# साई पल्लवी-जुनैद खान की 'एक दिन' का ट्रेलर आया
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की ट्रेलर आया है. ट्रेलर देख कर अंदाज़ा लगता है कि ये एक हल्की-फुल्की रोमैंटिक फिल्म है. ट्रेलर में जुनैद एक फॉर्च्यून बेल के बारे में बताते दिख रहे हैं, जिसे बजाने पर सच्चे प्यार की मुराद पूरी होती है. आमिर खान प्रोडक्शंस की ये फिल्म लव स्टोरीज़ के रेग्युलर टेम्प्लेट पर नहीं बनी है. सुनील पांडे के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 8 अप्रैल को शाहरुख लॉन्च करेंगे AA22xA6 का टीज़र!
अल्लू अर्जुन और एटली की साई-फाई फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर बड़ा अपडेट आया है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया जाएगा. साथ ही टाइटल भी अनाउंस होगा. इंटरनेट पर ख़बरें चल रही हैं कि फिल्म का टाइटल टीज़र लॉन्च करके के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है. मगर ये सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा भर है. ललल्नटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है. पुख्ता जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट देंगे.
# 'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू से ही तहलका मचा दिया
'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज़ होगी. 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू होगा, और इसकी अडवांस बुकिंग पिछले हफ्ते शुरू हुई. 'धुरंधर 2' का क्रेज़ कैसा है, ये उसके पेड प्रिव्यू में अब तक हुई कमाई से पता चलता है. अभी भारत में सिर्फ 18 मार्च को होने वाले इसके पेड प्रिव्यू की अडवांस बुकिंग खुली है. और ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक पेड प्रिव्यू के लिए इसके साढ़े तीन लाख टिकटें बिक चुकी हैं. इससे पेड प्रिव्यू के लिए 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. इसमें ब्लॉक सीट्स के 6 करोड़ जोड़ें, तो ये आंकड़ा 26 करोड़ रुपये हो जाता है. और फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड का अंदाज़ा है कि भारत में ये महज़ पेड प्रिव्यू से ही 30 से 35 करोड़ रुपये कमा लेगी. यही हाल US अडवांस बुकिंग का भी है. वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक पेड प्रिव्यू के लिए अब तक ‘धुरंधर 2’ के 1.12 मिलियन डॉलर्स यानी 10 करोड़ 29 लाख रुपये के टिकट बिक चुके हैं. जबकि ओपनिंग वीकेंड के लिए ये आंकड़ा 2.16 मिलियन डॉलर यानी 19 करोड़ 84 लाख रुपये तक पहुंच गया है. ओपनिंग वीकेंड पर अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्मों में 'कल्कि', 'बाहुबली 2', 'पुष्पा', RRR और 'जवान' है. 'कल्कि' ने वहां पहले वीकेंड पर सबसे ज़्यादा 102 करोड़ रुपये कमाए थे. ट्रेड का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड की टॉप इंडियन ग्रॉसर्स में आसानी से जगह बना लेगी. बल्कि इसमें पहले दिन 100 से 150 करोड़ रुपये कमाने का पोटेंशियल भी है.
# 'धुरंधर' वालों की चाल से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान!
'धुरंधर 2' की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई, तब फिल्म एग्ज़ीबिटर्स मुश्किल में पड़ गए थे. कारण, 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' के बीच स्क्रीन्स की मारामारी. 'टॉक्सिक' पेास्टपोन होने से एग्ज़ीबिटर्स ने राहत की सांस ली. मगर ये भी कुछ दिन का ही सुकून था. जियो स्टूडियोज़ की नई शर्त ने उनके होश उड़ा दिए हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, जियो स्टूडियोज़ ने 19 मार्च के बाद छह हफ्तों तक सिंगल स्क्रीन्स के सारे शोज़ 'धुरंधर 2' के लिए अलॉट करने की डिमांड की है. इसका सीधा असर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' पर होगा, जो 10 अप्रैल को आ रही है. अगर जियो स्टूडियोज़ की ये शर्त पूरी होती है, तो अक्षय की फिल्म को शुरुआत के सबसे ज़रूरी हफ्तों में तो सिंगल स्क्रीन्स पर शो ही नहीं मिलेंगे. यही नहीं, जियो स्टूडियोज़ ने अपनी अगली फिल्म 'राजा शिवाजी' के लिए भी यही डिमांड रखी है. 1 मई को आ रही 'राजा शिवाजी' के लिए दो हफ्तों तक सिंगल स्क्रीन्स की 'नो शो शेयरिंग' की मांग रखी गई है. यानी जियो स्टूडियोज़ लगातार 8 हफ्तों तक सिंगल स्क्रीन्स पर एक छत्र राज चाहता है. स्टूडियो के इस रुख से कुछ एग्ज़ीबिटर्स नाराज़ हैं. और कुछ इस उम्मीद में हैं कि बातचीत से कोई बीच का रास्ता निकल आएगा.
# 12 मार्च को आएगा अक्षय की 'भूत बंगला' का टीज़र
अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का टीज़र आने वाला है. पिंकविला के मुताबिक, ये 12 मार्च यानी कल रिलीज़ किया जाएगा. जबकि इसके ट्रेलर को 'धुरंधर 2' के साथ अटैच किए जाने की ख़बरें हैं. फिल्म में परेश रावल, तबू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी अहम किरदारों में हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसी दिन मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर 'डकैत' भी आ रही है.
# 'टैंगल्ड' में कैथरीन हान बनेंगी मदर गॉथेल
एनिमेशन फिल्म 'टैंगल्ड' पर अब लाइव एक्शन फिल्म बन रही है. पहले ख़बर थी कि इसमें विलन यानी मदर गॉथेल का रोल स्कारलेट जोहैन्सन करेंगी. मगर फैक्ट ये है कि ये रोल कैथरीन हान कर रही हैं. उन्होंने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें जो टीशर्ट उन्होंने पहनी है, उस पर पर फिल्म के सारे कैरेक्टर्स बने हुए हैं और ऊपर लिखा है मदर गॉथेल. रपन्ज़ल के रोल में ऑस्ट्रेलियन एक्टर टीगन क्रॉफ्ट को कास्ट किया गया है. और माइलो मैनहाइम, फ्लिन राइडर के कैरेक्टर के लिए चुने गए हैं. माइकल ग्रेसी इसे डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: Nitesh Tiwari की Ramayana में अहम किरदार निभाएंगे KGF वाले Yash











.webp?width=275)






.webp?width=120)

